Elvish Yadav Wedding: यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम अक्सर ट्रेंडिंग में रहता है, अभी हाल फिलहाल में भी उनकी जमकर चर्चा हुई, जी हां! दरअसल The 50 शो जब से शुरू हुआ था, उसमें एल्विश यादव के नाम की ही चर्चा हो रही थी, प्रिंस भाई और मैक्सटर्न दोनों ही एल्विश यादव के बारे में बात करते दिखे थे। एल्विश यादव आए दिन किसी न किसी कारणवश चर्चाओं में रहते ही हैं, वहीं अब एल्विश यादव की शादी पर भी अपडेट मिला है, जी हां! एल्विश यादव ने खुद अपनी शादी पर अपडेट दिया।
Elvish Yadav Wedding: एल्विश यादव जल्द करेंगे शादी
यूट्यूबर एल्विश यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कम सुर्खियां नहीं बटोरते, उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा बड़ा बयान दिया है, जी हां! एल्विश यादव ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी शादी पर बात की। (Elvish Yadav Wedding) एल्विश यादव से जब रिपोर्टर ने उनकी शादी से जुड़ा सवाल किया, तो यूट्यूबर ने कहा, “शादी बहुत जल्द होगी, इतनी भी जल्दी नहीं, लेकिन फिर भी जल्द ही।” एल्विश यादव ने यह भी कहा कि शादी इस साल नहीं, बल्कि अगले साल यानी कि 2027 में होगी।
एल्विश यादव ने रिलेशनशिप के बारे में भी बताया कि वे कैसे बॉयफ्रेंड हैं। एल्विश यादव ने कहा, “एफर्ट्स करता हूं, लेकिन मेरा एफर्ट्स थोड़ा कम रहता है। (Elvish Yadav Wedding) मेरी जो पार्टनर है वो बहुत ज्यादा एफर्ट्स करती है, और इसलिए उसे मैं एप्रिशिएट भी करता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं एक्सक्यूज बना रहा हूं कि काम में बिजी रहता हूं, कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि शूट की वजह से बात नहीं हो पाया, तो वो बेचारी एफर्ट्स करती है।”
- Advertisement -
कौन है एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड
एल्विश यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम और चेहरा अब तक रिवील नहीं किया है, उनकी गर्लफ्रेंड लाइमलाइट से दूर रहती है। बस उन्होंने इतना रिवील किया है कि वे सिंगल नहीं हैं, उनकी गर्लफ्रेंड है, जो पंजाब की रहने वाली है। (Elvish Yadav Wedding) वहीं मिस्त्री गर्ल से पहले एल्विश यादव का नाम कृति मेहरा संग जुड़ा था, जिसके साथ वे 6-7 सालों तक साथ थे, फिर उनका ब्रेकअप हो गया।
