By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: 90 km रेंज, क्रूज़ कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ Segway KickScooter GT2 लॉन्च
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > प्रौद्योगिकी > 90 km रेंज, क्रूज़ कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ Segway KickScooter GT2 लॉन्च
प्रौद्योगिकी

90 km रेंज, क्रूज़ कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ Segway KickScooter GT2 लॉन्च

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2022/03/05 at 9:06 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
okai vehicles XCtN1IR1qOI unsplash
SHARE

GT2 में फ्रंट और रियर दोनों टायर्स का साइज़ 11-इंच है और इनमें डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है। फ्रंट में हैंडलबार के पास एक 9W की LED लाइट मिलती है, जिसके चलते अंधेरे में देखना आसान हो जाता है।

Segway अपने इलेक्ट्रिक किक स्कूटर के लिए बेहद पॉपुलर है, और इस साल CES में कंपनी ने अपने कई नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाया था। कंपनी ने अपना नया KickScooter GT2 भी पेश किया है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 90 km है। यह पारंपरिक डिज़ाइन के साथ आता है, लेकिन कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए हैं। इस स्कूटर की मैक्सिमम स्पीड भी 70 kmph है, जो एक किक स्कूटर के लिए काफी जबरदस्त पावर है।

Gizmochina के अनुसार, Segway-Ninebot ने अपना नया इलेक्ट्रिक KickScooter GT2 पेश किया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में मौजूद प्रोडक्ट पेज से पता चलता है कि GT2 में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो मिलकर 3kW पावर जनरेट करती हैं। इतनी पावर की बदौलत KickScooter GT2 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह 5 सेकंड में 0-48 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है।

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक किक स्कूटर सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है, जो किक स्कूटर के लिहाज से बेहद लंबी रेंज है। इसके लिए इसमें 1512 Wh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। Segway का दावा है कि यह बैटरी पैक 8 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है, जो तेज़ स्पीड में पहिए को फिसलने से बचाता है। ज्यातर किक स्कूटर में टायर स्लिप का खतरा राइडर्स को काफी सताता है, लेकिन ट्रैक्शन कंट्रोल से यह डर काफी हद तक कम हो सकता है।

- Advertisement -

GT2 में फ्रंट और रियर दोनों टायर्स का साइज़ 11-इंच है और इनमें डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है। फ्रंट में हैंडलबार के पास एक 9W की LED लाइट मिलती है, जिसके चलते अंधेरे में देखना आसान हो जाता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिज़िटल डिस्प्ले मिलता है, जो पारदर्शी है। कंपनी का दावा है कि यह किक स्कूटर के लिए अपनी तरह का पहला डिस्प्ले है। इसमें ब्लूटूथ और ऐप कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें क्रूज़ कंट्रोल ऑप्शन भी दिया है। स्कूटर में Eco, Sport, Race और BOOST नाम के चार राइडिंग मोड शामिल हैं, और साथ ही इसमें एक वॉक मोड और एक पार्क मोड भी मिलता है। यह स्कूटर 150 किलोग्राम तक का वज़न झेल सकता है, और इसका खुद का वज़न 52 किलोग्राम है।

You Might Also Like

Crime News: तंबाकू कारोबारी के घर छापे में मिली दौलत, देख फटी रह गई आंखें

कॉमर्स टीचर से ब्रांडिंग गुरु तक: भाविक मेहता की प्रेरणादायक कहानी

मोहम्मद आदिल आसिफ मलकानी, जिन्हें Adil Qadri के नाम से जाना जाता है, एक सफल डिजिटल उद्यमी हैं जिन्होंने अपना नाम एक ब्रांड में बदल दिया

वोडाफोन: “साठ लाख लोग मृत क्षेत्र से बाहर”।

लॉन्चिंग से पहले के Google Pixel 7, Pixel 7 Pro के फीचर्स लीक, अमेजन से हो सकती है बिक्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article matthew henry LKufzuBn8Bs unsplash हिमपात और भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, दर्जनों वाहन अलग-अलग जगहों पर फंसे
Next Article diana polekhina 53m8pcXQQE4 unsplash गोवा : CM को लेकर सस्पेंस के बीच राज्यपाल से मिले BJP नेता विश्वजीत राणे
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

1990745 nbcs 1 4 5
IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी पर संकट! क्या हैदराबाद में LSG पलटेगी बाजी? मैच से पहले पैट कमिंस पर आई बुरी खबर
स्पोर्ट्स 6 घंटे ago
1990745 nbcs 1 4 4
Middle East war death toll 2026: 3000 मौतें, 30 हजार जख्मी! मिडिल ईस्ट में मौत का तांडव, बेकाबू हुए हालात, रिपोर्ट देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विदेश 6 घंटे ago
1990745 nbcs 1 4 3
Iran attack Kuwait Power Plant: कुवैत में ईरान का बड़ा अटैक! पानी-बिजली के सबसे बड़े प्लांट पर घातक हमला, सरकार ने लागू किया WFH
विदेश 7 घंटे ago
1990745 nbcs 1 4 2
PM Meloni meets crown prince MBS: PM मेलोनी ने अचानक क्यों की क्राउन प्रिंस से मुलाकात? महायुद्ध के बीच पहुंची सऊदी
विदेश 1 दिन ago
1990745 nbcs 1 4 1
Naagin 7 Promo: नागिन 7 का हिस्सा बनेंगे Akshay Kumar निभाएंगे अहम रोल सामने आया प्रोमो देखें
मनोरंजन 1 दिन ago
1990745 nbcs 1 4
US fighter jets down Iran update: US के लिए काल बना ईरान! सिर्फ 24 घंटे में तोड़ दिया ट्रंप का गुरूर, 2 फाइटर जेट- 2 चॉपर तबाह, पायलट लापता
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?