Ravi Kishan Video: एक्टर और सांसद रवि किशन जोकि हालहि में धमाल 4 में नजर आए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही है। इसके साथ ही रवि किशन प्राइम वीडियो के रियलटी शो द अलायंस का भी हिस्सा बने थे। जहाँ से उनको इसलिए जाना पड़ा क्योंकि उनके नाम एक संदेश आया। उस संदेश की वजह से भी रवि किशन को काफी ट्रोल किया गया। उनकी बेटी रीवा शुक्ला अभी भी इस शो का हिस्सा हैं। (Ravi Kishan Video) तो वहीं रवि किशन अक्सर अपने दिए हुए बयानों की वजह से ट्रोल हो जाते हैं। इस समय देशभर में एक ही मुद्दा तुल पकड़े हुए है, जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट किया जाना और इसके साथ ही कल जंतर-मंतर से लेकर संसद भवन तक जो मार्च छात्रों द्वारा निकाला गया था। वो भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। (Ravi Kishan Video) इन सबके बीच जब रवि किशन से पेपर लीक पर सवाल पूछा गया जिसपर अपनी प्रतिक्रिया देते समय उनकी जुबान फिसल गई, जिसकी वजह से उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।
Ravi Kishan Video: रवि किशन ने दी पेपर लीक पर प्रतिक्रिया वीडियो देख लोगों ने बनाया मजाक
रवि किशन जोकि एक मशहूर अभिनेता के साथ ही साथ सांसद भी हैं। इस समय देशभर में छात्रों के प्रोटेस्ट की चर्चा हो रही है। जिसपर रवि किशन से जब सवाल पूछा गया तो रवि किशन ने कहा- उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी 13 पकड़े गए हैं। उनको कड़ी-कड़ी से सजा दी जाए, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो और नीट अखबार को लीक करे, जल्द से जल्द उनको सजा मिले। (Ravi Kishan Video) इसके अलावा उन्होंने सदन ना चलने पर भी बयान दिया। और कहा कि आने वाला भविष्य बच्चों का है। कोई भी उनको गुमराह कर रहा है, बाल अवस्था में हमारा सरकार का दायित्व बनता है कि उनको निरंतर राह दिखाते रहे।
- Advertisement -
बता दे कि रवि किशन ने नीट पेपर की जगह नीट अखबार शब्द का प्रयोग किया। जिसकी वजह से उनका ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे।
