Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story: समाजवादी परिवार के बहुचर्चित सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर एक बड़ा बयान सोशल मीडिया पर दिया है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में भूचाल आ गया है। प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए यह बड़ा संकेत दिया है कि उनकी पत्नी अपर्णा यादव, जो राजनीतिक रूप से भी सक्रिय हैं, से उनका वैवाहिक जीवन बड़े संकट में है और अब तलाक की नौबत आ गयी है। चलिए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कब, कहां और कैसे शुरुआत हुई थी।
Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story: कहाँ हुई हुई थी दोनों की मुलाकात ?
कई बार कई लोगों की प्रेम कहानियां सफल नहीं हो पाती, जिनमें अब मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव का नाम शामिल हो आया है। (Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story) दोनों की जोड़ी आज भी समाज में प्रेम और समझदारी का प्रतीक मानी जाती है। अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की मुलाकात पहली बार स्कूल के दिनों में हुई थी। दोनों लखनऊ के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे, लेकिन उनके कुछ कॉमन दोस्त थे, जिनके माध्यम से इन दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। स्कूल फंक्शन्स और इंटरस्कूल प्रोग्राम्स में हमेशा दोनों की बातचीत होती थी, और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई।
ई-मेल से शुरू हुई थी इनकी रोमांटिक स्टोरी
एक बार एक इंटरव्यू अपर्णा यादव ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए बताया था कि साल 2001 में एक बर्थडे पार्टी के दौरान प्रतीक यादव ने उनसे अपना ई-मेल आईडी मांगा। उस वक़्त मोबाइल फोन इतना प्रचलित नहीं था और प्रतीक ने अपने दिल की बात ई-मेल के माध्यम से बताने का फैसला किया।
- Advertisement -
कुछ ही दिनों में अपर्णा को प्रतीक के कई ई-मेल प्राप्त हुए, जिनमें उन्होंने अपर्णा के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। इस ई-मेल संवाद ने दोनों के बीच के रिश्ते को और मजबूत किया और उनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ने लगी। (Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story) शुरुआती दिनों में अपर्णा को इस बीरे में थोड़ी भी जानकारी नहीं थी कि प्रतीक यादव का संबंध समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार से है।
10 सालों का प्रेम और परिवार की रजामंदी
अपर्णा और प्रतीक ने लगभग 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। यह रिश्ता दोनों परिवारों की जानकारी के बिना ही चलता रहा। साल 2011 में, दोनों के परिवारों को इस प्रेम के बारे में पता चला। परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार किया और शादी के लिए हामी भरी।
फिर, साल 2012 में आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए। (Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story) उनकी शादी हाई प्रोफाइल थी और इसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। आपको बता दे, इस शादी में बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ-साथ उद्योगपति अनिल अंबानी भी शामिल हुए थे। शादी की भव्यता और मीडिया कवरेज ने इसे राजनीति और समाज में भी चर्चा का विषय बना दिया।
राजनीति और व्यवसाय में अलग-अलग राह
अपर्णा यादव को राजनीति में हमेशा रुचि रही। (Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story) उन्होंने पहले समाजवादी पार्टी से राजनीति की शुरुआत की और साल 2017 में लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
वहीं, प्रतीक यादव का रुझान हमेशा से राजनीति से दूर है। वे रियल एस्टेट और फिटनेस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। प्रतीक को बॉडी बिल्डिंग का शौक है और वे कई फिटनेस संबंधी बिजनेस में काफी सक्रिय हैं। (Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story) प्रतीक ने हमेशा अपर्णा के राजनीतिक फैसलों का समर्थन किया और कभी उनकी योजनाओं में हस्तक्षेप नहीं किया।
अपर्णा की शख्सियत और कला में रुचि
अपर्णा यादव केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिक्स में डिप्लोमा हासिल किया है। (Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story) शादी के बाद से उन्होंने राजनीति में सक्रिय भागीदारी शुरू की और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।
प्रेम और समझदारी का बड़ा उदाहरण
अपर्णा और प्रतीक यादव की कहानी यह दर्शाती है कि प्यार सिर्फ आकर्षण नहीं, बल्कि समझदारी, विश्वास और सम्मान का भी नाम है। स्कूल के दोस्त से शुरू हुई यह लव स्टोरी आज एक सफल शादी और परिवार में बदल चुकी है। दोनों की जोड़ी आज भी समाज में आदर्श प्रेम और सहयोग का प्रतीक मानी जाती है।
अपर्णा से अलग होने को लेकर प्रतीक ने किया पोस्ट
लेकिन… लेकिन अब कहानी बदल चुकी है! आपको बता दे, प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर कहा “स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया है”, जिससे उनके रिश्तों में गहरा दरार आ गई है। (Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story) उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे अब अपने विवाह को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे और संभवतः तलाक की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
बता दे, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के सामने आती ही राजनीतिक गलियारों में भी जमकर हलचल मच गयी है। प्रतीक के समर्थकों का कहना है कि यह मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं है, बल्कि राजनीतिक हितों और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का गठजोड़ भी बन गया है। (Aparna Yadav Pratik Yadav Love Story) हालांकि, प्रतीक ने तलाक को लेकर स्पष्ट घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके इशारों ने संकेत दे दिए हैं कि मार्च 2026 तक यह मामला न्यायालय तक भी पहुँच सकता है।
