By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Iran oil storage crisis: अमेरिका की नाकेबंदी के आगे Iran ने टेक दिए घुटने! मात्र 15 दिन में रुक जाएगी तेल सप्लाई… अब समंदर बना गोदाम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Iran oil storage crisis: अमेरिका की नाकेबंदी के आगे Iran ने टेक दिए घुटने! मात्र 15 दिन में रुक जाएगी तेल सप्लाई… अब समंदर बना गोदाम
विदेश

Iran oil storage crisis: अमेरिका की नाकेबंदी के आगे Iran ने टेक दिए घुटने! मात्र 15 दिन में रुक जाएगी तेल सप्लाई… अब समंदर बना गोदाम

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/25 at 12:29 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
rajyasabha sadsya 1777025751179 v
SHARE

Iran oil storage crisis: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते जा रहे तनाव का प्रभाव अब सीधे तेल कारोबार पर नज़र आने लगा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी की वजह से ईरान का तेल निर्यात लगभग ठप हो गया है, जिस कारण देश के सामने गंभीर स्टोरेज संकट पैदा हो गया है। हालात इतने ज्यादा बिगड़ चुके हैं कि ईरान को अब अपने कच्चे तेल को समुद्र में खड़े पुराने टैंकरों में इकठ्ठा करना पड़ रहा है।

Contents
Iran oil storage crisis: ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात बना संकट का केंद्रसमंदर में खड़े टैंकर बने ‘फ्लोटिंग स्टोरेज’नाकेबंदी ने रोका तेल का रास्तामजबूरन उत्पादन रोकना पड़ सकता हैतो… कितने दिन टिकेगी यह रणनीति?

Iran oil storage crisis: ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात बना संकट का केंद्र

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात केंद्र खर्ग आइलैंड इस संकट का केंद्र बन गया है। यहां मौजूद स्टोरेज टैंक लगभग पूरी तरह भर चुके हैं। साधारण परिस्थितियों में इसी हब से ईरान के करीब 90% तेल का निर्यात होता है, लेकिन मौजूदा हालात में सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। (Iran oil storage crisis) उत्पादन जारी है, लेकिन निर्यात के रास्ते बंद होने से तेल इकठ्ठा होता जा रहा है।

Also Read –Shraddha Kapoor-Imran Khan Film: श्रद्धा कपूर संग Imran Khan करेंगे रोमांस, इस फिल्म के लिए आ रहें साथ

समंदर में खड़े टैंकर बने ‘फ्लोटिंग स्टोरेज’

स्टोरेज की कमी के कारण ईरान अब समुद्र में खड़े पुराने टैंकरों का प्रयोग ‘फ्लोटिंग स्टोरेज’ के तौर पर कर रहा है। यानी जहाजों को ही अस्थायी तेल भंडारण केंद्र बना दिया गया है। (Iran oil storage crisis) यह तरीका पहले भी प्रयोग में लाया जा चुका है, लेकिन मौजूदा पैमाने पर इसका प्रयोग ईरान की मजबूरी को दर्शाता है।

- Advertisement -

जानकारों के मुताबिक, ईरान को हर दिन लगभग 10 लाख बैरल तेल कहीं न कहीं स्टोर करना पड़ रहा है। अगर निर्यात जल्द शुरू नहीं हुआ, तो अगले 10 से 15 दिनों में देश की पूरी स्टोरेज क्षमता खत्म हो सकती है।

Also Read –Dattatreya Hosabale on Modi-RSS Relation: क्या मोदी और संघ के बीच सब ठीक? दत्तात्रेय होसबाले के बयान ने बदल दी देश की सियासी हवा, विपक्ष सन्न

नाकेबंदी ने रोका तेल का रास्ता

इस संकट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी नेतृत्व वाली समुद्री नाकेबंदी को माना जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो कि विश्व का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, वहां अमेरिकी नौसेना की कड़ी निगरानी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जहाजों को रोका गया है या वापस लौटने के लिए मजबूर किया गया है।

