Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक औद्योगिक हादसा सामने आया। बकुलाही इलाके में स्थित रियल इस्पात प्लांट में डीएससी कोयला भट्ठे में अचानक हुए विस्फोट से सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के वक्त मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे। विस्फोट इतना अचानक और तेज था कि मजदूर गर्म कोयले की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
Chhattisgarh News: कई मजदूर घायल, राहत-बचाव जारी
इस हादसे में कुछ अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। (Chhattisgarh News) आग बुझाने का काम जारी है और हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
- Advertisement -
इलाके में दहशत, जांच शुरू
ब्लास्ट के बाद आसमान में कई मीटर ऊंचा काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। फैक्ट्री की दीवारें काली पड़ गईं और परिसर में राख व जला हुआ कोयला बिखरा पड़ा है। निपनिया चौकी और भाटापारा ग्रामीण पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।
