Ramayana Movie Poster: नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के टीज़र से लेकर ट्रेलर तक, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच इसका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बढ़ते रोमांच के बीच मेकर्स ने एक बेहद मनमोहक पोस्टर जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे क्रमशः भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं।
Ramayana Movie Poster: रामायण मूवी का नया पोस्टर जारी
‘रामायण’ के इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर बेहद शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में सहज गरिमा और राजसी आभा दिखाई देती है। वहीं, माता सीता के रूप में साई पल्लवी अपनी गरिमा, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता से प्रभावित करती हैं। दूसरी ओर, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे निष्ठा, प्रेम और अपने भाई के प्रति समर्पण एवं रक्षक भाव का सशक्त प्रतीक नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर बेहद खास है, क्योंकि इसमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को एक ही फ्रेम में साथ देखा जा सकता है, जो इस महाकाव्य की कहानी के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण और भावुक क्षण है।
यह पोस्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे को इन प्रतिष्ठित किरदारों में बड़े पर्दे पर देखने के उत्साह को और बढ़ा देता है। इस प्रोजेक्ट के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में इसकी कास्टिंग भी शामिल रही है और यह पोस्टर इस बात की एक शानदार झलक पेश करता है।
- Advertisement -
अब तक की महानतम और कालजयी कथाओं में से एक ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर जीवंत करते हुए, नितेश तिवारी की यह फिल्म इस महाकाव्य के विराट पैमाने, भावनाओं और अमर किरदारों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव में पेश करने का प्रयास करती है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ द्वारा 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG तथा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से निर्मित यह दो भागों वाली महागाथा दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
