Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी आवारापन 2 से धमाल मचाने के बाद अपनी अगली फिल्म गन मास्टर जी9 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, उनकी ये फिल्म नवंबर महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। हालांकि मेकर्स द्वारा फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया गया है, जी हां! आज गन मास्टर जी9 का पहला गाना “अफसाना बनाया आपने” रिलीज कर दिया, जो आते ही छा गया है।
Gun Maaster G9 Song: गन मास्टर जी9 का पहला गाना रिलीज
गन मास्टर जी9 फिल्म जब से बन रही है, तभी से चर्चाएं हैं सिर्फ इस फिल्म में बेहतरीन गाने होंगे, और अब आज पहला गाना “अफसाना बनाया आपने” रिलीज कर दिया गया है। अफसाना बनाया आपने गाने में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, वहीं हिमेश रेशमिया की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिया है। बता दें कि लंबे समय बाद हिमेश रेशमिया किसी गाने में इमरान हाशमी की आवाज बनें हैं, एक समय था जब दोनों के गाने पब्लिक के बीच जबरदस्त धूम मचाते थे और इतने लंबे समय बाद एक बार फिर इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया ने साथ में वापसी की है, ऐसे में धमाका होना तय है।
- Advertisement -
इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया के गाने “अफसाना बनाया आपने” ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है, दर्शक इस गाने को रिपीट मोड पर सुन रहे हैं, और कमेंट बॉक्स में भर-भरकर तारीफ कर रहें हैं। “अफसाना बनाया आपने” गाना यूट्यूब के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी ट्रेंड कर रहा है।
कब रिलीज होगी गन मास्टर G9
इमरान हाशमी की फिल्म गन मास्टर जी9 को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहें हैं, जो “टेबल नंबर 21” फिल्म बना चुके हैं। इसके निर्माता दीपक मुकुट, हुनर मुकुट हैं। फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी। वहीं फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी हैं, जो कि विलेन के किरदार में होंगे। गन मास्टर जी9 फिल्म 27 नवंबर को 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