जहां आम दिनों में इस जलमार्ग से रोजाना लगभग 140 जहाज गुजरते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर बहुत ही कम रह गई है। इस स्थिति ने वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन पर भी प्रभाव डाला है।

ईरान ने भी इस दबाव के जवाब में कड़ा रुख अपनाया है। (Iran oil storage crisis) कुछ जहाजों को जब्त करने और समुद्री गतिविधियों को नियंत्रित करने के प्रयासों ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है। परिणाम यह हुआ कि कई अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियां और बीमा कंपनियां इस क्षेत्र से दूरी बना रही हैं।

मजबूरन उत्पादन रोकना पड़ सकता है

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्टोरेज पूरी तरह भर गया, तो ईरान को तेल उत्पादन कम या बंद करना पड़ सकता है। यह कदम उसके लिए बहुत ही नुकसानदेह साबित हो सकता है, क्योंकि तेल कुओं को बंद करने से स्थायी क्षति हो सकती है और भविष्य में उत्पादन क्षमता प्रभावित हो सकती है।

इस संकट का प्रभाव केवल ईरान तक सीमित नहीं है। कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावट पैदा होने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। (Iran oil storage crisis) रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। जापान सहित कई देश अब वैकल्पिक स्रोतों की तलाश में जुट गए हैं।

तो… कितने दिन टिकेगी यह रणनीति?

समुद्र में तेल स्टोर करने की यह रणनीति फिलहाल ईरान के लिए राहत अवश्य दे रही है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। जैसे-जैसे स्टोरेज भरता जाएगा, ईरान के सामने विकल्प सीमित होते जाएंगे। (Iran oil storage crisis) ऐसे में सवाल यही है कि क्या ईरान इस दबाव को झेल पाएगा या उसे अपने उत्पादन पर ब्रेक लगाना पड़ेगा।

You Might Also Like

Cockroach Awami Party Pakistan: भारत से उठा ‘कॉकरोच’ तूफान पहुंचा पाकिस्तान, युवाओं ने बना डाली अपनी नई पार्टी, बोले- ‘हम भी कॉकरोच…’

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Boiling River Peru: 100°C तक खौलता है इस नदी का पानी, गलती से भी गिरे तो बचना मुश्किल

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Balochistan, CPEC Project: पाकिस्तान में अरबों डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट को लेकर क्यों बढ़ी China की टेंशन? जानिए पूरी कहानी

TAGGED: #Iran oil storage crisis

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 22 at 5.45.27 PM 1 3 Shraddha Kapoor-Imran Khan Film: श्रद्धा कपूर संग Imran Khan करेंगे रोमांस, इस फिल्म के लिए आ रहें साथ
Next Article rajyasabha sadsya 1777025751179 v 1 US-IRAN war: जंग में तबाही के बीच अमेरिका होगा ‘मालामाल’…! ‘पैसा कमाने’ वाली इस स्ट्रैटेजी से US अब खाड़ी देशों से कमाएगा अरबों डॉलर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1 2
Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी
ताज़ा खबरें 59 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1 1
CWG 2026: मीराबाई चानू ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर
स्पोर्ट्स 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1
Cockroach Awami Party Pakistan: भारत से उठा ‘कॉकरोच’ तूफान पहुंचा पाकिस्तान, युवाओं ने बना डाली अपनी नई पार्टी, बोले- ‘हम भी कॉकरोच…’
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1
Amrapali Dubey Become Mother: आम्रपाली दुबे किसके बच्चे की बनेंगी माँ, क्या Nirahua से करेंगी शादी ?
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में कौन-कौन से सेलेब्स आएंगे नजर? जानिए
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM
Delhi Protest Pellet Gun Row: Sansad March में पेलेट गन चलाने वाला कौन? RAF जवान पर उठे सवाल, तैयार हो रही असेसमेंट रिपोर्ट!
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?