By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Amroha: कुत्तों ने सात साल की बच्ची पर किया हमला, आधे घंटे तक नोचते रहे… अस्पताल पहुंचे तो तोड़ दिया दम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Amroha: कुत्तों ने सात साल की बच्ची पर किया हमला, आधे घंटे तक नोचते रहे… अस्पताल पहुंचे तो तोड़ दिया दम
ताज़ा खबरें

Amroha: कुत्तों ने सात साल की बच्ची पर किया हमला, आधे घंटे तक नोचते रहे… अस्पताल पहुंचे तो तोड़ दिया दम

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/13 at 12:48 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

Amroha: गजरौला क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर टिंकू की सात साल की बेटी दिव्यांशी की कुत्तों के हमले में जान चली गई। बच्ची शुक्रवार सुबह अपनी मां के साथ भट्ठे से खेत पर गई थी। (Amroha) मां भट्ठे पर लौट आई और खेत पर अकेली मौजूद बच्ची को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया।

Contents
Amroha: कुत्तों ने बच्ची के शरीर को बुरी तरह नोच डाला थाकुत्तों के हमले की घटनाएं

बच्ची की चीख सुनकर नजदीक खेतों में मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को तितर-बितर किया। कुत्तों को दौड़ाने वाले लोगों ने बताया कि खूंखार कुत्ते करीब आधे घंटे तक बच्ची को नोचते-खींचते रहे। (Amroha) बुरी तरह जख्मी बच्ची को परिवार के लोग सीएचसी ले गए।

जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौनान बच्ची ने दम तोड़ दिया। टिंकू रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी का रहने वाला है। (Amroha) मजदूरी करने के दौरान वह गांव बहलोलपुर स्थित ईंट भट्ठे पर ही रहता है। पत्नी व बच्चे भी साथ रहते हैं।

image 162

Amroha: कुत्तों ने बच्ची के शरीर को बुरी तरह नोच डाला था

अमरोहा जिले में कुत्तों की हमले की घटनाएं थम नहीं रही है। खूंखार कुत्ते लगातार हमले कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चों को शिकार बना रहे हैं। गजरौला में कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाली बच्ची दिव्यांशी को बुरी तरह नोच डाला था। परिजनों के मुताबिक पंद्रह से अधिक कुत्तों के झुंड ने हमला किया था।

- Advertisement -

बच्ची का उपचार करने वाले डॉ. मोहम्मद इकबाल ने बताया कुत्ते के हमले से बच्ची बुरी तरह घायल हुई थी। उसके शरीर पर कोई अंग ऐसा नहीं बचा था जहां कुत्तों ने काटा न हो। (Amroha) उसकी गर्दन पर गहरे घाव कर दिए थे। बच्ची बुरी तरह घबराई हुई थी।

गर्दन के गहरे घाव के कारण उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उधर इससे पहले भी जिले में कई घटनाएं हो चुकी हैं। मंडी धनौरा में भी कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर जख्मी कर दिया था।

जबकि, हसनपुर क्षेत्र में खूंखार कुत्ते कई लोगों की जान लील चुके हैं। जान गंवाने वालों में सबसे अधिक संख्या बच्चों की है।

image 163

आवारा कुत्तों द्वारा बालिका को मार डालने की घटना दुखद है। (Amroha) पशुपालन विभाग को पूर्व में निर्देश दिए जा चुके हैं कि जांच की जाए कि आखिर कुत्ते इस तरह हमलावर होकर बच्चों को क्यों निशाना बना रहे हैं। कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। नगरपालिका क्षेत्र के अलावा गांव देहात में भी हिंसक कुत्तों को पकड़वाया जा रहा है। इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया जाएगा। -राजेश कुमार त्यागी, डीएम अमरोहा।

कुत्तों के हमले की घटनाएं

31 मार्च 2021- हसनपुर के गांव रामपुर भूड़ में किसान के 11 वर्षीय बेटे शरद को कुत्तों ने मार डाला था।
01 अप्रैल 2021- हसनपुर के गांव दीपपुर में 14 वर्षीय कनिष्क को कुत्तों ने मार डाला था।
20 अक्टूबर 2021- सैदनगली के हुसैनपुर में जयपाल की 14 वर्षीय बेटी रिंकी को कुत्तों ने मार डाला था।
27 नवंबर 2021- सैदनगली के कनेटा में आठ वर्षीय अमित को कुत्तों ने मार डाला था।
23 जनवरी 2022- का सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बिजनौरा में 40 वर्षीय नथीया को कुत्तों ने मार डाला था।
04 अप्रैल 2022- हसनपुर के रामपुर भूड़ में राजकुमार के आठ वर्षीय बेटे आर्यन को कुत्तों ने मार डाला था।
30 मई 2022- हसनपुर के उधनपुर में दस वर्षीय शशिकांत को कुत्तों ने मार डाला था।
29 जून 2022 – दीपपुर के जंगल में 40 वर्षीय महिला राजवती को कुत्तों ने मार डाला था।
29 जुलाई 2023- गजरौला सुल्तानठेर मोहम्मदपुर निवासी भगवत की नौ वर्षीय बेटी सविता को कुत्तों ने हमलाकर मार डाला।
3 मार्च 2024- गांव कूबी में सात साल के शिवा पुत्र सचिन को कुत्तों ने नोच कर मौत के घाट उतार दिया था।
6 मार्च 2024- जारा पुत्री जमशेद अली निवासी रजबपुर को नोचकर घायल कर दिया था।
9 मार्च 2024- धनौरा को नगर के मोहल्ला कटरा में छह साल की बालिका हादिया को कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल किया।
11 मार्च 2024- मंडी धनौरा ततारपुर गांव में पिटबुल ने दो साल के मासूम प्राकुल को घायल किया।

You Might Also Like

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

CM Yogi Adityanath: हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

SP MLC Dog Remark Controversy: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…’ SP MLC की फिसली जुबान! UP में सियासी भूचाल, BJP ने खोला मोर्चा

TAGGED: up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Israel Iran War US : इस्राइल-ईरान में जंग के खतरे के बीच अमेरिका ने भूमध्य सागर में तैनात किया युद्धपोत, जानें क्या है अलर्ट
Next Article Lucknow News: रामपुर लोकसभा सीट, सपा के लिए चुनौती बना आजम का गढ़, उनके समर्थक ही पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ, जानें वजह
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 5
Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
मनोरंजन 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 4
BJP State In-Charges List: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, विनोद तावड़े को यूपी तो राम माधव को उत्तराखंड, BJP की राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट
राष्ट्रीय समाचार 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 11 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?