The Vvaan Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन जोकि काफी दिनों से चर्चा में रही है। द वन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी बिहार के लोगों के दिल के काफी करीब है। जिसकी वजह से इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म की कहानी लोककथाओं पर आधारित है। द वन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरूआत की, जिसके बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली, लेकिन फिल्म सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं द वन ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
The Vvaan Collection Day 4: द वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
द वन की कहानी देवांच्चल पर आधारित हैं। जहाँ पर वन देवी मईया का मंदिर हैं, ऋषि नामक एक व्यक्ति जो गाँव छोड़कर शहर जा चुका है। लेकिन उसकी पत्नी ममता उससे छठ के पर्व पर गाँव जाने को कहती है। लेकिन गाँव में कुछ ऐसी घटना घटी होती है, जिसकी वजह से ऋषि जाने को मना करता है। लेकिन अंतिम में वो अपनी पत्नी के साथ गांव चला जाता है। जिसकी वजह से उसके जीवन में अलौकिक घटनाऐं घटने लगती हैं। वन देवी पर अपनी श्रद्धा खो चुका ऋषि जिसके साथ एक घटना घटित होती है, जिसकी वजह से वो फिर से वन देवी पर श्रद्धा रखने लगता है और वन की रक्षा का दायित्व उठाता है। फिल्म की पूरी कहानी के बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।
Also Read –Samastipur Murder: चिकन शॉप पर आया और रेत दिया गला! समस्तीपुर में शॉपकीपर की हत्या से हड़कंप
- Advertisement -
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘द वन’ ने भारत में तीसरे दिन 7,135 शो में 14.35 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, जिससे इसका भारत में कुल 33.60 करोड़ रुपये कलेक्शन हो गया। फिल्म का कुल सकल भारतीय संग्रह अब 40.15 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ‘द वन’ ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया और तीसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.65 करोड़ रुपये हो गया है।
तो वहीं द वन ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर अबतक 2 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है। सोमवार होने की वजह से कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है।
