By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: अजरबैजान ने पाकिस्तान से किया बड़ा समझौता, मोदी सरकार के इस कदम से लगी थी मिर्ची
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > अजरबैजान ने पाकिस्तान से किया बड़ा समझौता, मोदी सरकार के इस कदम से लगी थी मिर्ची
ताज़ा खबरेंराजनीतिविदेश

अजरबैजान ने पाकिस्तान से किया बड़ा समझौता, मोदी सरकार के इस कदम से लगी थी मिर्ची

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/23 at 6:58 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
अजरबैजान ने पाकिस्तान से किया बड़ा समझौता, मोदी सरकार के इस कदम से लगी थी मिर्ची
अजरबैजान ने पाकिस्तान से किया बड़ा समझौता, मोदी सरकार के इस कदम से लगी थी मिर्ची
SHARE

अजरबैजान और भारत के बीच आर्मेनिया को हथियार सप्लाई करने पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारत ने अजरबैजान के दुश्मन देश आर्मेनिया के साथ हथियारों की बड़ी डील साइन की है जिस पर उसने आपत्ति जताई थी. अब अजरबैजान ने पाकिस्तान के साथ बड़ा समझौता किया है.
भारत-आर्मीनिया हथियार डील को लेकर अजरबैजान से चल रहे तनाव के बीच यूरेशियाई देश ने पाकिस्तान के साथ हथियारों की बड़ी डील की है. अजरबैजान ने पाकिस्तान से 1.6 अरब डॉलर की JF-17 ब्लॉक-III फाइटर जेट्स खरीदने का समझौता किया है.

Contents
भारत-आर्मीनिया डिफेंस डील से भड़क गया था अजरबैजानकश्मीर के मुद्दे पर भी पाकिस्तान का साथ देता आया है अजरबैजानपाकिस्तान-अजरबैजान डिफेंस डील पर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने दी प्रतिक्रिया

WB: शाहजहां शेख का एनकाउंटर करा सकती है ममता सरकार, CPIM नेता का बड़ा दावा. #india24x7livetv #NewsUpdate #mamtabanerjee pic.twitter.com/MM728j1WGn

— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 23, 2024

यह समझौता पाकिस्तान के प्रमुख डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स और अजरबैजान के वायुसेना के बीच हुआ है जो कि पाकिस्तान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निर्यात समझौता है. समझौते में जेएफ-17 फाइटर जेट्स के साथ ट्रेनिंग देना भी शामिल है.

पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स एक बड़ी कंपनी है जो पाकिस्तान की सेना के लिए हवाई जहाज और बाकी सामान बनाती है. इसे साल 1971 में पाकिस्तानी वायुसेना ने शुरू किया था. कंपनी अपने कुछ उत्पादों के लिए तुर्की और चीन की कंपनियों के साथ मिलकर काम करती है.

- Advertisement -

भारत-आर्मीनिया डिफेंस डील से भड़क गया था अजरबैजान

पाकिस्तान-अजरबैजान के बीच बड़ी डिफेंस डील हुई है (Photo- AFP/Getty)

यूरोप और एशिया के बीच बसे अजरबैजान और उसके पड़ोसी देश आर्मीनिया में कट्टर दुश्मनी चली आ रही है. दोनों ही देश नागोर्नो-काराबाख इलाके पर अपने अधिकार के लिए लड़ते आए हैं. साल 2023 में अजरबैजान ने लड़ाई में जीत हासिल की और नागोर्नो काराबाख इलाके पर अपना कब्जा कर लिया.

साल 2023 में काराबाख हार जाने के बाद आर्मीनिया ने भारत और फ्रांस के साथ हथियारों की बड़ी डील की थी जिसमें एयर डिफेंस सिस्टम और बख्तरबंद गाड़ियों समेत अन्य हथियारों की खरीद शामिल है. आर्मीनिया के साथ भारत-फ्रांस के हथियार डील को लेकर अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव भड़क गए थे.

दिसंबर 2023 में अलीयेव ने कहा था, ‘फ्रांस और भारत जैसे देश आर्मीनिया को हथियारों की सप्लाई कर आग में घी डाल रहे हैं. ये देश आर्मीनिया में भ्रम पैदा कर रहे हैं कि इन हथियारों की बदौलत वो काराबाख को वापस ले सकते हैं.’

image 199

कश्मीर के मुद्दे पर भी पाकिस्तान का साथ देता आया है अजरबैजान

अजरबैजान कश्मीर के मुद्दे पर भी अक्सर पाकिस्तान के साथ खड़ा होता आया है. भारत में अजरबैजान के पूर्व राजदूत अशरफ शिकालियेव ने कुछ समय पहले कहा था कि उनका देश कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ सहयोगी रुख रखता है.

पाकिस्तान-अजरबैजान डिफेंस डील पर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने दी प्रतिक्रिया

अजरबैजान के साथ पाकिस्तान की डिफेंस डील पर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने टिप्पणी की है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘बड़ी खबर…अजरबैजान पाकिस्तान से 1.6 अरब डॉलर के JF-17 एयरक्राफ्ट खरीदेगा.’

You Might Also Like

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

TAGGED: #pmmodi, #politics, #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AAP-कांग्रेस में फिर अटक गई बात... नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट और गुजरात में हिस्सेदारी पर पीछे हटने को कोई तैयार नहीं Political news: AAP-कांग्रेस में फिर अटक गई बात… नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट और गुजरात में हिस्सेदारी पर पीछे हटने को कोई तैयार नहीं
Next Article PM मोदी के भाषण, 99 रुपये के टिकट का असर, दमदार ओपनिंग के लिए तैयार 'आर्टिकल 370' PM मोदी के भाषण, 99 रुपये के टिकट का असर, दमदार ओपनिंग के लिए तैयार ‘आर्टिकल 370’
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 1 महीना ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?