Atlee Wife Priya Pregnant: फिल्म निर्देशक एटली कुमार एक से एक बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म जवान निर्देशित की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, वहीं अब Atlee Kumar अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं, जो वे आलू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ बना रहें हैं, लेकिन इसी बीच Atlee Kumar अपनी निजी जिंदगी की वजह से लाइमलाइट में आ चुके हैं, दरअसल उन्होंने एक गुड न्यूज साझा की है, जिसके बाद फैंस उन्हें और उनके परिवार को बधाईयां देने में जुट चुके हैं, आइए जानते हैं वो क्या है।
Also Read –King Movie Climax: कैसा होगा किंग का क्लाइमेक्स? लीक हुई डिटेल, जानिए
Atlee Wife Priya Pregnant: एटली कुमार के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
फिल्म निर्देशक एटली कुमार एक बार फिर पापा बनने वाले हैं, जी हां! उनकी पत्नी प्रिया प्रेग्नेंट हैं। कपल ने इस गुड न्यूज को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स एटली और प्रिया को बधाईयां देने में जुट चुके हैं। (Atlee Wife Priya Pregnant) बता दें कि एटली ने दोबारा से पिता बनने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें प्रिया अपना बेबी बंप फ्लांट कर रहीं हैं, एक तस्वीर में तो एटली कुमार के साथ ही प्रिया और उनका बेटा व ढेर सारे डॉग्स नजर आ रहें हैं।
Also Read –Manikarnika Ghat: कैसे बना मणिकर्णिका घाट? जानिए विष्णु के जन्म और शिव के कुंडल की कथा
- Advertisement -
इन तस्वीरों के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, “नए सदस्य के आने से हमारा घर और भी खुशियों से भरने वाला है। हां, हम फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। (Atlee Wife Priya Pregnant) आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।” इस पोस्ट पर फैंस तो प्यार लुटा ही रहें हैं, वहीं सेलेब्स भी इन्हें जमकर बधाईयां दे रहें हैं, सामंथा रुथ प्रभु, जाह्नवी कपूर, कीर्ति सुरेश और वामिक गब्बी जैसे स्टार्स ने प्यार लुटाया है।
2023 में पहले बच्चे का किया था स्वागत
फिल्म निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) और उनकी पत्नी प्रिया ने 2023 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम मीर है। मीर का जन्म 31 जनवरी, 2023 को हुआ था, वहीं अब तीन साल बाद यह कपल फिर माता पिता बनने वाला है, यानी कि मीर अब बड़ा भाई बनने वाला है।
