By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Delhi airport incident: मुश्किल से टला दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! स्विस एयरलाइंस के विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Delhi airport incident: मुश्किल से टला दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! स्विस एयरलाइंस के विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल
राष्ट्रीय समाचार

Delhi airport incident: मुश्किल से टला दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! स्विस एयरलाइंस के विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/26 at 2:38 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
rajyasabha sadsya 1777025751179 v 2
SHARE

Delhi airport incident: देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज रविवार (26 अप्रैल) तड़के एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान के एक इंजन में अचानक आग लग गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और त्वरित फैसले के चलते बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

Contents
Delhi airport incident: अचानक कैसे हुआ हादसा?228 यात्री में 6 घायलजांच में सामने आयी ये बातघटना की विस्तृत जांच के आदेश

Delhi airport incident: अचानक कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह विमान दिल्ली से ज्यूरिख के लिए टेक ऑफ करने वाला था। फ्लाइट ने सुबह लगभग 1:08 बजे रनवे पर टेकऑफ की प्रक्रिया शुरू की थी। (Delhi airport incident) इसी दौरान विमान के एक इंजन में गंभीर खराबी आ गई और उसमें आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति को तत्काल गंभीरता से लेते हुए पायलट ने टेकऑफ को रद्द कर दिया और विमान को रनवे पर ही रोक दिया।

Also Read –Akshay Kumar Daughter: अक्षय कुमार की बेटी किस स्कूल में पढ़ती हैं और कितने साल की हैं? जानिए सबकुछ

228 यात्री में 6 घायल

इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को आपातकालीन प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया। (Delhi airport incident) ज्यादातर यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ यात्रियों को सीढ़ियों के माध्यम से विमान से उतारा गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन केबिन क्रू ने स्थिति को तेजी से संभाल लिया।

- Advertisement -

घटना में कुल 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। विमान में कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे।

जांच में सामने आयी ये बात

स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए पुष्टि की कि फ्लाइट LX147 में तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। एयरलाइन के मुताबिक, टेकऑफ के तत्काल बाद एक इंजन में समस्या आई, जिसके कारण सुरक्षा कारणों से उड़ान रोकनी पड़ी और विमान को खाली कराया गया।

Also Read –Ameesha Patel On Zakir Khan: अमीषा पटेल ने लिया पंगा, कॉमेडियन Zakir Khan को कहा- सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ…

एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय टीम को तैनात किया गया है। (Delhi airport incident) सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान और होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही यात्रियों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

घटना की विस्तृत जांच के आदेश

एयरलाइन ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचकर विमान और इंजन की जांच करेगी ताकि खराबी के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर हवाई सुरक्षा और तकनीकी जांच प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि वक़्त रहते की गई कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

You Might Also Like

Washington: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? 10 हजार सैनिक और तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा, ट्रंप ने दिए संकेत

Mumbai News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद अगला नंबर किसका? दीपके ने बताया बड़ा प्लान

Jantar Mantar Protest: आतिशी-नेहा बोरा समेत 700 प्रदर्शनकारी डिटेन, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

Gandhi Jayanti: राजघाट पर बापू को PM मोदी ने किया नमन, राजनाथ सिंह और खड़गे समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti Speech in Hindi: 2 अक्टूबर पर बोलें 2 मिनट का दमदार भाषण, हर कोई करेगा तारीफ

TAGGED: #Delhi airport incident

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article rajyasabha sadsya 1777025751179 v 3 Akshay Kumar Daughter: अक्षय कुमार की बेटी किस स्कूल में पढ़ती हैं और कितने साल की हैं? जानिए सबकुछ
Next Article rajyasabha sadsya 1777025751179 v 4 harbhajan singh: राघव चड्ढा का दावा बना हरभजन सिंह के लिए मुसीबत! मान सरकार ने अचानक छीनी सुरक्षा, घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6
Flydubai Flight: फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच
विदेश 18 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 5
Flydubai Flight FZ1073 terror attack: फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4
Flydubai Flight Attack: ‘इस्लामिक कट्टरपंथी ट्रेंड था को-पायलट’, फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद नेतन्याहू का बड़ा दावा, ईरान एंगल की भी जांच
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 3
Washington: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? 10 हजार सैनिक और तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा, ट्रंप ने दिए संकेत
राष्ट्रीय समाचार 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 2
Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरूच के एक्सीडेंट के बाद सामने आया पहला वीडियो, टूटी रीढ़ की हड्डी, देखें
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 1
Mumbai News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद अगला नंबर किसका? दीपके ने बताया बड़ा प्लान
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?