Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते सभी घरवालों के यहाँ से लेटर आया हुआ है। जिसकी वजह से हर कोई इमोशनल नजर आ रहा है। तो वहीं माही विज पूरी तरह से टूट गई हैं, लव गिल की माँ ने उनके बारे में जो कुछ भी कहा है। इसके अलावा माही विज ने अर्शिफा का लेटर उनको नहीं दिया जोकि उनकी माँ का था। जिसके बाद काजी और माही के बीच भी बहस देखने को मिली है। तो वहीं इन सबके बीच बिग बॉस 20 में स्कॉउट ओपी के मिड वीक एविक्शन की खबरें सामने आ रही हैं। चलिए जानते हैं क्या इसके पीछे की सच्चाई
Bigg Boss 20 Eviction: क्या बिग बॉस 20 में स्कॉउट ओपी का मिड वीक एविक्शन हुआ
बिग बॉस 20 में इस वीक जो कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं, उनके नाम स्कॉउट ओपी, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, माही विज, मनीष गोएल और अर्शिफा का नाम शामिल है। मनीष गोएल को ये अवसर मिला था कि वो ये चैन आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन मनीष गोएल ने अपने बाद किसी को भी नॉमिनेट नहीं किया। तो वहीं इस वीक स्कॉउट ओपी के मिड वीक एविक्शन की खबरें आ रही हैं।
बता दे कि माही विज ने अर्शिफा के परिवार से आया हुआ लेटर उनको नहीं दिया था। जिसकी वजह से अर्शिफा काफी ज्यादा दुखी हुई। और रोती हुई नजर आई, जिसके बाद बिग बॉस ने अर्शिफा को कैप्टन बनाने का प्रस्ताव घरवालों के सामने रखा। जिसके बाद हर किसी ने अर्शिफा को कैप्टन बनाया। तो वहीं अर्शिफा के कैप्टन बनते हैं रिपोर्ट कि माने तो उनको एक पॉवर दी गई है जिसका प्रयोग करके वो नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से किसी एक को एविक्ट कर सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अर्शिफा ने स्कॉउट ओपी का नाम लिया है। क्योंकि वोटिंग के आधार पर स्कॉउट को निकाल पाना मुश्किल है। और बाहर उनकी इमेज काफी खराब नजर आ रही है।
- Advertisement -
तो वहीं वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो स्कॉउट ओपी और अर्शिफा का नाम टॉप 2 में है। इसके साथ ही माही विज और मनीष गोएल बॉटम में हैं। लेकिन अभी तक ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है। वैसे भी दिवाली वीक है उम्मीद कम ही है कि कोई इस वीक एविक्ट होगा।
इसके साथ ही बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर पर इस वीक करण जौहर और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की टीम आएगी और घर में दिवाली की धूम देखने को मिलने वाली है।
