By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Islamabad Talks: इस्लामाबाद शांति वार्ता से पहले ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी! कर डाली ये बड़ी मांग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Islamabad Talks: इस्लामाबाद शांति वार्ता से पहले ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी! कर डाली ये बड़ी मांग
विदेश

Islamabad Talks: इस्लामाबाद शांति वार्ता से पहले ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी! कर डाली ये बड़ी मांग

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/11 at 12:13 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
1992977 mathura ster
SHARE

Islamabad Talks: अमेरिका और ईरान के बीच कई हफ्तों से चल रहा तनाव अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। इस टकराव को खत्म करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं और अब मामला निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता को लेकर दोनों देशों की तरफ से बड़े संकेत सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के आगे एक बड़ी शर्त रखी है।

Contents
Islamabad Talks: ट्रंप ने साफ किया क्या होगा ‘सफल डील’ का मतलबजेडी वेंस पर बड़ी जिम्मेदारी, ट्रंप ने दी शुभकामनाएंवेंस को भरोसा, अच्छे नतीजे की उम्मीदक्या निकल पाएगा कोई ठोस हल

Islamabad Talks: ट्रंप ने साफ किया क्या होगा ‘सफल डील’ का मतलब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे मामले पर अपनी स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे नहीं बढ़ने पर सहमत हो जाता है, तो यही इस बातचीत की सबसे बड़ी सफलता मानी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि “नो न्यूक्लियर वेपन नंबर वन” यानी सबसे पहली और अहम शर्त यही है कि ईरान परमाणु हथियार न बनाए।

Also Read –UP News: निंदूरा में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर एक अच्छी डील की बात करें तो उनके मुताबिक यह पहले से ही एक तरह का ‘रेजीम चेंज’ जैसा माहौल बन चुका है, लेकिन यह कभी उनकी आधिकारिक शर्त नहीं रही। उन्होंने दोहराया कि बिना परमाणु हथियार के समझौता ही 99 प्रतिशत समाधान है।

- Advertisement -

जेडी वेंस पर बड़ी जिम्मेदारी, ट्रंप ने दी शुभकामनाएं

इस अहम बातचीत में अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस नेतृत्व कर रहे हैं। ट्रंप ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सामने बहुत बड़ा काम है। इससे साफ है कि अमेरिका इस वार्ता को लेकर कितना गंभीर है और वह किसी ठोस नतीजे की उम्मीद कर रहा है।

Also Read –Manoj Bajpayee Saurabh Dwivedi Video: मनोज बाजपेयी ने सौरभ द्विवेदी की लगाई क्लास, देखें वीडियो

वेंस को भरोसा, अच्छे नतीजे की उम्मीद

इससे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि इस वार्ता से अच्छा नतीजा निकलेगा। वेंस ने यह भी साफ किया कि अगर ईरान ईमानदारी से बातचीत करता है तो अमेरिका भी उसी तरह जवाब देगा।

हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ईरान इस बातचीत को हल्के में लेने या अमेरिका को ‘खेलने’ की कोशिश करता है, तो अमेरिकी टीम इसके लिए तैयार है। वेंस के मुताबिक वार्ता में शामिल टीम को राष्ट्रपति की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और उसी के तहत बातचीत आगे बढ़ेगी।

क्या निकल पाएगा कोई ठोस हल

इन तमाम बयानों से साफ है कि इस बार की बातचीत सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि बेहद अहम है। एक तरफ अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है, तो दूसरी तरफ ईरान के रुख पर सबकी नजर है। अब देखना यह होगा कि इस्लामाबाद में होने वाली यह वार्ता क्या सच में तनाव खत्म करने का रास्ता खोलती है या फिर टकराव और गहरा जाता है।

You Might Also Like

America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?

COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला

Dhaka News: शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में बवाल! यूनुस के घर में आग, 28 जिलों में बम धमाके

Asian Energy Agency: मोदी की ‘बहन’ PM ताकाइची ने खेला ऐसा खेल! भारत समेत पूरे एशिया में थम जाएगा पेट्रोल-डीजल का भाव

TAGGED: #Islamabad Talks

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 08 at 8.59.13 AM Manoj Bajpayee Saurabh Dwivedi Video: मनोज बाजपेयी ने सौरभ द्विवेदी की लगाई क्लास, देखें वीडियो
Next Article 1992977 mathura ster 1 Indian Navy MiG-29K upgrade: भारत से थर्रा उठेगी दुनिया! अरब सागर से हिन्‍द महासागर तक होगा अखंड राज, अब बेहिसाब हुई ताकत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Diljit 1795343138245 v 4
Thalapathy Vijay And Sangeeta: थलापति विजय और उनकी पत्नी तलाक की खबरों के बीच पहुँचे काव्या मारन और अनिरूद्ध के रिसेप्शन में
मनोरंजन 15 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 3
OM Collection Day 3: धनुष की फिल्म ओम ने 50 करोड़ रूपए का आकड़ा किया पार, जाने कितना किया कलेक्शन
मनोरंजन 15 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 2
America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?
विदेश 15 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 1
COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह
विदेश 16 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !
मनोरंजन 1 दिन ago
bjp rajya sabha mp ramrao wadkute passes away
Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?