By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Sergio Gor Kashmir visit: PoK में बगावत, कश्मीर में अमेरिकी राजदूत! क्या बदलने वाला है पूरा खेल? भारत के पक्ष में बन रहा माहौल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Sergio Gor Kashmir visit: PoK में बगावत, कश्मीर में अमेरिकी राजदूत! क्या बदलने वाला है पूरा खेल? भारत के पक्ष में बन रहा माहौल
विदेश

Sergio Gor Kashmir visit: PoK में बगावत, कश्मीर में अमेरिकी राजदूत! क्या बदलने वाला है पूरा खेल? भारत के पक्ष में बन रहा माहौल

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/19 at 3:13 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 17 at 10.51.05 AM
SHARE

Sergio Gor Kashmir visit: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी POK में जारी भारी असंतोष और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरा चर्चा में है। गोर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे।

Contents
Sergio Gor Kashmir visit: अमेरिकी राजदूत के दौरे का क्या मतलब?क्या अमेरिकी राजदूत का दौरा POK के लिए कोई संदेश है?क्या जल्द भारत में शामिल होगा POK?POK में क्यों मचा है बवाल?दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में बदली तस्वीर

इसके बाद वह लद्दाख भी जाएंगे। ऐसे समय में उनका कश्मीर दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ भारत के जम्मू-कश्मीर में विकास और राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ POK में आर्थिक संकट और सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है।

Also Read –Tamil Nadu: सरकारी गाड़ी, हेल्थ कवर 5 गुना और दूध के दाम भी बढ़े… अपने विधायकों पर मेहरबान CM विजय

Sergio Gor Kashmir visit: अमेरिकी राजदूत के दौरे का क्या मतलब?

POK में टेंशन और सर्जियो गोर का कश्मीर दौरा अपने आप में कोई आम बात नहीं है। इससे पहले भी कई अमेरिकी राजदूत जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। समय के साथ अमेरिका का रुख बदला। कारगिल युद्ध के दौरान अमेरिका ने नियंत्रण रेखा का सम्मान करने की जरूरत पर जोर दिया और पाकिस्तान से अपनी सेनाएं पीछे हटाने को कहा। 2001 के बाद आतंकवाद अमेरिका की विदेश नीति का बड़ा मुद्दा बना और कश्मीर को लेकर भी उसका नजरिया सुरक्षा और आतंकवाद को लेकर और ज्यादा स्पष्ट हुआ।

- Advertisement -

क्या अमेरिकी राजदूत का दौरा POK के लिए कोई संदेश है?

दौरे की टाइमिंग निश्चित तौर पर बेहद अहम है। एक तरफ भारत के जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार काम कर रही है, जबकि दूसरी ओर POK में जनता आर्थिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर सड़कों पर है।

ऐसे माहौल में अमेरिकी राजदूत का श्रीनगर जाना पाकिस्तान के लिए राजनीतिक रूप से असहज जरूर हो सकता है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका POK को भारत का हिस्सा मानने की दिशा में कोई नया कदम तो नहीं उठा रहा है?

क्या जल्द भारत में शामिल होगा POK?

भारत का आधिकारिक रुख हमेशा से यह रहा है कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और POK पर पाकिस्तान का कब्जा अवैध है। दूसरी तरफ POK में बढ़ता जन असंतोष पाकिस्तान के लिए जरूर एक गंभीर चुनौती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि POK का घर वापसी ये बिल्कुल सही समय है, क्योंकि वहां की आवाम भी इसका विरोध नहीं करेगी। वजह साफ है कि वे भी पाकिस्तान के चंगुल मुक्त होना चाहते हैं।

लेकिन किसी क्षेत्र का भारत में विलय केवल वहां के विरोध प्रदर्शनों या किसी विदेशी राजदूत के दौरे से नहीं होता। इसके लिए बड़े राजनीतिक, कूटनीतिक और सुरक्षा स्तर के घटनाक्रम जरूरी होंगे। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई संकेत सामने नहीं है कि भारत ने POK को लेकर तत्काल किसी सैन्य या राजनीतिक कार्रवाई का फैसला किया है।

POK में क्यों मचा है बवाल?

POK में लंबे समय से महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी की समस्या और आर्थिक बदहाली को लेकर लोगों में नाराजगी है। हाल के दिनों में यह असंतोष बड़े विरोध प्रदर्शनों में बदल गया है। प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच टकराव की खबरों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। इन प्रदर्शनों को केवल स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि पाकिस्तान की सत्ता और सेना के प्रति बढ़ते असंतोष से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Also Read –Kolkata Hotel Fire: सो रहे थे लोग, अचानक उठीं लपटें… कोलकाता के होटल में आग से 9 की मौत, 6 गंभीर

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में बदली तस्वीर

भारत के जम्मू-कश्मीर में 2019 के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर बड़े बदलाव हुए हैं। केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को पुनर्गठित किया और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया। इसके बाद सड़क, रेल, पर्यटन, स्वास्थ्य और दूसरे क्षेत्रों में कई परियोजनाओं पर काम हुआ है। घाटी में पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिली है। हालांकि जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर राजनीतिक बहस अभी भी जारी है, लेकिन विकास के मोर्चे पर केंद्र सरकार लगातार अपनी उपलब्धियां गिनाती रही है।

You Might Also Like

Flydubai Flight: फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच

Flydubai Flight FZ1073 terror attack: फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच

Flydubai Flight Attack: ‘इस्लामिक कट्टरपंथी ट्रेंड था को-पायलट’, फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद नेतन्याहू का बड़ा दावा, ईरान एंगल की भी जांच

Captain Smit Machar: 30 Sec में खत्म हो जाती 174 जिंदगियां… कौन है ‘रियल हीरो’ स्मित मछार और कैसे क्रैश होने से रोका प्लेन?

Flydubai: ‘हालात बुरे थे, पर कमाल कर दिया’, ट्रंप-नेतन्याहू ने Flydubai के भारतीय पायलट की तारीफ की

TAGGED: #Sergio Gor Kashmir visit

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2034669 news track 2026 08 19t082148225 1 Kolkata Hotel Fire: सो रहे थे लोग, अचानक उठीं लपटें… कोलकाता के होटल में आग से 9 की मौत, 6 गंभीर
Next Article WhatsApp Image 2026 08 17 at 10.51.05 AM 1 Emraan Hashmi Vs Ayushmann Khurrana: इमरान हामशी और आयुष्मान खुराना की होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

West Bengal Rejinagar Bypoll: रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता की कांग्रेस-वामदलों से एकजुटता की अपील, सियासी हलचल तेज !
West Bengal Rejinagar Bypoll: रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता की कांग्रेस-वामदलों से एकजुटता की अपील, सियासी हलचल तेज !
राजनीति 12 घंटे ago
World Animal Day 1
World Animal Day 2026: 4 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व पशु दिवस? जानें इसका महत्व
Blog 13 घंटे ago
Jailer 2 Trailer: Rajinikanth की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा रिलीज?
Jailer 2 Trailer: Rajinikanth की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा रिलीज?
मनोरंजन 14 घंटे ago
2050680 whatsapp image 2026 10 04 at 082052
Asian Games 2026: पाकिस्तान पर दिलीप घोष का करारा तंज, बोले- हर मोर्चे पर भारत से हारता है पड़ोसी देश !
राष्ट्रीय समाचार स्पोर्ट्स 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6
Flydubai Flight: फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 5
Flydubai Flight FZ1073 terror attack: फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?