By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Bangladesh Hindus Violence: ‘बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हमले,’ मानवाधिकार हनन की जांच करने ढाका जाएगी संयुक्त राष्ट्र की टीम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Bangladesh Hindus Violence: ‘बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हमले,’ मानवाधिकार हनन की जांच करने ढाका जाएगी संयुक्त राष्ट्र की टीम
ताज़ा खबरेंविदेश

Bangladesh Hindus Violence: ‘बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हमले,’ मानवाधिकार हनन की जांच करने ढाका जाएगी संयुक्त राष्ट्र की टीम

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/08/17 at 1:56 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
image 110
SHARE

Bangladesh Hindus Violence: अशांत बांग्लादेश में पिछले दिनों जमकर मारकाट, हिंसा और बवाल हुआ। (Bangladesh Hindus Violence) इसमें सैकड़ों लोगों की जानें गईं और हजारों लोग घायल हुए। देश में राजनीतिक घटनाक्रम और सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचार की खबरें सामने आ रही हैं।

Contents
Bangladesh Hindus Violence: सहायता और जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा हुईटीम मानवाधिकार हनन की जांच के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगीबांग्लादेश के 27 जिलों में हिंदुओं के घरों पर हमलामानवाधिकार सरकार की आधारशिला- यूनुस

इस बीच संयुक्त राष्ट्र की एक मानवाधिकार टीम बांग्लादेश का अगले हफ्ते दौरा करेगी। बांग्लादेश में हाल में हुई हिंसा के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की जांच पर चर्चा करने के लिए टीम ढाका में सरकार के साथ बैठक करेगी।

image 109

Bangladesh Hindus Violence: सहायता और जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा हुई

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को कहा कि मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने यूएन मानवाधिकार कार्यालय द्वारा बांग्लादेश को दी जाने वाली सहायता और जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की।

टीम मानवाधिकार हनन की जांच के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगी

हक ने कहा कि बांग्लादेश का दौरा करने वाली मानवाधिकार टीम अंतरिम सरकार के साथ “सहायता के क्षेत्रों और हालिया हिंसा और अशांति के संदर्भ में मानवाधिकार हनन की जांच के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगी।” वहीं, वोल्कर तुर्क ने जिनेवा में जारी एक बयान में कहा कि सभी मानवाधिकार उल्लंघनों और दुर्व्यवहारों की एक व्यापक, (Bangladesh Hindus Violence) निष्पक्ष और पारदर्शी जांच बांग्लादेश में पहला महत्वपूर्ण कदम होगा।

- Advertisement -
image 110

इस बीच, मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके मंदिरों पर व्यापक हमले किए गए हैं।

बांग्लादेश के 27 जिलों में हिंदुओं के घरों पर हमला

रिपोर्ट में कहा गया है कि 5-6 अगस्त को बांग्लादेश के 27 जिलों में हिंदुओं के घरों पर हमला किया गया और उनमें तोड़फोड़ के साथ में लूटपाट की गई। हमलों में कई मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। खुलना डिवीजन के मेहरपुर में मौजूद इस्कॉन मंदिर तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।

मानवाधिकार सरकार की आधारशिला- यूनुस

उधर मुहम्मद यूनुस ने कहा है कि मानवाधिकार उनकी सरकार की आधारशिला हैं और हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दरअसल, उन्होंने मानवाधिकारों को बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र से सहयोग मांगा है।

You Might Also Like

US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट

Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव

India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल

Bangladesh elections 2026: चुनाव बांग्लादेश में, लेकिन टेंशन दिल्ली में! पड़ोसी देश में सत्ता परिवर्तन से भारत पर क्या होगा असर

US Bangladesh Tariff Trade Deal: लो… अमेरिका ने फिर घटाया ‘टैरिफ’! भारत के बाद अब बांग्लादेश से हुई बड़ी डील, 20% से घटकर…

TAGGED: #Bangladesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 108 Thangalaan Box Office: ‘स्त्री’ के सामने ‘तंगलान’ की चुनौती, ‘वेदा-खेल खेल में’ से की तीन गुना ज्यादा कमाई
Next Article image 112 1989 में Dharmendra ने नए एक्टर्स को दी थी कड़ी टक्कर, बैक टू बैक हिट की लगाई थी झड़ी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Elvish Yadav Wedding: एल्विश यादव जल्द लेंगे सात फेरे, खुद किया खुलासा
मनोरंजन 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 2
US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 1
Manoj Bajpayee: ‘घूसखोर पंडत’ की मुश्किलें बढ़ी! अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM 2
India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM
Ranveer Singh Rohit Shetty Threat: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को दुबारा मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर शक
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?