By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Bolivia Blast: सैन्य बेस में जोरदार धमाका, 10 से ज्यादा की मौत; 58 घायल, VIDEO में मची भगदड़
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Bolivia Blast: सैन्य बेस में जोरदार धमाका, 10 से ज्यादा की मौत; 58 घायल, VIDEO में मची भगदड़
विदेश

Bolivia Blast: सैन्य बेस में जोरदार धमाका, 10 से ज्यादा की मौत; 58 घायल, VIDEO में मची भगदड़

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/06 at 10:37 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
3 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 3
SHARE

Bolivia Blast: बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा (Viacha) में शुक्रवार को एक सैन्य परिसर में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि कम से कम 58 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बड़ी संख्या आम नागरिकों की है।

Contents
Bolivia Blast: धमाके के बाद मची भगदड़, VIDEO में दिखा खौफनाक मंजरघरों को भी पहुंचा नुकसानदोबारा धमाके का खतरा, लोगों को दूर रहने की सलाहधमाके की वजह की जांच शुरू

बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो के मुताबिक, विस्फोट दोपहर करीब 2:30 बजे स्थानीय समय पर उस इलाके में हुआ, जहां आतिशबाजी का सामान रखा गया था। उन्होंने बताया कि घायल 58 लोगों में 52 नागरिक और बाकी सैन्यकर्मी हैं।

Also Read –Samastipur Liquor Smuggling: AC फर्स्ट क्लास में 75 लीटर शराब लेकर जा रही थी युवती, दो सूटकेस से खुला राज; VIDEO वायरल

Bolivia Blast: धमाके के बाद मची भगदड़, VIDEO में दिखा खौफनाक मंजर

विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते और सुरक्षित जगहों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर सामने आए दूसरे वीडियो में सैन्य परिसर से काले धुएं का घना गुबार उठता नजर आया। यह सैन्य परिसर शहर के बीचों-बीच स्थित बताया जा रहा है।

घरों को भी पहुंचा नुकसान

विस्फोट की तेज आवाज और शॉक वेव का असर आसपास के इलाकों तक पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, धमाके के कारण दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हादसे के बाद एंबुलेंस, मेडिकल टीमें और पुलिस मौके पर पहुंचीं। घायलों को आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया। राहत और बचाव दल सैन्य परिसर में नुकसान का जायजा लेने के साथ घायलों के परिवारों की भी मदद कर रहे हैं।

Also Read –Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 में बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने खोले राज, कहा- प्यार में मिला धोखा

दोबारा धमाके का खतरा, लोगों को दूर रहने की सलाह

वियाचा की स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का ने बताया कि घटनास्थल पर अभी भी गर्मी का स्रोत मौजूद होने की चेतावनी अग्निशमन कर्मियों ने दी है। इससे दोबारा विस्फोट का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की अपील की है।

धमाके की वजह की जांच शुरू

शुरुआती जानकारी में विस्फोट को उस जगह से जोड़ा जा रहा है जहां आतिशबाजी का सामान रखा था। हालांकि, धमाका आखिर किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शुरुआत में रक्षा मंत्रालय ने केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी थी और कहा था कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में घायलों और मौतों की संख्या सामने आई।

वियाचा की आबादी करीब 1 लाख है और यह शहर बोलीविया की प्रशासनिक राजधानी ला पाज़ से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

You Might Also Like

Russia-Ukraine War: मेलानिया की पहल पर रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को तैयार, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन की तैयारी ने उड़ाए होश! LAC पर फिर क्यों बढ़ा तनाव? समझें पूरा विवाद

Jordan Church Firing: चर्च के अंदर 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग, इस देश में मची तबाही, 7 लोगों की मौत, 34 घायल

Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर कांपी धरती! 4.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, पहले आए 7.0 के झटकों में 16 की मौत

Gangster Himanshu Bhau Arrest: कौन है गैंगस्टर हिमांशु भाऊ? जिसे अमेरिका में FBI ने उठाया, भारत को जल्द मिल सकती है कस्टडी

TAGGED: #Bolivia Blast

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 2 Samastipur Liquor Smuggling: AC फर्स्ट क्लास में 75 लीटर शराब लेकर जा रही थी युवती, दो सूटकेस से खुला राज; VIDEO वायरल
Next Article WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 4 Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में मॉनसून का प्रचंड रूप! केदारनाथ मार्ग पर अचानक टूटा पहाड़…1 महिला की दर्दनाक मौत, सैकड़ों यात्री फंसे
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 3
Naseeruddin Shah On BJP: नसीरूद्दीन शाह ने कहा- बीजेपी विरोधियों से बदला ले रही है, अपशब्द बोले देखें वीडियो
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 2
Vijay Deverakonda Unfollow Rashmika Mandanna: क्या विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को किया अनफॉलो, शादी को नहीं हुआ एक साल भी
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 1
Russia-Ukraine War: मेलानिया की पहल पर रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को तैयार, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा
विदेश 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44
India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन की तैयारी ने उड़ाए होश! LAC पर फिर क्यों बढ़ा तनाव? समझें पूरा विवाद
विदेश 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM 1
Ramayana Movie: रामायण Movie की रिलीज डेट में मेंकर्स ने किया बदलाव, जानिए कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 2
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM
Jordan Church Firing: चर्च के अंदर 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग, इस देश में मची तबाही, 7 लोगों की मौत, 34 घायल
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?