By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Bangladesh Protest: बांग्लादेश में लोगों की रातों की नींद उड़ी, लूटपाट और हमले के डर से जाग-जागकर दे रहे पहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Bangladesh Protest: बांग्लादेश में लोगों की रातों की नींद उड़ी, लूटपाट और हमले के डर से जाग-जागकर दे रहे पहरा
ताज़ा खबरेंविदेश

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में लोगों की रातों की नींद उड़ी, लूटपाट और हमले के डर से जाग-जागकर दे रहे पहरा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/08/08 at 12:59 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
8 Min Read
SHARE

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी है। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हुए हैं। हालात इतने बदतर हो गए है कि देश में अल्पसंख्यकों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। यहां के लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। अपराधियों द्वारा डकैती और लूटपाट के भय के कारण कई निवासी रातभर सड़कों पर निगरानी करते नजर आए। (Bangladesh Protest) बता दें, देश में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार गुरुवार को शपथ लेने वाली है।

Contents
Bangladesh Protest: पांच अगस्त को हसीना ने पीएम पद से दिया था इस्तीफालोगों की उड़ गई है नींदमस्जिदों से लोगों को किया जा रहा अलर्टलाठी-डंडों के साथ जमा हुए लोगक्या बोले स्थानीय लोग?एटीएम में नकदी खत्मक्यों भड़की हिंसा?

Bangladesh Protest: पांच अगस्त को हसीना ने पीएम पद से दिया था इस्तीफा

भीषण आगजनी और हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया और भारत चली गईं। (Bangladesh Protest) अब अंतरिम सरकार बांग्लादेश का कार्यभार संभाल रही है। हसीना के देश छोड़कर जाने के बाद भी यहां के हालात बेकाबू हैं। देश में लगातार सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि सुरक्षाकर्मियों पर घातक हमलों की खबरों के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस ने काम पर रोक लगा दी है।

image 41

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद को भंग कर दिया था और यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नियुक्ति की थी। छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बीत आज शाम को अंतरिम सरकार के सदस्य शपथ लेने को तैयार हैं।

लोगों की उड़ गई है नींद

विरोध प्रदर्शनों से पैदा हुई अराजकता और डर लगातार बना हुआ है। अपराधियों के गिरोह पिछले दो दिनों से कानून प्रवर्तन अधिकारियों की अनुपस्थिति में घरों को लूट रहे हैं। (Bangladesh Protest) लूटपाट की आशंका के बीच बुधवार को कई निवासियों की नींद हराम हो गई। ढाका के एक छोर से दूसरे छोर तक, विशेष रूप से उत्तर से मोहम्मदपुर तक, लोग अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान थे।

- Advertisement -

मस्जिदों से लोगों को किया जा रहा अलर्ट

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर और मोहम्मदपुर सहित कई क्षेत्रों के निवासियों ने पहरा देने के लिए पड़ोस के निगरानी समूहों का गठन किया है। (Bangladesh Protest) मोहम्मदपुर के बोसिला निवासी नजवी इस्लाम ने कहा कि लुटेरों ने मंगलवार रात इलाके में धावा बोल दिया था। मस्जिदों से घोषणाएं की जा रही थीं कि सभी अलर्ट रहें।

image 42

लाठी-डंडों के साथ जमा हुए लोग

बुधवार की रात को स्थानीय लोग लाठी-डंडे और बल्लों के साथ सड़कों पर पहरा देने के लिए समूहों में एकत्र हुए। स्थानीय मदरसे के सैकड़ों छात्र भी इलाके की रखवाली करने आए थे। (Bangladesh Protest) पूरी रात पहरा देने के बाद वे सुबह घर लौट आए। छात्रों ने खुद को छोटे-छोटे समूहों में बांट लिया और सरकारी इमारतों तथा सार्वजनिक संपत्तियों की रखवाली की।

क्या बोले स्थानीय लोग?

