By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Aligarh News: सोशल मीडिया पर इश्क में पड़ी 993 लड़कियों ने छोड़ा घर,शहरों से ज्यादा गांवों से भागीं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Aligarh News: सोशल मीडिया पर इश्क में पड़ी 993 लड़कियों ने छोड़ा घर,शहरों से ज्यादा गांवों से भागीं
राष्ट्रीय समाचार

Aligarh News: सोशल मीडिया पर इश्क में पड़ी 993 लड़कियों ने छोड़ा घर,शहरों से ज्यादा गांवों से भागीं

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/24 at 4:33 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
7 Min Read
WhatsApp Image 2026 01 23 at 4.51.35 PM
SHARE

Aligarh News: अलीगढ़। अब उस दौर का खत्मा हो गया है,जब चिट्ठियां ही संचार का जरिया होती थीं।आज के आधुनिक समय में इंटरनेट और फोन इतना हावी हो गया है कि चंद घंटों में गहरी मित्रता हो जाती है इश्क परवान चढ़ता है और बालिकाएं अपनों से ज्यादा दूसरे पर भरोसा करने लगती हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में साल 2025 में 993 लड़कियों ने सोशल मीडिया पर दोस्ती और इश्क में घर छोड़ दिया। (Aligarh News) पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें बरामद तो कर लिया,लेकिन लंबी काउंसिलिंग के बाद उन्हें परिवार की अहमियत समझ आई। कई बालिग युवतियों ने युवक के साथ जाना ही उचित समझा।

अलीगढ़ जिले में महिला थाने समेत 31 थाने हैं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक 993 बालिकाओं और युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने और अपहरण के मामले सामने आए। (Aligarh News) औसतन हर थाने में रोजाना तीन रिपोर्ट दर्ज की गई।यानी जिले में हररोज 80 से अधिक रिपोर्ट दर्ज हुई।शहर के मुकाबले देहात क्षेत्र में इनकी संख्या दोगुनी है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए अब पुलिस और शिक्षा विभाग मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं,ताकि युवाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और इसके पीछे छिपे मनोवैज्ञानिक खतरों के प्रति आगाह किया जा सके।परिजनों को भी सलाह दी जा रही है कि वे अपने बच्चों के व्यवहार और उनके मोबाइल इस्तेमाल पर पैनी नजर रखें।

Also Read –Border 2 Cameo: Border 2 में नजर आई Border Movie की पूरी कास्ट, जिस सिन को देखने के बाद भर आई सबकी आँखें, देखें

- Advertisement -

आगरा जोन से चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत पुलिस की ओर से अन्य संबंधित विभागों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा,ग्राम विकास,महिला व बाल विकास विभाग, मनोवैज्ञानिक और काउंसलर्स के माध्यम से विभिन्न जागरूकता अभियान,कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। (Aligarh News) इसमें अपराध पीड़िताओं की काउंसलिंग कराना,झूठे प्रकरणों में महिलाओं को मोहरा बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता, साइबर हैरेसमेंट और साइबर हिंसा से सुरक्षा और एलोपमेंट मामलों की रोकथाम के लिए अभिभावकों,किशोर और किशोरियों के मध्य संवाद स्थापित करना है।वहीं ऑपरेशन जागृति फेज-5 जारी है। इसके तहत अब नुक्कड़ नाटकों और डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिए उन कानूनी धाराओं की जानकारी भी दी जा रही है।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 अपहरण से संबंधित है। यदि कोई व्यक्ति अठारह वर्ष से कम आयु के बच्चे का अपहरण करता है, तो उसे कठोर कारावास की सजा दी जा सकती है, जिसकी अवधि दस वर्ष से कम नहीं होगी। अपहरण के लिए बल,धोखाधड़ी या छल का प्रयोग किया जा सकता है। (Aligarh News) इसके अलावा किसी व्यक्ति द्वारा किसी महिला का अपहरण करके या उसे धोखे से कहीं ले जाने पर धारा 87 के तहत कार्रवाई होती है। इसमें भी 10 साल की सजा का प्रविधान है।

पुलिस ने किशोरियों को बरामद कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया,लेकिन बालिग युवतियों के मामले में पुलिस और उनके परिजन बेबस हो गए। (Aligarh News) कई मामलों में देखने में आया कि थानों में माता-पिता ने बेटी के सामने हाथ-पैर तक जोड़े, लेकिन बेटियां उनके साथ रहने को तैयार न हुईं। इसके बाद उन्हें युवक के साथ ही भेजा गया।

