By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: T20 World cup: ‘मैं किसी से नहीं मिला’, रोहित शर्मा ने खारिज की टीम चयन को लेकर बैठक की खबरें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > T20 World cup: ‘मैं किसी से नहीं मिला’, रोहित शर्मा ने खारिज की टीम चयन को लेकर बैठक की खबरें
ताज़ा खबरेंस्पोर्ट्स

T20 World cup: ‘मैं किसी से नहीं मिला’, रोहित शर्मा ने खारिज की टीम चयन को लेकर बैठक की खबरें

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/18 at 12:31 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

T20 World cup: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ टी20 विश्व कप के रोडमैप को लेकर चल रही खबरों को खारिज कर दिया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि कुछ दिनों पहले टी20 विश्व कप की टीम के चयन को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने एक मीटिंग की थी। टी20 विश्व कप का आयोजन आईपीएल 2024 सीजन के बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है।

Contents
T20 World cup: कोहली को लेकर लंबे समय से चल रहा है संशयकोहली और हार्दिक पर रखी जा रही है निगरानी

मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि रोहित, अगरकर और द्रविड़ के बीच बैठक के दौरान दो मुख्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई थी। (T20 World cup) पहली यह कि हार्दिक पांड्या को टी20 विश्व कप टीम में जगह पुख्ता करने के लिए आईपीएल में अधिक गेंदबाजी करनी होगी। वहीं, विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के तौर पर उतारने को लेकर भी चर्चा की गई थी। इन रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि चयनकर्ता रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपनिंग कराने पर भी विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति कोहली को बतौर ओपनर टीम में शामिल करना चाहती है। इसको लेकर मीटिंग में काफी देर तक चर्चा हुई।

image 217

T20 World cup: कोहली को लेकर लंबे समय से चल रहा है संशय

टी20 विश्व कप के लिए टीम में कोहली के स्थान को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। आईपीएल शुरू होने से पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि अगरकर उन्हें टीम से बाहर करने पर विचार कर रहे हैं और उन्हें किसी युवा खिलाड़ी के लिए अपना स्थान खाली करने को बोल रहे हैं। (T20 World cup) हालांकि, अब जब विराट मौजूदा आईपीएल में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं तो चयनकर्ताओं का मन बदला है और वह विराट को नए रोल में टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने हालांकि ऐसी किसी भी बैठक से इनकार किया है और उन्होंने इन रिपोर्ट्स को फेक न्यूज करार दिया है। रोहित ने बताया कि उनकी किसी से भी मुलाकात नहीं हुई है। रोहित ने साथ ही फैंस को तब तक ऐसी किसी खबर से बचने के लिए कहा जब तक कि इस बारे में वे उनसे, अगरकर या बीसीसीआई से कोई आधिकारिक बयान ना सुन लें। (T20 World cup) रोहित ने माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, मैं किसी से भी नहीं मिला। अजित अगरकर दुबई में कहीं हैं और गोल्फ खेल रहे हैं। द्रविड़ बेंगलुरु में अपने बच्चों को खेलते हुए देख रहे हैं। द्रविड़ मुंबई आए थे, लेकिन वह बस अपने बेटे को सीसीआई में लाल मिट्टी की विकेट पर खिलाने लाए थे। (T20 World cup) ईमानदारी से कहूं तो हम नहीं मिले। मुझे लगता है कि मौजूदा समय में जब तक आप मुझसे, अगरकर, द्रविड़ या बीसीसीआई के किसी अधिकारी से कैमरे के सामने कुछ ना सुन लें तब तक उस बात को फेक न्यूज ही मानें।

- Advertisement -
image 218

कोहली और हार्दिक पर रखी जा रही है निगरानी

आशा की जा रही है कि बीसीसीआई कुछ ही सप्ताह में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित करेगा। खिलाड़ियों के लिए इस लिहाज से सभी आईपीएल मुकाबले काफी महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं और इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल होने के कई दावेदार हैं। (T20 World cup) एक महीने पहले तक कोहली के 15 सदस्यीय टीम में शामिल होने को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली चयनकर्ता से टी20 विश्व कप में अपने स्थान को लेकर स्पष्टता चाहते थे। इसके बाद ही चयनकर्ताओं ने उनके सामने ओपनिंग की चुनौती रखी।

You Might Also Like

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Riyan Parag Vape Video: सिर्फ रियान पराग नहीं, LIVE मैच में ये दिग्गज भी पी चुके हैं ‘नशा’; लिस्ट में डिविलियर्स और फिंच का नाम भी शामिल!

Sachin Tendulkar Dantewada Visit: बंदूक छोड़ अब बल्ला थामेगा बस्तर! जानिए आखिर क्यों परिवार समेत दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं सचिन तेंदुलकर

Shane Warne death controversy: शेन वॉर्न की मौत पर फिर उठा विवाद, बेटे के बयान के बाद बढ़ी हलचल

MI vs RR: घर से बाहर निकलते ही ‘भीगी बिल्ली’ बन जाती है मुंबई इंडियंस! 5 बार की चैंपियन का ये शर्मनाक रिकॉर्ड

TAGGED: #T20 World cup

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा कब कर रही हैं शादी? एक्ट्रेस ने वेडिंग प्लान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं अपनी बेहतरीन जिंदगी…’
Next Article WhatsApp Image 2024 04 18 at 9.27.36 AM Road Accident: एटा में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, दो मासूम सहित चार की मौत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 1 महीना ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?