मोहम्मदपुर के चनमिया हाउसिंग के निवासी जकीरुल इस्लाम ने कहा कि बुधवार रात आवासीय क्षेत्र के गेट पर गार्ड तैनात किए गए थे, लेकिन निवासी अभी भी डर के कारण सो नहीं पा रहे। वहीं, मीरपुर-14 के निवासी अबीर हुसैन, जहां कई सरकारी अधिकारी रहते हैं, का कहना है कि जब यह खबर फैली कि लुटेरे उनके आवास परिसर में घुस आए हैं तो हर कोई घबरा गया। वहीं, नबोदय हाउसिंग इलाके के एक निवासी ने बताया, ‘कल रात स्थानीय हथियार लेकर आए लोगों का एक समूह आया और पड़ोसी के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने जबरन दरवाजा खोला और नकदी व आभूषण लूट लिए।’

कई फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने मीरपुर छावनी से सटे ईसीबी छतर इलाके में एक इमारत पर हमला करने वाले लुटेरों के वीडियो पोस्ट किए। (Bangladesh Protest) वीडियो में सेना के संरक्षक सायरन की आवाज सुनी जा सकती थी। लोगों ने रात भर हमलों और लूटपाट के बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया। कई लोगों ने सवाल उठाया कि इतने सारे लुटेरे कहां से आ गए।

एटीएम में नकदी खत्म

मीडिया रिपोर्ट में बैंकरों के हवाले से बताया कि अधिकांश एटीएम में नकदी खत्म हो गई थी और यहां तक कि कई बैंक शाखाओं में भी नकदी की कमी हो गई थी क्योंकि अपर्याप्त सुरक्षा के कारण पैसे की आपूर्ति बाधित हो गई थी।

राजधानी के धानमंडी इलाके के निवासी नासिर हुसैन ने बताया, ‘कुल मिलाकर, मैंने लगभग 10 एटीएम मशीनों से पैसा निकालने की कोशिश की, लेकिन एक भी पैसा नहीं निकाल पाया। या तो मशीन में पैसे खत्म हो गए थे या फिर बूथों पर दूसरे बैंकों द्वारा जारी किए गए एटीएम कार्ड के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था।’

image 43

पबली बैंक के प्रबंध निदेशक मोहम्मद अली ने कहा कि हालांकि बैंकिंग क्षेत्र में नकदी का कोई संकट नहीं है, लेकिन वे बूथों और शाखाओं तक पैसे पहुंचाने में असमर्थ हैं, क्योंकि पैसे पहुंचाने वाली सुरक्षा कंपनियों ने सेवाएं रोक दी हैं। (Bangladesh Protest) उन्होंने कहा, ‘हमारी नकदी ले जाने वाली सुरक्षा एजेंसियों ने हमें बताया कि वे मौजूदा स्थिति में सेवाएं नहीं देंगी। इसलिए, बैंक पैसे की आपूर्ति करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, खासकर दूरदराज की शाखाओं और बूथों तक।’

इस बीच, देश के राजनीतिक दलों ने अंतरिम मंत्रिमंडल की संरचना पर चर्चा की।

क्यों भड़की हिंसा?

1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने की लड़ाई में शामिल क्रांतिकारियों के परिवारों को सरकारी नौकरियों में दिए जा रहे आरक्षण को खत्म करने की मांग के साथ पिछले महीने शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर पहले ही अंतरिम रोक लगा दी थी।

ऐसे में सवाल उठता है कि प्रदर्शनकारी आखिर फिर से इतने हिंसक होकर सड़कों पर क्यों उतर आए। (Bangladesh Protest) असल में हिंसा की यह नई लहर तब शुरू हुई जब प्रदर्शनकारियों ने असहयोग का आह्वान किया, जिसमें लोगों से कर या बिजली बिल का भुगतान न करने और रविवार को काम पर न आने का आग्रह किया गया। सोमवार को जब कार्यालय, बैंक और कारखाने खुले, तो प्रदर्शनकारियों ने लोगों को काम पर जाने से रोकना शुरू कर दिया, इस बीच सेना ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए गोलियां चलानी शुरू कर दी।

You Might Also Like

Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट

US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?

Saudi Arabia Cancels JF 17 Deal: इस ताकतवर मुस्लिम देश का बड़ा यू-टर्न! अमेरिका के आगे टेके घुटने, रद्द की पाकिस्तान से डील

Trump Denies Epstein Links: ‘…नहीं चाहता था मैं राष्ट्रपति बनूं’, एपस्टीन के साथ ‘रिश्तों’ पर डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Vinesh Phogat: अखिलेश ने की विनेश के फाइनल से अयोग्य होने पर जांच की मांग; करणभूषण बोले- फेडरेशन करेगा विचार
Next Article image 44 Bangladesh: ‘मैं उन्हें गले भी नहीं लगा सकती’, शेख हसीना की बेटी ने सोशल मीडिया पर साझा किया दुख
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 2
Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?
विदेश 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM
Saudi Arabia Cancels JF 17 Deal: इस ताकतवर मुस्लिम देश का बड़ा यू-टर्न! अमेरिका के आगे टेके घुटने, रद्द की पाकिस्तान से डील
विदेश 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?