By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी
ताज़ा खबरें

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/28 at 3:36 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1 2
SHARE

Delhi Police Pellet Gun Row: 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन (Pellet Gun) चलाई गई थी। शुरुआत में इस कार्रवाई पर आधिकारिक बयानबाजी से लगातार बचा जा रहा था, लेकिन दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की जनरल डेली डायरी (DD) एंट्री नंबर 0008A ने सच पर मुहर लगा दी है। थाने के सरकारी रिकॉर्ड से साफ हो गया है कि मौके पर तैनात एक डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) और CRPF के डिप्टी कमांडेंट के साफ आदेश के बाद रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने कम से कम 2 राउंड पैलेट गन से फायरिंग की थी।

Contents
Delhi Police Pellet Gun Row: डायरी में दर्ज उस दिन के खौफनाक हथियार55 नॉन-इलेक्ट्रिक शेल और 15 इलेक्ट्रिक शेल दागे गए।5 आंसू गैस के गोले छोड़े गए।4 लोग गंभीर घायल, 1 की आंखों की रोशनी पर खतरासुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, पीड़ितों ने मांगी सुरक्षासुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और संसद में भूचाल

Also Read –CWG 2026: मीराबाई चानू ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर

Delhi Police Pellet Gun Row: डायरी में दर्ज उस दिन के खौफनाक हथियार

डिप्टी कमांडेंट की ओर से दर्ज कराई गई इस आधिकारिक डायरी एंट्री के अनुसार, भीड़ को खदेड़ने के लिए RAF की टुकड़ी ने भारी मात्रा में बारूद और गोलों का इस्तेमाल किया था। रिकॉर्ड के मुताबिक उस दिन:

55 नॉन-इलेक्ट्रिक शेल और 15 इलेक्ट्रिक शेल दागे गए।

5 आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

2 राउंड एंटी-रॉयट गन (ARG) से प्लास्टिक पैलेट (PP) कारतूस दागे गए।

- Advertisement -

ARG भले ही सीधी पैलेट गन न हो, लेकिन यह ‘गैर-घातक’ हथियारों की उसी श्रेणी में आती है जो एक बार में कई लक्ष्यों को निशाना बनाती है।

Also Read –Virat Kohli Anushka Sharma House: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्या दुबारा होंगे भारत में शिफ्ट, मुंबई में खरीदा घर,जाने अन्य घर

4 लोग गंभीर घायल, 1 की आंखों की रोशनी पर खतरा

इस बर्बर कार्रवाई में कम से कम 4 प्रदर्शनकारी पैलेट के छर्रों की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए थे। इनमें से 1 युवा प्रदर्शनकारी की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जाने का गंभीर खतरा बना हुआ है। अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि उस दिन भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर 12 से ज्यादा सुरक्षा अधिकारियों को पैलेट गन थमा दी गई थीं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, पीड़ितों ने मांगी सुरक्षा

पैलेट गन के इस घातक इस्तेमाल के विरोध में अब देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है। पूर्व IPS अधिकारी यशोवर्धन आजाद और पीड़ित प्रशांत कुमार सिंह व शेख इरशाद मंसूरी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर धातु या प्लास्टिक के छर्रे दागने वाली बंदूकों के इस्तेमाल पर पूरे देश में तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही 20 जुलाई की हिंसा में घायल हुए सभी युवाओं के मुफ्त इलाज और उचित मुआवजे की अपील की गई है।

सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और संसद में भूचाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका को चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की बेंच के सामने जल्द सुनवाई के लिए लिस्ट करने की गुजारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग या प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दोनों ही अस्वीकार्य हैं। दूसरी ओर, इस खुलासे के बाद संसद में जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। विपक्षी दलों ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है, जबकि चौतरफा दबाव के चलते शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा तक देना पड़ा था।

You Might Also Like

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति

Lucknow News: पेपर लीक के खिलाफ 12 जून को लखनऊ में होगा युवा आक्रोश प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने किया समर्थन का ऐलान

Rambhadracharya slams Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी की कौन सी बात जान कांप उठे रामभद्राचार्य? सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- ‘मैं कांप रहा हूं!’

TAGGED: #Delhi Police Pellet Gun Row

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1 1 CWG 2026: मीराबाई चानू ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1 1
CWG 2026: मीराबाई चानू ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर
स्पोर्ट्स 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1
Cockroach Awami Party Pakistan: भारत से उठा ‘कॉकरोच’ तूफान पहुंचा पाकिस्तान, युवाओं ने बना डाली अपनी नई पार्टी, बोले- ‘हम भी कॉकरोच…’
विदेश 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1
Amrapali Dubey Become Mother: आम्रपाली दुबे किसके बच्चे की बनेंगी माँ, क्या Nirahua से करेंगी शादी ?
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में कौन-कौन से सेलेब्स आएंगे नजर? जानिए
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM
Delhi Protest Pellet Gun Row: Sansad March में पेलेट गन चलाने वाला कौन? RAF जवान पर उठे सवाल, तैयार हो रही असेसमेंट रिपोर्ट!
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
7 19 ezremove
India’s LPG Tanker Attacked: ईरान के जलक्षेत्र में LPG टैंकर पर हमला, 28 भारतीयों की जान पर आया संकट; दूतावास ने दी बड़ी जानकारी
राष्ट्रीय समाचार 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?