ऑपरेशन जागृति फेज-5 अभियान में आगरा जोन में अब तक 3112 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है,जिसमें लगभग साढ़े पांच लाख व्यक्तियों के साथ संवाद किया गया है। (Aligarh News) ऑपरेशन जागृति फेज-प्रथम में साल दर साल के आधार पर एलोपमेंट के मामलों में 23 प्रतिशत की कमी और कुल महिला संबंधी अपराध में 18 प्रतिशत की कमी आई थी। अभियान के फेज चार में एलोपमेंट केसेज में 15 प्रतिशत की कमी और कुल महिला संबंधी अपराध में 6.4 प्रतिशत की कमी आई थी।वहां स्कूलों में अधिक अनुशासन न होने की वजह से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

Also Read –PM Modi: PM मोदी ने 61,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यह राष्ट्र निर्माण का न्योता है

बरामदगी की बात करें तो 993 में से 918 अपह्रताओं को बरामद किया जा चुका है। (Aligarh News) इनमें काउंसिलिंग के दौरान सामने आया है कि किसी ने स्कूल में दोस्ती और प्यार में घर छोड़ दिया तो कोई फोन पर नौकरी या किसी अन्य लालच के बहकावे में आ गई। 75 लड़कियों को बरामद करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस अधिकारियों ने अन्य लड़कियों को भी जल्द बरामद करने की बात कही है।

मनोचिकित्सक डॉ. अंतरा माथुर ने कहा कि किशोरावस्था में बच्चों पर ध्यान न दिया जाए तो वे भटक जाते हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे क्या कर रहे हैं, ये माता पिता को पता होना चाहिए। बच्चों की भावनाओं को समझाना जरूरी है। अच्छे-बुरे की पहचान करना, दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। (Aligarh News) बच्चों को घर से भागने से रोकने के लिए एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहायक घरेलू वातावरण बनाना आवश्यक है, जिसमें खुलकर बातचीत करना, ध्यान से सुनना और भावनात्मक या पारिवारिक समस्याओं का समाधान करना शामिल हो। प्रमुख रणनीतियों में उनकी भावनाओं को समझना, स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करना और परामर्श या चिकित्सा जैसी पेशेवर सहायता लेना शामिल है।

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि जिले में पिछले एक साल में 993 बालिकाओं व युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें 95 प्रतिशत बरामदगी हुई हैं। कुछ मामले हाल ही के हैं, जिनमें बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। (Aligarh News) अधिकतर मामलों में सोशल मीडिया पर किसी युवक से संपर्क होना ही सामने आया है। इसके लिए ऑपरेशन जागृति के तहत मनोवैज्ञानिक, काउंसलर्स के समन्वय से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पीड़िताओं की काउंसिलिंग करके एलोपमेंट के मामलों में कमी लाना है। इसके सफल परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

You Might Also Like

Bengaluru Heavy Rain: राहत बनी आफत! बेंगलुरु में ओलावृष्टि और बारिश का तांडव, दीवार हादसे में 7 लोगों की गई जान

Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट में ‘बड़ा उलटफेर’ जल्द! BJP में दिखेगा‘सम्राट इफेक्ट’, JDU में मंत्री बनने की कतार लंबी

harbhajan singh: राघव चड्ढा का दावा बना हरभजन सिंह के लिए मुसीबत! मान सरकार ने अचानक छीनी सुरक्षा, घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’

Delhi airport incident: मुश्किल से टला दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! स्विस एयरलाइंस के विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल

Murshidabad Nowda bomb attack: वोटिंग के बीच बमों से दहला मुर्शिदाबाद! नौदा में अंधाधुंध बमबारी, कई घायल

TAGGED: #Aligarh News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 23 at 4.51.35 PM 4 Punjab News: 26 जनवरी से पहले दहला पंजाब! सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, RDX के इस्तेमाल की आशंका?
Next Article Untitled design Indian Navy Indonesia Visit: इस मुस्लिम देश में ‘भारतीय नेवी’ का दबदबा…पाकिस्तान के उम्मीदों पर फिर गया पानी, समंदर में उतारा जहाज
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 7
Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 6
Biryani and watermelon death combo: बिरयानी के बाद तरबूज खाना क्यों बना ‘Death Combo’? सामने आया मुंबई में हुई मौत का चौंकाने वाला ‘सच’!
स्वास्थ्य 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 5
Riyan Parag Vape Video: सिर्फ रियान पराग नहीं, LIVE मैच में ये दिग्गज भी पी चुके हैं ‘नशा’; लिस्ट में डिविलियर्स और फिंच का नाम भी शामिल!
स्पोर्ट्स 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 4
Bengaluru Heavy Rain: राहत बनी आफत! बेंगलुरु में ओलावृष्टि और बारिश का तांडव, दीवार हादसे में 7 लोगों की गई जान
राष्ट्रीय समाचार 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 3
Pakistan Economic Crisis: ईरान जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ ने कबूला बर्बादी का सच, दुनिया के सामने टेके घुटने
विदेश 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 5
Awarapan 2 Songs: आवारापन 2 में होगा अमाल मलिक का गाना, खुद किया कंफर्म
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?