By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Sri Lanka: ‘हम सरकार बनाने जा रहे’, श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NPP नेता दिसानायके का बड़ा दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Sri Lanka: ‘हम सरकार बनाने जा रहे’, श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NPP नेता दिसानायके का बड़ा दावा
ताज़ा खबरेंविदेश

Sri Lanka: ‘हम सरकार बनाने जा रहे’, श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NPP नेता दिसानायके का बड़ा दावा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/09/19 at 12:34 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 108
SHARE

Sri Lanka: श्रीलंका में अगले हफ्ते राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इसी को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच, नेशनल पीपल्स पावर (एनपीपी) गठबंधन की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अनुरा कुमार दिसानायके ने आगामी चुनाव के लिए अपना अभियान पूरा कर लिया है। उन्होंने दावा किया है कि वह इस साल का चुनाव जीतने जा रहे हैं।

Contents
Sri Lanka: इस दिन होना है मतदानक्या है एनपीपी और जेवीपी में रिश्ता?दो दिन के लिए लगी चुनाव प्रचार पर रोकक्या बोले विक्रमसिंघे?

Sri Lanka: इस दिन होना है मतदान

बता दें, श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए 21 सितंबर को मतदान होना है। ऐसे में 48 घंटे पहले यानी बुधवार को प्रचार अभियानों पर रोक लगा दी गई है। (Sri Lanka) मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 13,400 से अधिक मतदान केंद्रों पर होगा। यहां 1.7 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं।

जनता विमुक्ति पेरामुना यानी जेवीपी के नेता दिसानायके ने कोलंबो के घनी आबादी वाले नुगेगोडा में अपनी अंतिम रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है। (Sri Lanka) हम 22 सितंबर की सुबह राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल कर निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी एनपीपी जीत के बाद संपूर्ण शासन और सामाजिक परिवर्तन लाएगी। (Sri Lanka) उन्होंने यह भी कहा, ‘हमारे पास तमिल और मुस्लिम अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों के लोगों का अविश्वसनीय समर्थन है। हमारी सरकार एक सच्ची श्रीलंकाई सरकार होगी, जो कठिन संघर्षों के वर्षों के दौरान केवल एक सपना ही रह गई थी।’

- Advertisement -
image 108

क्या है एनपीपी और जेवीपी में रिश्ता?

गौरतलब है, दिसानायके नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के प्रमुख हैं, जो समान विचारधारा वाले समूहों का गठबंधन है। लेकिन वह मुख्य रूप से 2014 से जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के नेता हैं, जो श्रीलंका का सबसे प्रभावशाली मार्क्सवादी संगठन है, जिसने 1971 और 1987-90 में राज्य की सत्ता पर कब्जा करने के लिए खूनी विद्रोह किए थे। (Sri Lanka) उत्तर कोरिया ने 1971 के विद्रोह का सक्रिय रूप से समर्थन किया था, जिसे भारत सहित कई देशों की मदद से श्रीलंकाई सुरक्षा बलों ने कुचल दिया था, जिससे दोनों पक्षों में हजारों लोग मारे गए थे।

दो दिन के लिए लगी चुनाव प्रचार पर रोक

देश में शनिवार को होने वाले चुनाव से पहले जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। आज और कल चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं है। ऐसे में पहले ही प्रचार अभियान को पूरा कर लिया गया। श्रीलंका में एक नया राष्ट्रपति पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना जाएगा, जो 73 वर्षों में आए सबसे खराब आर्थिक संकट के बाद पहला चुनाव होगा।

image 109

क्या बोले विक्रमसिंघे?

तीन प्रमुख उम्मीदवारों में से एक, वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को अपनी रैली के दौरान कहा कि आईएमएफ सुधार के तहत आर्थिक सुधार का वर्तमान कार्यक्रम देश को एक और दिवालियापन में जाने से बचाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 75 साल के नेता ने कहा, ‘मैं युवा पीढ़ी के लिए एक भविष्य बनाना चाहता हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि श्रीलंका कर्ज लेने और कर्ज में डूबने पर निर्भर नहीं रहे।’

उन्होंने कहा कि दिसानायके और साजित प्रेमदासा की नीतियों से एक और आर्थिक मंदी आएगी। लोगों को आर्थिक सुधार को बनाए रखने के लिए बुद्धिमानी से मतदान करना चाहिए।

वहीं, प्रेमदासा ने अपनी अंतिम रैली में कहा कि वह 20 लाख से अधिक मतों के बहुमत से जीतेंगे। वह आर्थिक समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेंगे। साथ ही आर्थिक संकट से प्रभावित लोगों को रियायतें देंगे।

You Might Also Like

France G7 Summit 2026: हाथ तो मिल गए, लेकिन क्या रिश्तों की पकड़ ढीली? G7 में मोदी-ट्रंप की ‘केमिस्ट्री’ फेल

PM Narendra Modi: Trump और मोदी की अहम मुलाकात आज, AI और वैश्विक सुरक्षा पर होगी चर्चा

Israel: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद इजरायल का सख्त रुख, दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी सेना

Hormuz Strait News: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी चिंता, बड़ी शिपिंग कंपनी ने टाला जहाज भेजना

Fable 5-Mythos 5 AI पर अमेरिकी सरकार की सख्ती, राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते विदेशों में एक्सेस पर रोक

TAGGED: #Sri Lanka

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2024 09 18 at 5.11.28 PM Lucknow News: विश्व फायर फाइटर गेम में स्वर्ण पदक विजेताओं का किया सम्मान
Next Article image 110 pakistan: पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग: ‘हम अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस गठबंधन के साथ’, रक्षा मंत्री का बेतुका बयान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 06 17 at 17.06.37 1 1
France G7 Summit 2026: हाथ तो मिल गए, लेकिन क्या रिश्तों की पकड़ ढीली? G7 में मोदी-ट्रंप की ‘केमिस्ट्री’ फेल
विदेश 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 17 at 17.06.37 1
Peddi Movie: राम चरण की फिल्म पेड्डी का बड़ा रोमांच, दर्शकों को देखने को मिलेंगे फिल्म में अब नए सीन
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 16 at 07.07.58 1
Cocktail 2 Advance Booking Report: कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग की अच्छी शुरूआत,जाने कितना करेगी कलेक्शन
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 06 16 at 07.07.58
Alpha Movie Trailer: ऋतिक रोशन की एंट्री ने बढ़ाया अल्फा का क्रेज, जाने कैसा है अल्फा का ट्रेलर
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 06 16 at 07.07.58
PM Narendra Modi: Trump और मोदी की अहम मुलाकात आज, AI और वैश्विक सुरक्षा पर होगी चर्चा
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 06 15 at 15.26.14 1
Israel: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद इजरायल का सख्त रुख, दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी सेना
विदेश 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?