Qatar suspends visa on arrival for Pakistan: पश्चिम एशिया में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच कतर ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पाकिस्तान के नागरिकों के लिए ‘वीजा ऑन अराइवल’ (VOA) सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस कदम से कतर जाने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को अब पहले से वीजा लेना अब ज़रूरी हो गया है, जिससे उनकी यात्रा योजनाओं पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
Qatar suspends visa on arrival for Pakistan: इस मामले में एडवाइजरी जारी
कतर में स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने इस से जुड़े एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें साफ़ तौर पर कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों के कारण पाकिस्तानी नागरिकों को अब बिना पूर्व वीजा के कतर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई यात्री बिना वीजा के पहुंचता है, तो उसे इमिग्रेशन काउंटर पर प्रवेश से रोक दिया जायेगा।
Also Read –Iran-US War: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: ट्रंप का दावा—“ईरान के खिलाफ जंग लगभग जीत ली”
दूतावास ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे कतर की यात्रा से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट या वीजा केंद्र से जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं। (Qatar suspends visa on arrival for Pakistan) इस फैसले के पीछे कतर की तरफ से क्षेत्रीय परिस्थितियों को बड़ा कारण बताया गया है।
- Advertisement -
भू-राजनीतिक गतिविधियां तेज
गौरतलब है कि हाल की परिस्थितियों में पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक गतिविधियां तेज हुई हैं, विशेषकर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच लगातार बढ़ते जा रहे तनाव के बाद कई देशों की नीतियों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। (Qatar suspends visa on arrival for Pakistan) ऐसे माहौल में पाकिस्तान की सक्रियता और उसकी ‘मध्यस्थ’ बनने के प्रयास भी चर्चा में रहे हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ भारत के लिए कतर का रुख अलग दिखाई दे रहा है। (Qatar suspends visa on arrival for Pakistan) कतर सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा को जारी रखा है। इतना ही नहीं, मौजूदा हालात के बावजूद भारतीयों को यात्रा में किसी प्रकार की अतिरिक्त रुकावटों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला ?
जानकारी के अनुसार, कतर ने 28 फरवरी 2026 से उन सभी एंट्री वीजा की अवधि को 30 दिनों के लिए स्वतः रूप से बढ़ा दिया था, जो समाप्त होने वाली थीं। (Qatar suspends visa on arrival for Pakistan) यह निर्णय विशेषकर उन विदेशी नागरिकों के लिए लिया गया था जो किसी कारणवश कतर में फंसे हुए थे। इसमें भारतीय नागरिक भी शामिल थे।
नए भारतीय यात्रियों के लिए भी वीजा ऑन अराइवल की शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके तहत यात्रियों के पास कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट, कन्फर्म रिटर्न या ऑनवर्ड टिकट और वैध हेल्थ इंश्योरेंस होना आवश्यक है। कतर अभी भी भारतीय पासपोर्ट धारकों को 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा ऑन अराइवल प्रदान कर रहा है।
विशेषज्ञों की राय
इस मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय कतर और भारत के मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों को दर्शाता है, जबकि पाकिस्तान के लिए यह एक कूटनीतिक बड़ा झटका माना जा रहा है। अब आगामी वक़्त में क्षेत्रीय हालात के अनुसार इस नीति में और परिवर्तन संभव हैं। फिलहाल पाकिस्तान के नागरिकों को कतर यात्रा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
