By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: MP Ethanol Scam: 1160 करोड़ के इथेनॉल घोटाले का खुलासा, SIT जांच में जुटी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > MP Ethanol Scam: 1160 करोड़ के इथेनॉल घोटाले का खुलासा, SIT जांच में जुटी
राष्ट्रीय समाचार

MP Ethanol Scam: 1160 करोड़ के इथेनॉल घोटाले का खुलासा, SIT जांच में जुटी

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/11 at 2:21 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
2021291 news track ezremove
SHARE

MP Ethanol Scam: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इथेनॉल (Ethanol) उत्पादन के नाम पर 1160 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में सरकारी अधिकारियों, राइस मिलर्स (Rice Millers) और इथेनॉल प्लांट (Ethanol Plant) संचालकों की कथित मिलीभगत सामने आई है। आरोप है कि इथेनॉल बनाने के लिए आवंटित सरकारी चावल का इस्तेमाल उत्पादन में करने के बजाय उसे दोबारा सरकारी गोदामों में ही खपा दिया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई जिलों में जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में इथेनॉल उत्पादन के लिए सरकार की ओर से 5 लाख मीट्रिक टन यानी 50 लाख क्विंटल सरकारी चावल आवंटित किया गया था। इस चावल की अनुमानित कीमत करीब 1160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।सबसे अहम बात यह है कि यह सामान्य चावल नहीं बल्कि फोर्टिफाइड चावल (Fortified Rice) था।
इस पोषणयुक्त चावल को कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को वितरित किया जाना था।

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

- Advertisement -

घोटाले का खुलासा 2 जून को हुई एक खेप से शुरू हुआ। बालाघाट (Balaghat) के नवेगांव गोदाम से सरकारी चावल से भरे तीन ट्रक छिंदवाड़ा (Chhindwara) के बोरगांव स्थित एवीजे इथेनॉल प्लांट के लिए रवाना हुए थे। सरकारी रिकॉर्ड में इन ट्रकों को इथेनॉल उत्पादन के लिए भेजा गया था।

लेकिन 3 जून को जांच के दौरान इन तीन ट्रकों में से एक ट्रक इथेनॉल प्लांट पहुंचने के बजाय बालाघाट की संचेती राइस मिल में खड़ा मिला। वहीं बाकी दो ट्रक भी अपने तय गंतव्य छिंदवाड़ा नहीं पहुंचे। इसी सुराग के बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई।

एसआईटी जांच में कई बड़े खुलासे

इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया। अब तक बालाघाट, छिंदवाड़ा और सिवनी (Seoni) में जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान 12 ट्रकों को जब्त किया गया है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर्स (Transporters) सहित 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

ऐसे चलता था पूरा खेल

जांच में सामने आया कि इस पूरे घोटाले का तरीका बेहद सुनियोजित था। इथेनॉल प्लांट संचालकों को सरकार की ओर से फोर्टिफाइड चावल 2320 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराया जाता था। जबकि खुले बाजार में इथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाला टूटा हुआ चावल लगभग 2100 रुपये प्रति क्विंटल में आसानी से मिल जाता था।

ऐसे में प्लांट संचालक सरकारी फोर्टिफाइड चावल से इथेनॉल बनाने के बजाय उसे 2800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राइस मिलर्स को बेच देते थे। इसके बाद राइस मिलर्स उसी चावल को नई बोरियों में भरकर कस्टम मिल्ड चावल (Custom Milled Rice) के रूप में दोबारा सरकारी गोदामों में जमा कर देते थे।

राइस मिलर्स को ऐसे होता था मोटा फायदा

इस पूरे खेल में राइस मिलर्स को कई स्तर पर फायदा होता था। उन्हें धान से चावल तैयार करने की मिलिंग प्रक्रिया का खर्च नहीं उठाना पड़ता था। इसके बावजूद वे सरकार से मिलिंग चार्ज भी वसूल लेते थे। वहीं मिलिंग के लिए मिला असली धान खुले बाजार में बेचकर अलग से मोटा मुनाफा कमाया जाता था। इस तरह सरकारी चावल का कई बार इस्तेमाल दिखाकर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया।

नियमों की अनदेखी से हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

जांच में यह भी सामने आया कि फर्स्ट इन फर्स्ट आउट (FIFO) नियम के अनुसार गोदामों में पहले से रखा पुराना चावल इथेनॉल उत्पादन के लिए आवंटित किया जाना चाहिए था। लेकिन कुछ अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार करते हुए नया फोर्टिफाइड चावल ही आवंटित कर दिया।आरोप है कि दलालों के जरिए चावल आवंटन की गोपनीय जानकारी पहले ही संबंधित लोगों तक पहुंचा दी जाती थी। इसके अलावा पूरे सिस्टम की निगरानी भी पूरी तरह फेल रही। राइस मिलों के बिजली बिल, लेबर रिकॉर्ड और मिलिंग के लिए दिए गए धान की नियमित जांच नहीं की गई। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर यह कथित फर्जीवाड़ा लंबे समय तक चलता रहा।

You Might Also Like

Meerut Blue Drum Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड: न चश्मदीद, न पूरी कहानी; 126 सुनवाइयों और 22 गवाहों से मुस्कान-साहिल को फांसी ऐसे मिली

Vaishali Boat Accident: गंगा में कैसे डूब गई 20-30 लोगों से भरी नाव? 13 बच्चों की मौत, जर्जर नाव पर उठे सवाल! बचाव अभियान जारी

Cockroach Janta Party: CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?

CJP Protest Delhi: जंतर मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका व अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया

Abhijeet Dipke News: दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके अभिजीत दीपके, राख हुई चिता पर चढ़ाए फूल; फफककर रोए

TAGGED: #MP Ethanol Scam

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 1 1 Sheikh Hasina News: ‘देश पहुंचते ही सरेंडर करूंगी…’ Sheikh Hasina का सनसनीखेज ऐलान, बांग्लादेश मच गया सियासी भूचाल!
Next Article 6a51c55f15f15 donald trump 112353484 16x9 1 Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 6 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 7 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?