India US trade deal: भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज 7 फरवरी 2026 यानी शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते से भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में नई उड़ान मिलेगी। (India US trade deal) इस समझौते से खासकर MSME, किसान और मछुआरे बेहद लाभान्वित होंगे। गोयल ने बताया कि इससे निर्यात बढ़ेगा और देश में महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार के मौके पैदा होंगे।
India US trade deal: मंत्री के सोशल मीडिया पसत में बड़ा संदेश
मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ अंतरिम समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके अंतर्गत भारतीय निर्यातकों के लिए तकरीबन 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का बाजार बहुत जल्द खुल जाएगा।
अंतरिम व्यापार समझौते की मुख्य बातें
भारत और अमेरिका ने शनिवार को इस समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई। इसके मुताबिक, अमेरिका भारत से आने वाले उत्पादों पर शुल्क कम होकर अब 18% करेगा। (India US trade deal) वहीं, भारत अमेरिका से आयात होने वाले औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर शुल्क समाप्त करेगा या कम करेगा।
- Advertisement -
इस समझौते में अतिरिक्त बाजार पहुंच संबंधी प्रतिबद्धताएं शामिल हैं, जो दोनों देशों की सशक्त आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूती प्रदान होगी। (India US trade deal) बयान में कहा गया है कि यह अंतरिम समझौता भारत-अमेरिका साझेदारी में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। यह द्विपक्षीय व्यापार को संतुलित और पारस्परिक हितों पर आधारित बनाने की दिशा में एक अब्दा और ठोस कदम है।
भारत और अमेरिका के प्रमुख उत्पादों पर प्रभाव
इस समझौते के मुताबिक, भारत अमेरिका के लिए सूखे अनाज, लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट समेत कई उत्पादों पर शुल्क समाप्त करेगा। (India US trade deal) वहीं, अमेरिका भारत में निर्मित वस्त्र, चमड़ा और जूते, प्लास्टिक और रबड़, जैविक रसायन, घरेलू सजावट और हस्तशिल्प उत्पाद समेत कुछ मशीनरी पर कुल 18% शुल्क लगाएगा।
गोयल ने बताया कि समझौते के लागू होते ही भारत को साधारण दवाइयों, रत्न और हीरों, विमान के पुर्जों पर शुल्क शून्य मिलेगा। इससे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूती मिलेगी और निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। (India US trade deal) इसके साथ ही ऑटो पुर्जों पर टैरिफ कोटा और अन्य क्षेत्रों में भी बड़ा फायदा होगा, जिससे निर्यात में ठोस वृद्धि होगी।
किसानों और ग्रामीण आजीविका के लिए सुरक्षा
मंत्री ने कहा कि इस समझौते में किसानों और ग्रामीण आजीविका की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसमें मक्का, गेहूं, चावल, सोया, मुर्गी पालन, दूध, पनीर, इथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील कृषि एवं डेयरी उत्पाद आदि शामिल हैं।
गोयल ने कहा कि यह समझौता भारत के किसानों और MSME को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने का मौका प्रदान करेगा। साथ ही, यह रोजगार सृजन और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगा।
बता दे, भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता ‘मेक इन इंडिया’ के लिए ऐतिहासिक मौका है। इससे न सिर्फ भारतीय निर्यातकों को बड़ा बाजार मिलेगा, बल्कि रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह समझौता भारत की वैश्विक व्यापार स्थिति को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।
