By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Nepal News: नेपाल की सड़कों पर योगी आदित्यानाथ का पोस्टर लेकर क्यों उतरे लोग, जानिए क्या है विवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Nepal News: नेपाल की सड़कों पर योगी आदित्यानाथ का पोस्टर लेकर क्यों उतरे लोग, जानिए क्या है विवाद
ताज़ा खबरेंविदेश

Nepal News: नेपाल की सड़कों पर योगी आदित्यानाथ का पोस्टर लेकर क्यों उतरे लोग, जानिए क्या है विवाद

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/03/11 at 10:41 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
be55c1c31f0b3410831f84576ce1c57b1732958915585490 original
SHARE

Nepal News: नेपाल में एक बड़े सियासी उलटफेर के बीच पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की काठमांडू में जोरदार वापसी देखने को मिली है. रविवार को जब ज्ञानेंद्र पोखरा से काठमांडू एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए करीब 10 हजार से अधिक नेपाली नागरिक सड़कों पर जमा हो गए. (Nepal News) यह नजारा नेपाल में राजशाही खत्म होने के बाद पहली बार देखने को मिला है, जब इतने बड़े पैमाने पर लोग ज्ञानेंद्र के समर्थन में उतरे. गौरतलब है कि नेपाल में साल 2006 में राजशाही का अंत कर दिया गया था.

Contents
Nepal News: रैली के दौरान दिखे योगी आदित्यनाथ के पोस्टररिपोर्ट में किया गया था ये दावादशकों पुराना है संबंध2006 में हुआ था राजशाही का अंत

ज्ञानेंद्र की इस नई एंट्री को लेकर नेपाल में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. एक ओर कहा जा रहा है कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र एक बार फिर नेपाल की जनता का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके पुराने राजनीतिक फैसलों और कार्यकाल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Nepal News: रैली के दौरान दिखे योगी आदित्यनाथ के पोस्टर

इस बीच नेपाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चर्चा भी जोरों पर है. दरअसल, ज्ञानेंद्र की रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ के पोस्टर दिखाई देने के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया. (Nepal News) नेपाल में अब ज्ञानेंद्र की वापसी और योगी आदित्यनाथ के नाम को जोड़कर कई तरह के किस्से और कहानियां गढ़ी जा रही हैं, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है.

image 42

रिपोर्ट में किया गया था ये दावा

काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल की सियासत में सक्रिय होने से पहले पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस मुलाकात की एक तस्वीर भी मीडिया में सामने आई थी, लेकिन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में न तो ज्ञानेंद्र ने कुछ बताया और न ही योगी आदित्यनाथ ने कोई जानकारी साझा की.

- Advertisement -

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नेपाल, जहां 81 प्रतिशत आबादी हिंदू है, वहां योगी आदित्यनाथ को एक आदर्श हिंदू नेता के रूप में देखा जाता है. (Nepal News) ऐसे में ज्ञानेंद्र और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को नेपाली मीडिया खास नजरिए से देख रही है और इसे नेपाल की सियासत से जोड़कर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

दशकों पुराना है संबंध

दरअसल, नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र और योगी आदित्यनाथ के बीच दशकों पुराना संबंध रहा है. नेपाल का राजपरिवार गोरखनाथ पीठ से गहरी आस्था रखता है और वर्षों से राजपरिवार के सदस्य इस पीठ के दर्शन के लिए आते रहे हैं. योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर हैं और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक बड़े और प्रभावशाली नेता भी हैं.

ऐसे में नेपाल में ज्ञानेंद्र की बढ़ती सक्रियता और योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से देखा जा रहा है. नेपाली मीडिया इस मुलाकात को नेपाल में राजशाही की वापसी और हिंदू राष्ट्र की मांग से जोड़कर देख रही है, जिससे नेपाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

UP cm yogi adityanath poster with ek rahenge to nek rahenge slogan  displayed in bhopal | 'एक रहेंगे तो नेक....', मध्य प्रदेश राजभवन के सामने  सीएम योगी आदित्यनाथ का पोस्टर

2006 में हुआ था राजशाही का अंत

साल 2006 में नेपाल में राजशाही का अंत हुआ था और 2008 में वहां नया संविधान लागू किया गया. लेकिन तब से अब तक नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है और 13 बार प्रधानमंत्री बदले जा चुके हैं. वर्तमान में जो सरकार सत्ता में है, वह भी पूरी तरह से गठबंधन और समर्थन के सहारे चल रही है. नेपाल रिपोर्ट के मुताबिक, लोकतांत्रिक शासन के मुकाबले राजशाही के दौरान नेपाल में विकास कार्य अधिक हुए थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 1990 में नेपाल की प्रति व्यक्ति जीडीपी 16,769 रुपए थी, जबकि उसी समय भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 32,145 रुपए दर्ज की गई थी.

हालांकि, 2019 में यह आंकड़ा पूरी तरह से बदल गया. 2019 में नेपाल की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 93,554 रुपए हो गई, लेकिन भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,83,440 रुपए तक पहुंच गई. इससे साफ जाहिर होता है कि नेपाल विकास के मामले में भारत से काफी पीछे रह गया. नेपाल में मौजूदा समय में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा पर है. इसके अलावा भारत से रिश्ते बिगड़ने के कारण नेपाल के मधेश (बॉर्डर) क्षेत्र के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारत से आयात-निर्यात और व्यापार पर असर पड़ने से इस इलाके के लोगों का जीवन कठिन हो गया है. ऐसे में नेपाल की जनता के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि राजशाही के दौरान नेपाल अधिक स्थिर और समृद्ध था.

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट

US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?

TAGGED: Nepal News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 41 National News: एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, बीच रास्ते में न्यूयॉर्क से लौटा, मुंबई में लैंडिंग
Next Article image 43 Ceasefire: ‘अब रूस को भी मनाए अमेरिका’, युद्ध विराम के लिए राजी होने के बाद बोला यूक्रेन; फ्रांस ने कही यह बात
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

dudh
आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान
ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 4 दिन ago
डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 1 सप्ताह ago
नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 1 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?