By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Mirzapur The Film: ‘मिर्जापुर’ की कहानी क्या होगी? प्रीक्वल, सीक्वल या होगी स्पिन-ऑफ! जानिए क्या 3 गलतियां कर सकते हैं मेकर्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Mirzapur The Film: ‘मिर्जापुर’ की कहानी क्या होगी? प्रीक्वल, सीक्वल या होगी स्पिन-ऑफ! जानिए क्या 3 गलतियां कर सकते हैं मेकर्स
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Mirzapur The Film: ‘मिर्जापुर’ की कहानी क्या होगी? प्रीक्वल, सीक्वल या होगी स्पिन-ऑफ! जानिए क्या 3 गलतियां कर सकते हैं मेकर्स

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/10/28 at 4:49 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image 225
SHARE

Mirzapur The Film: गद्दी की जंग और भौकाल दिखाती ओटीटी की सबसे ज्यादा पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने सीरीज पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है. सिर्फ ऐलान ही नहीं किया बल्कि टीजर भी सामने आ गया है.

Contents
‘मिर्जापुर’ फिल्म की कहानी क्या होगी?Mirzapur The Film: मिर्जापुर के मेकर्स ‘सिंघम’ की तरह कहीं कोई गलती तो नहीं करेंगे?मल्टीवर्स फॉर्मुला अपना सकते हैं मिर्जापुर के मेकर्समिर्जापुर 3 फिल्म के बारे में

इस टीजर में मुन्ना भइया, कालीन भइया और गुड्डू पंडित अपने-अपने भौकाली डायलॉग्स के साथ भौकाल मचाते नजर आ रहे हैं. लेकिन फिल्म के टीजर के साथ कई सवाल भी सामने आए हैं.

ये सवाल लाजमी हैं, क्योंकि कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो सीक्वल या स्पिनऑफ फिल्मों में बॉलीवुड कई बड़ी गलतियां करता रहा है. फिल्म जब आएगी तब पता चलेगा कि फिल्म की कहानी कहां से शुरू होगी और क्या होगी?

क्या ये प्रीक्वल होगा या फिर ‘सो कॉल्ड’ क्रिएटिव आजादी लेते हुए वही गलतियां की जाएंगी जो इसके पहले बाकी बड़े डायरेक्टर्स कर चुके हैं. (Mirzapur The Film) चलिए जानते हैं कि कौन सी वो चीजें हैं जो फिल्म के लिए गलतियां साबित हो सकती हैं और दर्शकों के लिए फ्रस्ट्रेटिंग हो सकती हैं.

- Advertisement -
image 225

‘मिर्जापुर’ फिल्म की कहानी क्या होगी?

मिर्जापुर सीरीज के 3 सीजन में कहानी बहुत आगे बढ़ चुकी है. राजा को कमजोर और कमजोर को राजा बनते देखा गया है. गुड्डू पंडित का पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है. (Mirzapur The Film) भाई बबलू पंडित और बहनोई की मौत हो चुकी है. गुड्डू ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और फिर से अर्श से फर्श पर आ गया है.

ऐसे में सवाल ये उठता है कि कहानी को कैसे दिखाएंगे क्या ये कहानी तीनों सीरीज का प्रीक्वल होगी? (Mirzapur The Film) अगर प्रीक्वल होगी तो क्या कुछ नया बुनेंगे क्योंकि हॉलीवुड में अगर कुछ प्रीक्वल या सीक्वल बनाना होता है तो आखिरी फिल्म में उस बात का हिंट दे दिया जाता है.

image 226

इन तीनों सीरीज में प्रीक्वल या किसी और कहानी यानी स्पिनऑफ का कोई हिंट नहीं दिया गया है. ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि जो कुछ भी दर्शकों के सामने परोसा जाए वो स्वाद खराब कर दे.

सीरीज का सबसे असरदार किरदार मुन्ना भइया (दिव्येंदु) मारा जा चुका है. लेकिन टीजर में उसे फिर से ये कहते हुए जगह दे दी गई है कि वो अमर है. (Mirzapur The Film) तो अगर कहानी स्पिनऑफ हुई तो हो सकता है कि मुन्ना भइया के लिए स्पेस हो.

लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्या एकता कपूर के टीवी शोज की तरह कैरेक्टर को बेहद इल्लॉजिकल तरीके से जिंदा किया जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो भी ये दर्शकों को नहीं अच्छा लगेगा, भले ही मुन्ना भइया सबसे पॉपुलर किरदार हो.

Mirzapur The Film: मिर्जापुर के मेकर्स ‘सिंघम’ की तरह कहीं कोई गलती तो नहीं करेंगे?

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज होने वाली है. (Mirzapur The Film) इस मल्टीस्टारर फिल्म सीरीज में धांसू एक्शन के सामने बहुत सी लॉजिकल चीजें थीं जिन्हें दरकिनार कर दिया गया.

जैसे सिंघम में अजय देवगन की लव इंट्रेस्ट काजल अग्रवाल थीं, लेकिन सिंघम रिटर्न्स में बिना कोई रीजन बताए करीना कपूर आ जाती हैं. इसके बाद, सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे की एंट्री सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को परेशान कर रही है.

उनका कहना है कि दबंग 2 में फेविकोल वाले गाने में करीना डांसर थीं और इस फिल्म में अजय देवगन की वाइफ हैं. दोनों फिल्मों का क्रॉसओवर कर रहे थे, तो कम से कम इस बात का तो ख्याल रखते.

अगर मिर्जापुर द फिल्म में ऐसा कुछ फॉलो किया जाता है तो हो सकता है कि वो फिल्म के लिए नुकसानदायक हो जाए.

image 227

मल्टीवर्स फॉर्मुला अपना सकते हैं मिर्जापुर के मेकर्स

हां ये बात अलग है कि एकदम नई कहानी के साथ मिर्जापुर फिल्म लाई जाए, तो उतनी ही क्रिस्पी हो जितनी सीरीज की कहानी थी. और ये भी जरूरी है कि सीरीज की कहानी से उसका कोई लेना-देना न हो, तभी ये फिल्म लॉजिकल बन सकती है. (Mirzapur The Film) वरना राइटिंग के दम पर कुछ का कुछ दिखा देंगे और पब्लिक देख भी लेगी ऐसा हर बार पॉसिबल तो नहीं हो सकता.

मिर्जापुर 3 फिल्म के बारे में

सीरीज के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर न फिल्म का टीजर शेयर किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल नजर आने वाले हैं.एक छोटी सी झलक अभिषेक बनर्जी की भी दिखी है. फिल्म को गुरमीत सिंह डायरेक्ट करने वाले हैं.

रितेश सिधवानी फरहान अख्तर के साथ फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं. यानी फिल्म को सेम टीम ही बना रही है. ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी.

You Might Also Like

Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां

Sunny Deol Gabru Movie Poster: सनी देओल की फिल्म गबरू का धमाकेदार पोस्टर हुआ जारी, जाने कब रिलीज होगी फिल्म

Salman Khan Father Video: सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत आईसीयू में भर्ती, देखें वीडियो

Anushka Sharma Video: अनुष्का शर्मा ने खराब किया अपना चेहरा वीडियो देख लोगों ने कहा- कैसी जोकर लग रही है, देखें

Rajpal Yadav Latest News: राजपाल यादव की ‘अटकी सांसें’! कोर्ट ने दिया 3 बजे तक का अल्टीमेटम, जमा करने होंगे 1.5 Cr नहीं तो…

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 224 Youtuber Couple Suicide: यूट्यूबर दंपति ने दी जान, मौत से कुछ देर पहले ही अलविदा कहते हुए बनाया था वीडियो
Next Article image 229 Dhanteras Upay 2024: धनतेरस पर इन पांच उपाय को करने पर कभी नहीं रहेगी आपकी तिजोरी खाली
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 2
Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM
Saudi Arabia Cancels JF 17 Deal: इस ताकतवर मुस्लिम देश का बड़ा यू-टर्न! अमेरिका के आगे टेके घुटने, रद्द की पाकिस्तान से डील
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM
Galgotia University Controversy: चीनी ‘रोबोट डॉग’ ने डुबोई लुटिया, Galgotia University को पड़ी भारी फटकार, AI समिट खाली करने का फरमान
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?