By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Abhijeet Dipke News: दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके अभिजीत दीपके, राख हुई चिता पर चढ़ाए फूल; फफककर रोए
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Abhijeet Dipke News: दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके अभिजीत दीपके, राख हुई चिता पर चढ़ाए फूल; फफककर रोए
राष्ट्रीय समाचार

Abhijeet Dipke News: दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके अभिजीत दीपके, राख हुई चिता पर चढ़ाए फूल; फफककर रोए

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/12 at 11:10 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
2053350 rahul gandhi vote chori 6
SHARE

Abhijeet Dipke News: Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। दिल्ली में पुलिस हिरासत में रहने के कारण उनके महाराष्ट्र स्थित गांव पहुंचने में देरी हुई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दीपके अपनी दादी की जल चुकी चिता के पास फूल चढ़ाते और फफक-फफककर रोते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य उनके परिवार के लिए दुखद घटना के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठे सवालों को भी सामने लाता है।

Contents
Abhijeet Dipke News: दादी की चिता के पास भावुक हुए अभिजीत दीपकेपरिवार का आरोप- बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नहीं छोड़ादिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो, दीपके ने उठाए सवालदीपके को लग सकता है 50 हजार रुपए का अर्थदंड?

परिवार ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने दीपके को समय पर रिहा नहीं किया, जिसके कारण वह अपनी दादी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। (Abhijeet Dipke News) वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि दीपके को उनकी दादी के निधन की सूचना दी गई थी और घर जाने के लिए मदद की पेशकश भी की गई थी।

Also Read –Dhruv Rathee Education: ध्रुव राठी कितने पढ़े लिखे हैं? कैसे पहुंचें भारत से जर्मनी, जानिए यहां

Abhijeet Dipke News: दादी की चिता के पास भावुक हुए अभिजीत दीपके

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिजीत दीपके अपनी दादी की चिता के पास पहुंचकर फूल चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। उस समय चिता जलकर राख हो चुकी थी। वीडियो में दीपके बेहद भावुक नजर आते हैं और चिता के पास बैठकर काफी देर तक रोते दिखाई देते हैं।

- Advertisement -

परिवार का आरोप- बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नहीं छोड़ा

दीपके के परिवार ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के मुताबिक, दादी के निधन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस से दीपके को रिहा करने की कई बार अपील की गई, ताकि वह अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। (Abhijeet Dipke News) उनके चाचा विलास दीपके ने भी दावा किया कि उन्होंने पुलिस से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन समय रहते उन्हें घर जाने की अनुमति नहीं मिली।

परिवार का कहना है कि दीपके को समय पर छोड़ा जाता तो वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते थे। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मानवीय आधार पर उन्हें घर जाने के लिए जरूरी सहायता देने की पेशकश की गई थी।

Also Read –Mr Faisu Wedding Photos: बहन बनी बेगम! Mr Faisu ने बहन संग किया निकाह? वेडिंग तस्वीरें देख भड़के लोग

दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो, दीपके ने उठाए सवाल

मामले में विवाद बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी किया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में अधिकारियों को दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी देते और घर जाने के लिए बस या विमान की व्यवस्था करने की पेशकश करते देखा जा सकता है। पुलिस का दावा है कि उस समय दीपके ने जाने से इनकार करते हुए कहा था, ‘मैं यहीं रुकूंगा।’

हालांकि, दीपके ने पुलिस के इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जारी वीडियो अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी दादी के साथ रहने वाले चचेरे भाई से बात करने के लिए फोन मांगा था, ताकि उन्हें परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके, लेकिन उन्हें फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई। दीपके ने वकील से संपर्क करने की कोशिश में भी बाधा डाले जाने का आरोप लगाया है।

इस तरह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने को लेकर दीपके के परिवार और दिल्ली पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। वायरल वीडियो में चिता की राख पर फूल चढ़ाते दीपके की भावुक तस्वीर ने इस विवाद को एक मानवीय पहलू भी दे दिया है।

दीपके को लग सकता है 50 हजार रुपए का अर्थदंड?

अभिजीत दीपके को एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के यहां से रविवार को जो जमानत मिली है उसमें 50000 रुपए का बॉन्ड भराया गया है। इस बॉन्ड की शर्त के अनुसार अभिजीत दीपके को एक साल तक शांति बनाकर रखनी होगी। यदि वह इस शर्त का उल्लंघन करते हैं तो उन पर 50 हजार रुपए का अर्थदंड लगेगा। हिरासत से छूटने के बाद दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आंदोलन जारी रहने का ऐलान किया। इस पर कई लोग दावा कर रहे थे दीपके ने दिल्ली पुलिस और कोर्ट से किए वादे का उल्लंघन किया। हालांकि इस दावे की जांच न्यायालय को करनी है की शांति भंग हुई की नहीं। दीपके के इस बॉन्ड की फोटो भी मीडिया में आ चुकी है जिसे आप यहां देख सकते हैं।

You Might Also Like

Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!

PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट

PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

Compromised PM: कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी ने तस्वीर के बहाने मोदी पर साधा निशाना

Jharkhand Weather Update: चक्रवात अकवान ने अचानक बदली चाल, झारखंड में मचेगी आफत? इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

TAGGED: #Abhijeet Dipke News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2053350 rahul gandhi vote chori 5 Dhruv Rathee Education: ध्रुव राठी कितने पढ़े लिखे हैं? कैसे पहुंचें भारत से जर्मनी, जानिए यहां
Next Article 2053350 rahul gandhi vote chori 7 Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस 20 में हुआ नॉमिनेशन टॉस्क, जानिए कौन होगा इस वीक बाहर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Diljit 1795343138245 v 4
Thalapathy Vijay And Sangeeta: थलापति विजय और उनकी पत्नी तलाक की खबरों के बीच पहुँचे काव्या मारन और अनिरूद्ध के रिसेप्शन में
मनोरंजन 17 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 3
OM Collection Day 3: धनुष की फिल्म ओम ने 50 करोड़ रूपए का आकड़ा किया पार, जाने कितना किया कलेक्शन
मनोरंजन 18 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 2
America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?
विदेश 18 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 1
COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह
विदेश 19 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !
मनोरंजन 2 दिन ago
bjp rajya sabha mp ramrao wadkute passes away
Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?