Awarapan 2 Movie: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी मच अवेटेड फिल्म आवारापन 2 की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, जब से इस फिल्म का ऐलान किया गया है, तभी से फिल्म से जुड़ी कुछ न कुछ इंट्रेस्टिंग अपडेट सामने आ रही है, वहीं अब फिल्म के सेट से इमरान हाशमी का बेहद ही धांसू लुक वायरल हो गया है, (Awarapan 2 Movie) साथ ही फिल्म की लीड अदाकारा दिशा पाटनी की भी थोड़ी झलक देखने को मिली है, आइए आपको भी आवारापन 2 के सेट से लीक हुआ वीडियो दिखाते हैं, जिसे देख फैंस खुश हो उठे हैं।
Awarapan 2 Movie: आवारापन 2 से इमरान खान का धांसू लुक वायरल
आवारापन 2 की शूटिंग की जा रही है, इसी बीच सोशल मीडिया पर शूटिंग के सेट से इमरान हाशमी का लुक वायरल हो रहा है, इमरान हाशमी का आइकॉनिक लुक देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं, (Awarapan 2 Movie) जी हां! दरअसल लीक हुए वीडियो सामने इमरान हाशमी बड़े बड़े बालों में नजर आ रहें हैं, उन्होंने ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है और आंखों पर काला चश्मा लगाए, बेहद हैंडसम लग रहें हैं। इमरान हाशमी के साथ ही, वीडियो में दिशा पाटनी की भी थोड़ी झलक देखने को मिल रही है। यहां देखें वीडियो –
Also Read –Deepika Padukone Trolled: धुरंधर 2 के हमजा अली की रियल लाइफ पत्नी पर भड़के यूजर्स, वजह कर देगी हैरान
आवारापन 2 का विलेन कौन
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, क्योंकि इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार धमाल मचाने आ रहें हैं, (Awarapan 2 Movie) वहीं बात करें अगर फिल्म के विलेन की तो इस फिल्म में अभिनेत्री शबाना आजमी विलेन के किरदार में नजर आएंगी।
- Advertisement -
बदल जाएगी आवारापन 2 की रिलीज डेट
इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 साल 2007 में आई एक्शन रोमांस फिल्म आवारापन का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन लीड रोल में थीं। (Awarapan 2 Movie) वहीं इसके सीक्वल में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी रोमांस करते नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहें हैं। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट 3 अप्रैल अनाउंस की गई थी, लेकिन लगता नहीं है कि ये फिल्म 3 अप्रैल को दस्तक देगी, क्योंकि अभी तक फिल्म की शूटिंग ही की जा रही है और मेकर्स ने अब तक पोस्टर भी रिवील नहीं किया है, ऐसे में यकीनन रिलीज डेट पोस्टपोन की जाएगी, जहां तक है फिल्म मई या जून में थिएटरों में दस्तक दे सकती है।
