By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’
ताज़ा खबरेंविदेश

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/03/07 at 3:02 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 03 06 at 8.14.27 PM 1
SHARE

Nepal Elections 2026: नेपाल की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा से पहले ही जारी मतगणना के रुझानों ने यह संकेत दे दिया है कि देश में बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने जा रहा है। 5 मार्च को हुए आम चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) भारी बढ़त के साथ आगे चल रही है, जबकि दशकों से राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले पारंपरिक दलों को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

Contents
Nepal Elections 2026: नेपाल राजनीति में होगा ऐतिहासिक बदलावकेपी शर्मा ओली की स्थिति भी कमजोरनेपाल में चुनावी उलटफेर के पीछे तीन प्रमुख कारण

Nepal Elections 2026: नेपाल राजनीति में होगा ऐतिहासिक बदलाव

ताजा रुझानों के अनुसार 275 सदस्यीय संसद के लिए हुए चुनाव में प्रत्यक्ष मतदान वाली 165 सीटों की गिनती में आरएसपी ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है। शुक्रवार देर रात तक पार्टी लगभग 115 सीटों पर आगे चल रही थी। (Nepal Elections 2026) इस स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। यदि यही रुझान अंतिम परिणामों में बदलते हैं तो यह नेपाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा।

Also Read –US easing Russian oil sanctions:’ लो भई, बदल गया पूरा खेल! ढीले पड़ गए सुपरपावर ट्रंप के तेवर… तेल को लेकर भारत के लिए अच्छी खबर

वहीं दूसरी ओर देश के प्रमुख पारंपरिक दलों का प्रदर्शन बेहद कमजोर दिखाई दे रहा है। नेपाली कांग्रेस केवल लगभग 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सीपीएन-यूएमएल करीब 13 सीटों पर संघर्ष करती नजर आ रही है। (Nepal Elections 2026) यह पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी थी। इसी तरह पुष्प कमल दहाल प्रचंड के नेतृत्व वाली पार्टी का प्रदर्शन भी काफी कमजोर रहा है। हालांकि बड़े नेताओं में सिर्फ प्रचंड ही अपनी सीट बचाने में सफल होते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी दहाई का आंकड़ा पार करती नजर नहीं आ रही है।

- Advertisement -

Also Read –Sonia Gandhi Article on Khamenei Death: ‘टारगेटेड किलिंग’ सिद्धांतों के विपरीत…, खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी का लेख, भारत की चुप्पी और PM मोदी के इजरायल दौरे पर साधा निशाना

विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में युवाओं और विशेष रूप से “Gen-Z” मतदाताओं ने निर्णायक भूमिका निभाई है। बड़ी संख्या में युवा मतदाताओं ने बालेन शाह और उनकी पार्टी को समर्थन दिया है। (Nepal Elections 2026) यही वजह है कि लंबे समय से सत्ता में बने पारंपरिक दलों की पकड़ कमजोर पड़ गई है और राजनीतिक परिदृश्य बदलता दिखाई दे रहा है।

केपी शर्मा ओली की स्थिति भी कमजोर

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की स्थिति भी काफी कमजोर दिखाई दे रही है। झापा जिले के जिस निर्वाचन क्षेत्र से वह एक बार को छोड़कर लगातार सात बार चुनाव जीतते आए थे, वहीं इस बार वह बुरी तरह पिछड़ गए हैं। देर रात तक की मतगणना में बालेन शाह को करीब 17 हजार वोट मिल चुके थे, जबकि ओली को लगभग 4 हजार वोट ही मिले थे। (Nepal Elections 2026) इस तरह वह लगभग 13 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे। सिर्फ ओली ही नहीं, उनकी पार्टी के कई बड़े नेता और मंत्री भी मतगणना में पीछे चल रहे हैं। दूसरी ओर नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे बताए जा रहे हैं, जबकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव हार चुके हैं।

नेपाल में चुनावी उलटफेर के पीछे तीन प्रमुख कारण

नेपाल में इस चुनावी उलटफेर के पीछे तीन प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता से जनता की नाराजगी, युवा मतदाताओं का पुराने नेताओं से मोहभंग और बालेन शाह द्वारा नई राजनीति और बदलाव का वादा। नेपाल में कुल लगभग 1 करोड़ 89 लाख मतदाता हैं और 275 सीटों के लिए मतदान हुआ है। (Nepal Elections 2026) प्रत्यक्ष मतदान की 165 सीटों में आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली की 110 सीटों की गिनती अभी जारी है। (Nepal Elections 2026) रुझानों के आधार पर माना जा रहा है कि आरएसपी को वहां भी 50 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो नेपाल के इतिहास में करीब 36 साल बाद किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत ही नहीं बल्कि प्रचंड बहुमत भी मिलेगा। इससे देश में राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है और नई सरकार से लोगों की अपेक्षाएं भी काफी ज्यादा हो गई हैं।

You Might Also Like

US easing Russian oil sanctions:’ लो भई, बदल गया पूरा खेल! ढीले पड़ गए सुपरपावर ट्रंप के तेवर… तेल को लेकर भारत के लिए अच्छी खबर

Iran Attack Dubai Airport Closed: दुबई एयरपोर्ट बना जंग का मैदान! उड़ानों पर लगा ब्रेक… एयर डिफेंस हुई एक्टिव

Iran-US War: अमेरिका के लिए बिछा मौत का जाल! ईरान की इन 5 ताकतों के आगे ट्रंप का ‘वेनेजुएला प्लान’ होगा चकनाचूर

Israel on Khamenei killing: क्यों जरूरी था खामेनेई का अंत? पहली बार इजरायल ने खोला सबसे बड़ा राज, सच जान रह जाएंगे दंग

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

TAGGED: #Nepal Elections 2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 03 06 at 8.14.27 PM 1 1 US easing Russian oil sanctions:’ लो भई, बदल गया पूरा खेल! ढीले पड़ गए सुपरपावर ट्रंप के तेवर… तेल को लेकर भारत के लिए अच्छी खबर
Next Article WhatsApp Image 2026 03 06 at 8.14.27 PM 1 1 Alia Bhatt On Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का Trailer देख आउट ऑफ कंट्रोल हुईं Alia Bhatt, किया रिव्यू
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 06 at 8.14.27 PM 1 1
Alia Bhatt On Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का Trailer देख आउट ऑफ कंट्रोल हुईं Alia Bhatt, किया रिव्यू
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 06 at 8.14.27 PM 1 1
US easing Russian oil sanctions:’ लो भई, बदल गया पूरा खेल! ढीले पड़ गए सुपरपावर ट्रंप के तेवर… तेल को लेकर भारत के लिए अच्छी खबर
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 06 at 8.14.27 PM 1
Iran Attack Dubai Airport Closed: दुबई एयरपोर्ट बना जंग का मैदान! उड़ानों पर लगा ब्रेक… एयर डिफेंस हुई एक्टिव
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.53.50 AM 2
Iranian Actress: ईरान की वो Actress जो खूबसूरती के मामले में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर
मनोरंजन 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.53.50 AM 1
Iran-US War: अमेरिका के लिए बिछा मौत का जाल! ईरान की इन 5 ताकतों के आगे ट्रंप का ‘वेनेजुएला प्लान’ होगा चकनाचूर
विदेश 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.53.50 AM
Israel on Khamenei killing: क्यों जरूरी था खामेनेई का अंत? पहली बार इजरायल ने खोला सबसे बड़ा राज, सच जान रह जाएंगे दंग
विदेश 4 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?