By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Bangladesh: अंतरिम सरकार के आश्वासन पर पुलिसकर्मियों ने हड़ताल ली वापस, कहा- वर्दी पहन कर लौटेंगे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Bangladesh: अंतरिम सरकार के आश्वासन पर पुलिसकर्मियों ने हड़ताल ली वापस, कहा- वर्दी पहन कर लौटेंगे
ताज़ा खबरेंविदेश

Bangladesh: अंतरिम सरकार के आश्वासन पर पुलिसकर्मियों ने हड़ताल ली वापस, कहा- वर्दी पहन कर लौटेंगे

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/08/12 at 3:13 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 67
SHARE

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी है। शेख हसीना के देश छोड़ने और नई अंतरिम सरकार के गठन होने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हुए हैं। वहीं पुलिसकर्मियों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए ड्यूटी करने से मना कर दिया था। साथ ही हड़ताल पर चले गए थे। (Bangladesh) हालांकि, इस बीच एक राहत की खबर आई है। विरोध जता रहे पुलिस अधिकारी हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गए हैं। बता दें, यह फैसला अंतरिम सरकार द्वारा मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने पर लिया गया है।

Contents
Bangladesh: बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा?काम पर लौटेंगे पुलिसकर्मीगलत काम करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

Bangladesh: बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा?

बांग्लादेश में 1971 में देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रतता सेनानियों के लिए तय किए आरक्षण के खिलाफ जुलाई में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। धीरे-धीरे ये विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गए और छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग की जाने लगी। (Bangladesh) ये विरोध प्रदर्शन इतने हिंसक हो गए कि पांच अगस्त को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा। शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं।

image 67

इसके बाद भी हिंसा नहीं थमी और उपद्रवी पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने लगे। सरकार गिरने के बाद कई पुलिसकर्मी डर के मारे काम पर नहीं लौटे। वहीं कुछ कर्मचारी सादे कपड़ों में अपने पुलिस थानों में गए। (Bangladesh) लगातार जान पर बन रहे संकट को देखते हुए बांग्लादेश पुलिस अधीनस्थ कर्मचारी संघ (बीपीएसईए) ने छह अगस्त को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया था।

खबर के मुताबिक, हड़ताल पर गए कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने रविवार को गृह मामलों के अंतरिम सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन के साथ बैठक की। (Bangladesh) पुलिस को आश्वासन दिया गया है कि उनकी 11 सूत्री सूची में शामिल अधिकांश मांगों को पूरा किया जाएगा। उसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने वर्दी पहनने और हड़ताल वापस लेने का एलान किया।

- Advertisement -
image 68

काम पर लौटेंगे पुलिसकर्मी

एक अन्य न्यूज पोर्टल के अनुसार, बैठक के आधार पर यह फैसला लिया गया कि प्रदर्शनकारी गैर-कैडर पुलिसकर्मी सोमवार से काम पर लौटेंगे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा गठित जांच समिति के सदस्य सार्जेंट असदुज्जमां ज्वेल ने कहा, ‘गृह मामलों के सलाहकार के साथ बैठक के बाद हमें आश्वासन दिया गया है। हम सोमवार से काम पर लौट आएंगे।’

गलत काम करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

गृह मामलों के अंतरिम सलाहकार सखावत ने कहा कि जिन लोगों ने अत्यधिक बल प्रयोग का आदेश दिया था, वे राजनीतिक स्तर पर थे और किसी भी गलत काम करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि एक पुलिस आयोग होना चाहिए। पुलिस आयोग के तहत काम करेगी, न कि किसी राजनीतिक दल के तहत। राजनीतिक दल पुलिस का दुरुपयोग करते हैं।’

image 69

उन्होंने कहा, ‘पुलिस की वर्दी और लोगो को जल्द से जल्द बदला जाएगा। उनके दिल दुःख से भारी हैं। वे (पुलिस) इस वर्दी में बाहर नहीं जाना चाहते हैं।’

प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों ने पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने अन्य बातों के अलावा मृत अधिकारियों के परिवारों के लिए मुआवजे और पुलिस भर्ती में पारदर्शिता की भी मांग की।

You Might Also Like

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

TAGGED: #Bangladesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 65 Bangladesh: 1971 में पाकिस्तान के सरेंडर दर्शाती प्रतिमा को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा, थरूर ने साझा की तस्वीर
Next Article Hindenburg Row: क्या है हिंडनबर्ग, जिसने सेबी प्रमुख-अदाणी पर लगाए आरोप, क्यों होता है इसके दावों पर विवाद?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 4 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?