By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Pakistan News: आतंकियों की पनाहगाह से ‘एंटी-टेरर’ बना PAK! तमाम आरोपों के बीच श्रीलंका संग ड्रिल से दुनिया को चौंकाया, टेंशन में भारत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Pakistan News: आतंकियों की पनाहगाह से ‘एंटी-टेरर’ बना PAK! तमाम आरोपों के बीच श्रीलंका संग ड्रिल से दुनिया को चौंकाया, टेंशन में भारत
विदेश

Pakistan News: आतंकियों की पनाहगाह से ‘एंटी-टेरर’ बना PAK! तमाम आरोपों के बीच श्रीलंका संग ड्रिल से दुनिया को चौंकाया, टेंशन में भारत

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/28 at 4:14 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 2
SHARE

Pakistan News: आतंकवाद को पनाह देने के दुनियाभर के आरोपों से घिरे पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर रूप से सवाल खड़े कर दिए हैं। हालिया घटनाक्रम में पाकिस्तानी सेना श्रीलंका के साथ मिलकर आतंकवाद-रोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही है। इस अभ्यास को लेकर विशेषज्ञों और रणनीतिक विश्लेषकों के बीच लगातार तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, क्योंकि जिस देश पर खुद आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हों, वही अब दूसरों को आतंकवाद से लड़ने की ट्रेनिंग प्रदान कर रहा है।

Contents
Pakistan News: पाकिस्तान के दावे और सच्चाई में अंतरUN की ब्लैक लिस्ट में पाक से जुड़े आतंकी संगठनश्रीलंका के साथ बढ़ता सैन्य सहयोगविशेषज्ञों की चिंता

Also Read –Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट में ‘बड़ा उलटफेर’ जल्द! BJP में दिखेगा‘सम्राट इफेक्ट’, JDU में मंत्री बनने की कतार लंबी

एक पाकिस्तानी सेना की मीडिया के मुताबिक, ‘शेक हैंड्स-II’ नाम से यह दो सप्ताह का संयुक्त अभ्यास पाकिस्तान के तरबेला क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तान की स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (SSG) और श्रीलंकाई सेना की स्पेशल फोर्सेज भी हिस्सा ले रही हैं। ISPR का दावा है कि इस अभ्यास का मकसद आतंकवाद-रोधी क्षमताओं को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और गहरा करना है।

Pakistan News: पाकिस्तान के दावे और सच्चाई में अंतर

पाकिस्तान का कहना है कि उसके श्रीलंका के साथ लंबे वक़्त से रक्षा संबंध रहे हैं और उसने श्रीलंका को तमिल अलगाववादी विद्रोह से निपटने में मदद किया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स और सुरक्षा एजेंसियों के आंकड़े पाकिस्तान के दावों पर बड़े सवाल खड़े करते हैं। मार्च 2026 में अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 150 से ज्यादा आतंकवादी संगठन एक्टिव हैं, जिनमें से कई को सुरक्षित पनाहगाह मिलती रही है।

- Advertisement -

Also Read –AAP crisis news: राघव चड्ढा के ‘सियासी छलांग’ मारते ही AAP में टूट की शुरुआत? 7 सांसद BJP में शामिल, पलट गया राज्यसभा का पूरा गणित

पाकिस्तान की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (NACTA) ने अप्रैल 2026 तक 91 संगठनों को प्रतिबंधितऐलान किया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण उठाया गया है, न कि वास्तविक कार्रवाई के तहत।

UN की ब्लैक लिस्ट में पाक से जुड़े आतंकी संगठन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति ने भी पाकिस्तान से जुड़े या वहां एक्टिव लगभग 150 आतंकवादी संगठनों और व्यक्तियों को ब्लैकलिस्ट किया हुआ है। इनमें अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और लश्कर-ए-झांगवी जैसे खतरनाक संगठन शामिल हैं।

भारत काफी लंबे वक़्त से पाकिस्तान पर आरोप लगाता आ रहा है कि वह आतंकवाद को अपनी रणनीति के अंतर्गत प्रयोग करता है और प्रॉक्सी वॉर के माध्यम से भारत को निशाना बनाता है। हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करने की मांग भी संयुक्त राष्ट्र में उठाई है।

श्रीलंका के साथ बढ़ता सैन्य सहयोग

इस संयुक्त अभ्यास को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, भारत के रणनीतिक हलकों में इसे लेकर सतर्कता बढ़ गई है। इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण एशिया में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच इस तरह के सैन्य अभ्यास भविष्य में क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं।

विशेषज्ञों की चिंता

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आतंकवाद से जुड़े आरोपों के बावजूद पाकिस्तान का इस तरह के अभ्यास करना एक “दोहरे मापदंड” को दर्शाता है। उनका मानना है कि जब तक पाकिस्तान अपने अंदर सक्रिय आतंकी नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई नहीं करता, तब तक उसके ऐसे प्रयासों की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहेंगे।

कुल मिलाकर, पाकिस्तान और श्रीलंका का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास केवल सैन्य सहयोग का मामला नहीं, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति और वैश्विक सुरक्षा के नजरिए से भी एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम बन गया है, जिस पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हुई हैं।

You Might Also Like

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

marco rubio india visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आ रहे भारत, जयशंकर ने ट्रेड डील पर बड़ा इशारा कर दिया

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से दहशत में सऊदी क्राउन प्रिंस! बंकर वाले महल में शिफ्ट होने की खबर, रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला

TAGGED: #Pakistan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 1 Bharat Kapoor Death: बेटी का पहले हो चुका है निधन, बेटा है डायरेक्टर,जाने पत्नी और बेटे के बारे में
Next Article WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 1 Political Crisis In Nepal: खतरे में बालेन शाह की कुर्सी…नेपाल में सियासी भूचाल! एक महीने में ही बिखरती दिख रही सरकार
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 6 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 7 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?