By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक! 822 ड्रोन तबाह, मॉस्को से रोस्तोव तक मचा हड़कंप, 6 की मौत | देखें VIDEO
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक! 822 ड्रोन तबाह, मॉस्को से रोस्तोव तक मचा हड़कंप, 6 की मौत | देखें VIDEO
विदेश

Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक! 822 ड्रोन तबाह, मॉस्को से रोस्तोव तक मचा हड़कंप, 6 की मौत | देखें VIDEO

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/18 at 12:29 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
2033641 ukraine russia war 822 drone attacks moscow rostov kyiv casualties
SHARE

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों में बड़े ड्रोन हमले किए। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया गया। हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

Contents
Russia-Ukraine War: मॉस्को की ओर बढ़े सैकड़ों ड्रोनड्रोन हमले में बुजुर्ग समेत 6 की मौतरूस की लॉजिस्टिक्स सिस्टम पर भी हमलारूस ने भी यूक्रेन पर किया बड़ा हमलारूस ने सैन्य और इंडस्ट्रियल ठिकानों को बनाया निशाना

यूक्रेनी हमलों का असर मॉस्को क्षेत्र समेत रूस के साउथ-वेस्ट इलाकों में देखने को मिला। कई जगह आग लगने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है।

Russia-Ukraine War: मॉस्को की ओर बढ़े सैकड़ों ड्रोन

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, राजधानी मॉस्को की ओर करीब 600 ड्रोन बढ़ते हुए देखे गए। इनमें से बड़ी संख्या में ड्रोन को मॉस्को के ऊपर ही नष्ट कर दिया गया। वहां के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र में 187 ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। हमलों के बाद इलाके में कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

Also Read –UP News: पीएस मीडिया न्यूज़ वेंचर्स के मुख्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह

- Advertisement -

डोमोडेडोवो में एक दवा के गोदाम और वोस्करेसेंस्क में एक इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की खबर सामने आई। इन घटनाओं में 3 लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं पोडोल्स्क में वाइल्डबेरीज के गोदाम में भी आग लगने की खबर सामने आई है।

ड्रोन हमले में बुजुर्ग समेत 6 की मौत

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन के एक निजी मकान से टकराने के बाद 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा रूस के साउथ-वेस्ट रोस्तोव एरिया के 3 शहरों को भी ड्रोन हमलों में निशाना बनाया गया। गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के अनुसार, 150 से अधिक ड्रोन के हमले में पांच लोगों की मौत हुई।

Also Read –Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे

रूस की लॉजिस्टिक्स सिस्टम पर भी हमला

वाइल्डबेरीज रूस की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनियों में से एक है। उसके गोदामों को यूक्रेन की ओर से रूस की लॉजिस्टिक्स सिस्टम पर चलाए जा रहे हमलों के दौरान बार-बार निशाना बनाया गया है।

रूस ने भी यूक्रेन पर किया बड़ा हमला

रूस और यूक्रेन के बीच हमलों का सिलसिला एकतरफा नहीं रहा। रूस ने भी यूक्रेन के कई शहरों और इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, क्रिवी रिह में रूसी मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हुए। सुमी में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

रूस ने सैन्य और इंडस्ट्रियल ठिकानों को बनाया निशाना

यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक, रूस ने कीव, क्रेमेनचुक और क्रिवी रिह क्षेत्रों में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ड्रोन का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी एयर डिफेंस ने तीन क्रूज मिसाइलों और 85 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। इसके अलावा 13 स्थानों पर हमलों के निशान मिले।

वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हमलों का निशाना कीव में सैन्य-इंडस्ट्रियल एस्टेब्लिशमेंट, क्रेमेनचुक की ऑयल रिफाइनरी और क्रिवी रिह में आर्सेलरमित्तल का खनन एवं मेटल प्लांट था।

You Might Also Like

Dhaka News: शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में बवाल! यूनुस के घर में आग, 28 जिलों में बम धमाके

Asian Energy Agency: मोदी की ‘बहन’ PM ताकाइची ने खेला ऐसा खेल! भारत समेत पूरे एशिया में थम जाएगा पेट्रोल-डीजल का भाव

Bhindi Bazaar Mosque Demolition: मुंबई में दाऊद के गढ़ में 100 साल पुराने मुसाफिरखाने पर गरजेगा बुलडोजर! 18-19 नवंबर को होगी कार्रवाई

Sheikh Hasina Return: विजय दिवस पर बांग्लादेश में गृहयुद्ध की आहट! हसीना की वापसी से क्यों डरी तारिक रहमान सरकार?

Trilateral Meeting China: ईरान से परमाणु हथियारों तक… तीन महाशक्तियों की बैठक की तारीख तय! बंद कमरे में किन मुद्दों पर मंथन?

TAGGED: #Russia-Ukraine War

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2033765 befunky2026 7 113 8 7 Jannat 3 Movie: Awarapan 2 की सफलता के बीच बड़ा ऐलान, बनेगी Jannat 3; फिर दिखेंगे इमरान हाशमी?
Next Article 2033641 ukraine russia war 822 drone attacks moscow rostov kyiv casualties 1 Bangladesh News: ‘हसीना वापस भेजो, तभी आऊंगा दिल्ली’, बांग्लादेश के PM तारीक रहमान ने भारत दौरे के लिए रख दी 2 शर्तें
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 9
Raja Bhaiya Video: राजा भैया ने Pawan Singh से माइक छिनने वाले विवाद पर दिया बयान, देखिए क्या कहा राज भैया ने
मनोरंजन 9 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 8
Avneet Kaur Engagement: अवनीत कौर करने जा रही हैं सगाई, जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति
मनोरंजन 10 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 7
Compromised PM: कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी ने तस्वीर के बहाने मोदी पर साधा निशाना
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 6
Jharkhand Weather Update: चक्रवात अकवान ने अचानक बदली चाल, झारखंड में मचेगी आफत? इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 5
PM Modi Lucknow Visit: लखनऊ ITI के तीन प्रशिक्षुओं का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सम्मानित
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 4
India-Pakistan Relations: पाकिस्तानी छात्र ने राहुल गांधी से पूछा इंडिया-PAK के रिश्तों पर सवाल, जानिए जवाब
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?