By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US News: ‘सस्ते विदेशी लेबर छीन रहे अमेरिकियों की नौकरी’, H-1B वीजा पर बोले ट्रंप के सांसद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US News: ‘सस्ते विदेशी लेबर छीन रहे अमेरिकियों की नौकरी’, H-1B वीजा पर बोले ट्रंप के सांसद
विदेश

US News: ‘सस्ते विदेशी लेबर छीन रहे अमेरिकियों की नौकरी’, H-1B वीजा पर बोले ट्रंप के सांसद

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/18 at 11:13 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 16 at 15.20.36 1 1
SHARE

US News: ‘H-1B वीजा वाले लोग अमेरिकियों की नौकरियां छीन रहे हैं. अमेरिकी कंपनियां अपने देश के ग्रेजुएट्स की बजाय उन विदेशियों को नौकरी दे रही हैं, जो कम सैलरी पर काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं.’ ये बात अमेरिका के एक सांसद राइली मूर ने कही है. एक टीवी चैनल से बात करते हुए मूर ने कहा कि H-1B वीजा पर अमेरिका आने वाले कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों को भी वहां लाते हैं. इससे एक ‘चेन माइग्रेशन’ शुरू हो जाती है. (US News) राइली मूर का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों को नौकरी देने और इससे वहां के लोकल कर्मचारियों पर पड़ने वाले असर को लेकर बहस चल रही है.

बता दें कि अमेरिकी H-1B वीजा का फायदा उठाने वालों में सबसे ज्यादा भारतीय होते हैं. (US News) अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में H-1B वीजा पाने वालों में करीब 70 फीसदी भारतीय नागरिक थे. भारत के कई टेक्नोलॉजी प्रफेशनल्स के लिए H-1B वीजा अमेरिका में लंबे समय तक करियर बनाने का रास्ता खोलता है.

Also Read –US Hindu Temple Attack: नाजी विचारधारा और हिंदुओं के नरसंहार की सनक…19 साल के नफरती लड़के की खौफनाक कहानी!

US News: क्या कहा राइली मूर ने?

राइली मूर का कहना है कि इस वीजा की वजह से अमेरिका के कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स को नौकरियां नहीं मिल रही हैं. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने H-1B वीजा और ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) प्रोग्राम्स को ‘स्कैम’ बताया और आरोप लगाया कि इनके जरिए कंपनियां अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन पर काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को रख रही हैं.

- Advertisement -

मूर का दावा है कि पिछले साल (2025 में) अमेरिका में करीब 6.5 लाख छात्रों ने कंप्यूटर साइंस और इससे जुड़ी पढ़ाई पूरी की. इसी दौरान 5 लाख से ज्यादा H-1B वीजा जारी किए गए.
‘द स्कॉट जेनिंग्स शो’ में बातचीत के दौरान मूर ने आरोप लगाया कि ये विदेशी कर्मचारी कम वेतन पर काम करने को तैयार हैं. उनका श्रम सस्ता पड़ता है. ऐसे में हमारे देश के युवाओं की जगह उन्हें नौकरियां दी जा रही हैं. मूर का ये इंटरव्यू सलेम न्यूज चैनल पर प्रसारित हुआ था.

Also Read –US Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश! घर से मिला ऐसा सामान, जांच एजेंसियां भी अलर्ट

मूर ने कहा कि कंपनियां H-1B वीजा का इस्तेमाल सस्ते कर्मचारियों को अमेरिका लाने में कर रही हैं. इससे अमेरिका के उन युवाओं को नुकसान हो रहा है, जो कॉलेज से अकाउंटिंग, कंप्यूटर साइंस और दूसरे विषयों में डिग्री लेकर निकलते हैं और नौकरी के लिए तैयार होते हैं. (US News) उन्होंने इस वीजा के जरिए चेन माइग्रेशन को लेकर भी चिंता जताई. (US News) मूर ने कहा कि H-1B वीजा पर अमेरिका आने वाले कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों को भी वहां लाते हैं. उन्होंने कहा कि आमतौर पर H-1B वीजा पर आने वाला व्यक्ति अपने परिवार के 10 सदस्यों को भी साथ लाता है. इस तरह इसके साथ ‘चेन माइग्रेशन’ का पूरा मामला जुड़ा हुआ है.

You Might Also Like

US Hindu Temple Attack: यूरोपीय यूनियन के प्रोग्राम में ‘अदृश्य पदोड़ा’ कौन? बदबू से परेशान पत्रकार कांफ्रेंस छोड़ भागे

US Hindu Temple Attack: नाजी विचारधारा और हिंदुओं के नरसंहार की सनक…19 साल के नफरती लड़के की खौफनाक कहानी!

Russia Oil Tariff: रूस से तेल खरीदने पर भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने टाला 100% टैरिफ का खतरा

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

TAGGED: US News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 10 16 at 15.20.36 1 US Hindu Temple Attack: नाजी विचारधारा और हिंदुओं के नरसंहार की सनक…19 साल के नफरती लड़के की खौफनाक कहानी!
Next Article WhatsApp Image 2026 10 16 at 15.20.36 1 2 US Hindu Temple Attack: यूरोपीय यूनियन के प्रोग्राम में ‘अदृश्य पदोड़ा’ कौन? बदबू से परेशान पत्रकार कांफ्रेंस छोड़ भागे
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 10 16 at 15.20.36 1 2
US Hindu Temple Attack: यूरोपीय यूनियन के प्रोग्राम में ‘अदृश्य पदोड़ा’ कौन? बदबू से परेशान पत्रकार कांफ्रेंस छोड़ भागे
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 16 at 15.20.36 1
US Hindu Temple Attack: नाजी विचारधारा और हिंदुओं के नरसंहार की सनक…19 साल के नफरती लड़के की खौफनाक कहानी!
विदेश 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 16 at 15.20.36 1
Rakhi Sawant: राखी सावंत का आया रिएक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद, कहा- जेन-जी का सपोर्ट करने पर जेल
मनोरंजन 3 घंटे ago
ekadashi fcfdb2 hero
Bigg Boss 20 Elimination: इस हफ्ते बिग बॉस 20 से टीवी का ये फेमस चेहरा हुआ बाहर, सलमान ने लगाई क्लास
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 16 at 4.48.08 PM 2
LK Advani: लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है हाल
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 16 at 4.48.08 PM 1
Russia Oil Tariff: रूस से तेल खरीदने पर भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने टाला 100% टैरिफ का खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?