Jamui Viral Video: बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) में एक वायरल वीडियो (Viral Video) सामने आने के बाद बड़ा हड़कंप मच गया है। वीडियो में स्कूली छात्र और छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्रता और बैड टच (Bad Touch) करने का मामला सामने आया है। वीडियो में छात्रा की अस्मिता के साथ बदसलूकी करते हुए कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पूरे देश में वायरल होने के बाद प्रशासन (Administration) भी पूरी तरह से अब एक्टिव मोड में आ गया है।
बता दे, इस मामले में पुलिस ने सभी की पहचान कर ली है और अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया जा चुका है। राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
Also Read –Tej Pratap Yadav X: तेज प्रताप यादव ने बिहार में बॉलीवुड की इस फिल्म को सभी से देखने का किया आग्रह
Jamui Viral Video: 19 सितंबर को रास्ते में रोका था
जानकारी के अनुसार, घटना 19 सितंबर की है। उस वक़्त नाबालिग छात्र और छात्रा अपनी स्कूटी (Scooty) से घर की तरफ लौट रहे थे। (Jamui Viral Video) इसी दौरान रास्ते में छह से सात युवकों ने उन्हें ज़बरदस्ती रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ बदसलूकी की और छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया।
- Advertisement -
इस दौरान छात्रा आरोपियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोप है कि युवकों ने उसकी बात नहीं मानी। वे पूरी घटना का वीडियो (Video) भी बनाते रहे। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
Also Read –Kareena Kapoor Birtdhay: करीना कपूर का असली नाम करीना नहीं है, उनके दादा ने रखा था उनका ये नाम
पीड़ितों के बयान पर दर्ज हुई FIR
मामले में पुलिस ने छात्र और छात्रा के बयान के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाई देने वाले सभी युवकों की पहचान कर ली गई है। (Jamui Viral Video) अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस बाकी आरोपियों की भूमिका को लेकर भी सख्त कार्रवाई कर रही है।
जमुई के एसपी (SP) विश्वजीत दयाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस की तरफ से जागरूकता अभियान (Awareness Campaign) भी चलाया जाएगा। उन्होंने बेहद स्पष्ट कहा कि नाबालिगों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। पुलिस पीड़ितों की सुरक्षा और उनकी पहचान की गोपनीयता को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
छात्रा से अभद्रता और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। (Jamui Viral Video) आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने जमुई डीएम से मामले की पूरी जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं असहनीय हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बेटियों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी नजीर पेश करेगी, जिससे दोबारा कोई ऐसी हिमाकत न कर सके।
