International Yoga Day 2026: रविवार, 21 जून को दुनिया भर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है. इस बार थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से किया. (International Yoga Day 2026) साथ ही देशभर के एक लाख से ज्यादा जगहों पर सामूहिक रूप से योग किया जा रहा है. इस मौके पर देश भर से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं.
पीएम मोदी जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ कोलकाता के रेड रोड पर योग किया. इस मौके पर उन्होंने कहा,
“योग आज न सिर्फ हमारी जीवनशैली के लिए जरूरी है, बल्कि दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी इसकी जरूरत है… हम योग को सिर्फ एक दिन या एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे.”
International Yoga Day 2026: सेना के जवानों ने किया योग
इंटरनेशनल योग डे 2026 से पहले, लद्दाख में व्योमरी विध्वंसक ब्रिगेड के जवानों ने योग अभ्यास किया.
- Advertisement -
20 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026’ की तैयारियों के तहत ‘दोरजे डिवीजन’ ने लद्दाख के संगम हिल मिलिट्री स्टेशन पर योग अभ्यास किया.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले, INS सातवाहन ने पानी के नीचे योग का एक अनोखा सेशन आयोजित किया. (International Yoga Day 2026) इसमें भारतीय नौसेना के 40 जवानों ने पानी के अंदर एक साथ योग मुद्राएं कीं.
दुनिया भर में योग की धूम
चीन के शंघाई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने बंड फाइनेंस सेंटर (BFC) में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. इस कार्यक्रम में 400 लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें राजनयिक, प्रोफेसर, भारतीय समुदाय के लोग और चीन के लोग भी शामिल रहे.
Also Read –US Iran Talk: ईरान के नेता बातचीत बीच में छोड़ निकले, जेडी वेंस से लेकर मुनीर-शरीफ सब सन्न, VIDEO
कनाडा के टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. (International Yoga Day 2026) इस कार्यक्रम में राजनयिकों, वेलनेस संगठनों, भारतीय समुदाय के लोगों और कनाडाई लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
चिली में भारतीय दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. इसमें भारतीय समुदाय, योग प्रेमियों और चिली नागरिकों ने हिस्सा लिया.
देश भर में लोगों ने मनाया योग
नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों ने योग सत्र में हिस्सा लिया.
नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक महिला ने अपने बच्चे के साथ योग किया.
20 जून को पश्चिम बंगाल के नादिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले बच्चों ने योग अभ्यास किया.
गुजरात के अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने योग सत्र में हिस्सा लिया.
Also Read –Bijnor News: दुष्कर्म पीड़िता ने थाने के अंदर लगाई खुद को आग, हालत नाजुक
20 जून को तेलंगाना के सिकंदराबाद में परेड ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले महिलाओं ने योग किया.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले महिलाओं ने ‘जल मंदिर’ में योग किया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास यमुना नदी के किनारे CISF के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग किया
