By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Bangladesh Violence Dhaka Lockdown: बांग्लादेश की सड़कें खून से लाल! ढाका में ‘लॉकडाउन’, शेख हसीना पर लटकी कोर्ट की तलवार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Bangladesh Violence Dhaka Lockdown: बांग्लादेश की सड़कें खून से लाल! ढाका में ‘लॉकडाउन’, शेख हसीना पर लटकी कोर्ट की तलवार
ताज़ा खबरेंविदेश

Bangladesh Violence Dhaka Lockdown: बांग्लादेश की सड़कें खून से लाल! ढाका में ‘लॉकडाउन’, शेख हसीना पर लटकी कोर्ट की तलवार

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/11/13 at 4:59 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2025 11 13 at 1.35.45 PM
SHARE

Bangladesh Violence Dhaka Lockdown: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है और कोर्ट आज हसीना के भविष्य पर बड़ा फैसला सुनाने वाली है। हालांकि, इससे पहले ही ढाका समेत कई शहरों में हिंसा, आगजनी और क्रूड बम हमलों ने देश को हिला दिया है।

Contents
Bangladesh Violence Dhaka Lockdown: फैसले से पहले बांग्लादेश में बवालभारत में शरण और अब ऐतिहासिक फैसलासियासी तनाव ने पूरे देश को जकड़ाफिर लौट आई 2024 की यादें

Bangladesh Violence Dhaka Lockdown: फैसले से पहले बांग्लादेश में बवाल

राजधानी ढाका पिछले दो दिनों से जलते हुए शहर में तब्दील हो चुकी है। सड़कों पर काले धुएं के बादल हैं, जगह-जगह पुलिस तैनात है, और माहौल इतना तनावपूर्ण है कि लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। (Bangladesh Violence Dhaka Lockdown) गुरुवार को शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने ‘ढाका लॉकडाउन’ का आह्वान किया, जिसके बाद राजधानी को किले में बदल दिया गया।

Also Read –CM Yogi News: CM योगी का आदेश, प्रयागराज में भारतीय और जापानी संस्कृति का होगा बेजोड़ नमूना

पुलिस और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवान बड़ी संख्या में सड़कों पर हैं। हर एंट्री गेट पर नाकेबंदी है, वाहनों की सख्ती से जांच हो रही है और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) के बाहर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बना दी गई है। (Bangladesh Violence Dhaka Lockdown) वहीं अदालत है, जहां आज शेख हसीना के खिलाफ दर्ज हत्या और साजिश जैसे गंभीर आरोपों पर सुनवाई होनी है।

- Advertisement -

भारत में शरण और अब ऐतिहासिक फैसला

गौरतलब है कि शेख हसीना पिछले साल अगस्त में भारत में शरण लेने आई थीं। उनके खिलाफ दर्जनों आरोप हैं, जिनमें सत्ता में रहते हुए राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा भड़काने, भ्रष्टाचार और कई हत्याओं की साजिश जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। अब यह फैसला सिर्फ एक व्यक्ति के भविष्य का नहीं, बल्कि पूरे बांग्लादेश की राजनीति की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

Also Read –Syria US Relations: कितनी पत्नियां हैं… सीरियाई राष्ट्रपति से ये क्या बोल गए ट्रंप? धड़ल्ले से वीडियो हुआ वायरल

सियासी तनाव ने पूरे देश को जकड़ा

ढाका के अलावा गाजीपुर और ब्राह्मणबारिया जैसे शहरों में भी हिंसा फैल चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने इन हमलों के लिए अवामी लीग समर्थकों को जिम्मेदार बताया है। ब्राह्मणबारिया में तो हालात और भी भयावह हो गए। वहां ग्रामीण बैंक की एक शाखा में आग लगा दी गई, जिससे सारे दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो गए। यह वही ग्रामीण बैंक है जिसे नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने 1983 में गरीबों को सूक्ष्म ऋण देने के लिए शुरू किया था। आज वही यूनुस देश के अंतरिम प्रमुख हैं, और उनकी सरकार पर भी विपक्ष और अवामी लीग समर्थक लगातार हमले कर रहे हैं।

फिर लौट आई 2024 की यादें

इन ताजा घटनाओं ने 2024 के उन छात्र विरोध प्रदर्शनों की यादें ताजा कर दी हैं, जिनमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। देश फिर उसी अराजक मोड़ पर खड़ा , जहां लोकतंत्र, सत्ता और साजिशें एक-दूसरे से टकरा रही हैं। आज का दिन बांग्लादेश के इतिहास में निर्णायक साबित हो सकता है। अगर अदालत ने शेख हसीना के खिलाफ फैसला सुनाया, तो देश की सियासत एक नई दिशा में जा सकती है, लेकिन अगर फैसला उनके पक्ष में गया, तो सड़कों पर उबलता गुस्सा शायद और भी भड़क उठे।

You Might Also Like

Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत

US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा

India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’

US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?

Lashkar e Taiba Terrorist Arrest: लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था डेथ मॉड्यूल, प्लान हुआ फेल

TAGGED: #Bangladesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 11 12 at 9.09.34 AM 4 Syria US Relations: कितनी पत्नियां हैं… सीरियाई राष्ट्रपति से ये क्या बोल गए ट्रंप? धड़ल्ले से वीडियो हुआ वायरल
Next Article WhatsApp Image 2025 11 14 at 11.25.12 AM Lawrence Bishnoi Gang: दुबई में बिश्नोई गैंग के सदस्य की गला काटकर हत्या, रोहित गोदारा ने दी गैंगवार बढ़ने की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Priyanka Chopra Video: गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा, देख भड़क गए यूजर्स
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
विदेश 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?