Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए ईरान सरकार का धन्यवाद किया, जिसने 800 से अधिक राजनीतिक कैदियों की फांसी रद्द कर दी। (Donald Trump) व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं इस निर्णय का अत्यधिक सम्मान करता हूं कि ईरान ने इन फांसीयों को रद्द कर दिया।” उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसे साझा किया और लिखा कि ईरान में 800 से ज्यादा लोगों को फांसी दी जानी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
यह बयान उस समय आया जब कुछ दिन पहले ट्रंप ने यह संकेत दिए थे कि अगर ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों को कैद कर उनकी हत्या की गई, तो अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। (Donald Trump) ट्रंप का यह बयान एक चौंकाने वाले मोड़ को दर्शाता है, क्योंकि पहले वह ईरान को धमकी दे रहे थे कि अगर प्रदर्शनकारियों का नरसंहार हुआ तो अमेरिकी सेना हस्तक्षेप कर सकती है।
हालांकि, ट्रंप के ताजे बयान से यह संकेत मिल रहे हैं कि ईरान द्वारा फांसी रद्द करने का निर्णय अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप की संभावना को कम कर सकता है। (Donald Trump) ट्रंप ने कहा, “मैं इस फैसले की पूरी इज्जत करता हूं, और यह दिखाता है कि ईरान की लीडरशिप ने सही कदम उठाया है।” राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसे साझा करते हुए ईरान को धन्यवाद कहा।
- Advertisement -
ट्रंप के बयान से यह भी साफ होता है कि वह इस सकारात्मक कदम के लिए ईरान के साथ बातचीत और कूटनीतिक रास्ते को बढ़ावा देने के पक्षधर हैं, जबकि पहले वह सैन्य कार्रवाई के संकेत दे रहे थे।
