By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: India-Maldives Ties: मालदीव के राष्ट्रपति से भारतीय उच्चायुक्त ने की मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर हुई बात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > India-Maldives Ties: मालदीव के राष्ट्रपति से भारतीय उच्चायुक्त ने की मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर हुई बात
ताज़ा खबरेंविदेश

India-Maldives Ties: मालदीव के राष्ट्रपति से भारतीय उच्चायुक्त ने की मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर हुई बात

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/01/06 at 5:39 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE

India-Maldives Ties: मालदीव में भारत के नवनियुक्त उच्चायुक्त जी बालासुब्रमण्यम ने सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को परिचय दिया। साथ ही दोनों देशों ने विकास सहयोग, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

बाला सुब्रमण्यम 1998 बैच के आईएफएस अफसर हैं। (India-Maldives Ties) उन्होंने मालदीव में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर मनु महावर का स्थान लिया है। महावर का कार्यकाल पिछले वर्ष नवंबर में समाप्त हो गया था। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उच्चायुक्त जी बालासुब्रमण्यम ने मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद मुइज्जू को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए। साथ ही प्राकृतिक साझेदार होने के नाते भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कार्यालय ने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त के परिचय पत्र को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया तथा मालदीव में भारत के उच्चायुक्त के रूप में उनका स्वागत किया। (India-Maldives Ties) बैठक के दौरान भारतीय उच्चायुक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से राष्ट्रपति मुइज्जू को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति और उच्चायुक्त ने विकास सहयोग बढ़ाने, मालदीव में भारत सरकार की परियोजनाओं, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। (India-Maldives Ties) इससे पहले उच्चायुक्त को मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के ड्रम और ट्रम्पेट बैंड के साथ हैयकोल्हू नामक सांस्कृतिक जुलूस के साथ रिपब्लिक स्क्वायर से राष्ट्रपति कार्यालय तक ले जाया गया।

- Advertisement -

India-Maldives Ties: मुइज्जू की सरकार आने के बाद से खराब हो गए थे दोनों देशों के संबंध

नवंबर 2023 में मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की सरकार आने के बाद से भारत और मालदीव के संबंधों में दरार आ गई थी। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही देर बाद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की थी। भारतीय सैनिकों के जाने के बाद वहां सिविल अधिकारियों ने उनका स्थान ले लिया। (India-Maldives Ties) हालांकि, अक्तूबर में अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान मुइज्जू ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की कसम भी खाई थी। मालदीव भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और विजन ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के तहत एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

You Might Also Like

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी

Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article b65e1559 7273 4ddd b8fa ea26340b625b World: अमेरिका के नॉर्थ ईस्ट डीसी में गोलीबारी, चार लोग घायल; बांग्लादेश जा सकते है पाकिस्तानी विदेश मंत्री
Next Article image 9 United States Of Americ: “कनाडा नहीं बनेगा अमेरिका का हिस्सा’, इस्तीफे के बाद ट्रूडो ने किया साफ
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन' का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन’ का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
मनोरंजन 9 घंटे ago
jagannath photo
Jagannath Rath Yatra Ka Itihas: जगन्नाथ रथ यात्रा का इतिहास, रहस्य, और आध्यात्मिक महत्व का संपूर्ण विवरण
धर्म 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 3
Alliance Wild Card: अलायंस का खेल होगा रोचक, हो रही 2 नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री, जानिए कौन हैं
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 3
Nawazuddin Siddiqui Film: नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पंजाबी सिनेमा में डेब्यू, इस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 2
Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय ने जन नायगन की रिलीज डेट का किया ऐलान, सामने आया दमदार पोस्टर
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?