By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Israel: नसरल्ला का उत्तराधिकारी हासेम सफीद्दीन 4 अक्तूबर के हमले में ही मारा गया, इस्राइली सेना ने की पुष्टि
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Israel: नसरल्ला का उत्तराधिकारी हासेम सफीद्दीन 4 अक्तूबर के हमले में ही मारा गया, इस्राइली सेना ने की पुष्टि
ताज़ा खबरेंविदेश

Israel: नसरल्ला का उत्तराधिकारी हासेम सफीद्दीन 4 अक्तूबर के हमले में ही मारा गया, इस्राइली सेना ने की पुष्टि

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/10/23 at 12:49 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
image 186
SHARE

Israel: इस्राइल ने एलान किया है कि उनके 4 अक्तूबर को किए गए हमले में हसन नसरल्ला का संभावित उत्तराधिकारी और हिजबुल्ला का नया चीफ बनने का दावेदार हाशेम सफीद्दीन भी मारा गया है। हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्ला की कार्यकारी परिषद का प्रमुख था और हसन नसरल्ला की मौत के बाद हाशेम ही हिजबुल्ला का नया चीफ बनने वाला था। इस्राइली सेना ने बताया कि सफीद्दीन के साथ ही हिजबुल्ला की खुफिया डिवीजन का प्रमुख हुसैन अली हजीमा भी 4 अक्तूबर के हमले में ढेर हो गया था।

Contents
Israel: हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले में मारा गया हाशेम सफीद्दीनइस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्य नौसैनिक अड्डे पर हमला किया

Israel: हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले में मारा गया हाशेम सफीद्दीन

इस्राइली सेना ने बताया कि बीती 4 अक्तूबर को बेरूत स्थित हिजबुल्ला के भूमिगत खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाकर हमला किया गया था। यह मुख्यालय बेरूत के दाहियेह इलाके में स्थित है, जो हिजबुल्ला का गढ़ माना जाता है। (Israel) आईडीएफ ने कहा कि हमले के वक्त हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय में 25 से ज्यादा खुफिया विभाग के लोग भी मौजूद थे, जिनमें शीर्ष कमांडर भी शामिल थे। (Israel) हमले के वक्त हाशेम सफीद्दीन भी खुफिया मुख्यालय में मौजूद था। हमले के बाद भी ऐसी खबरें आईं थी कि इस्राइली हवाई हमले में हाशेम सफीद्दीन भी मारा गया, लेकिन उन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब इस्राइली सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है।

image 186

हाशेम सफीद्दीन को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने साल 2017 में आतंकी घोषित किया था। हाशेम सफीद्दीन, हिजबुल्ला प्रमुख रहे हसन नसरल्ला का चचेरा भाई था। हाशेम सफीद्दीन बेहद धार्मिक स्वभाव का व्यक्ति था और उसे भी हसन नसरल्ला की तरह ही ईरान का करीबी बताया जाता था। (Israel) हिजबुल्ला की कार्यकारी परिषद का प्रमुख होने के साथ ही वह हिजबुल्ला की जिहाद काउंसिल का भी प्रमुख था, ये जिहाद काउंसिल ही हिजबुल्ला के सैन्य संचालन के लिए जिम्मेदार है।

इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्य नौसैनिक अड्डे पर हमला किया

इस्राइली जेट विमानों ने बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्य नौसैनिक अड्डे पर सोमवार रात भर हमला किया, इजराइल रक्षा बलों ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी दी। हमले में अड्डे का मुख्यालय, गोला-बारूद डिपो, भूमिगत अवसंरचना, फाइटर जेट और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गईं। आईडीएफ ने कहा, ‘हिजबुल्ला के जहाजों को इस्राइल के समुद्री क्षेत्र में नौसेना के जहाजों और नौसेना और रणनीतिक लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।’ हमले से पहले नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी गई थी। ईरान समर्थित हिजबुल्ला के पास नौसेना के कमांडो और जहाज-रोधी मिसाइल सिस्टम होने का दावा किया जाता है। रिपोर्ट बताती हैं कि हिजबुल्लाह गुप्त अभियानों के लिए मानव रहित पनडुब्बियों का भी निर्माण कर रहा है।

- Advertisement -

You Might Also Like

US Iran tensions: अमेरिका की ‘नाकेबंदी’ से बढ़ी टेंशन! भारत के साथ इस ‘ताकतवर’ देश की इकॉनमी हिलने के आसार

Hormuz Crisis: होमुर्ज ब्लॉकेड के बीच ट्रंप ने फिर खेला ‘शांति कार्ड’! जीत का दावा, कहाः जंग खत्म होने के करीब

US-Iran ceasefire talks update: US-ईरान जंग पर सबसे बड़ा अपडेट! फिर हो सकती है युद्धविराम पर हाई लेवल मीटिंग, पाकिस्तान ने भेजा बड़ा प्रस्ताव

US Nevada earthquake: अमेरिका में आधी रात को अचानक कांप उठी धरती! डर के मारे सड़को पर मची अफरा-तफरी, हाई अलर्ट पर टीम

Pakistan Economy Crisis: दोस्ती में दरार…पाकिस्तान को इस मुस्लिम देश ने दिया आखिरी वार्निंग, मांगा 3 अरब डॉलर का पूरा कर्ज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 184 Pannun Row: ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के पहुंचने से नाराज अमेरिका? पन्नू के खिलाफ साजिश मामले में अब की यह मांग
Next Article image 187 US: कमला हैरिस के समर्थन में उतरे बिल गेट्स! पांच करोड़ डॉलर का दिया गुप्त दान; जानें ट्रंप को लेकर क्या बोले
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 3
Yash On Toxic Movie: Toxic एक गैंगस्टर फिल्म नहीं, उससे भी बढ़कर है, Yash ने कहानी पर दिया हिंट
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 2
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत को 47 कि उम्र में फिर हुआ प्यार, जानिए किसके लिए धड़का ड्रामा क्वीन का दिल
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 1
US Iran tensions: अमेरिका की ‘नाकेबंदी’ से बढ़ी टेंशन! भारत के साथ इस ‘ताकतवर’ देश की इकॉनमी हिलने के आसार
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM
Thalapathy Vijay Video: थलापति विजय के फैंस ने रैली में दी उनकी पत्नी की फोटो, देखें क्या किया विजय ने फोटो का
मनोरंजन 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM
Hormuz Crisis: होमुर्ज ब्लॉकेड के बीच ट्रंप ने फिर खेला ‘शांति कार्ड’! जीत का दावा, कहाः जंग खत्म होने के करीब
विदेश 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1 4
Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर में इस एक्टर की एंट्री? जानें नाम
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?