By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Zakir Naik News: कोई इनकम नहीं फिर भी बैंक में करोड़ों रुपये, मुंबई-पुणे में जमीनें, फ्लैट, बिल्डिंग, कहां से होती है जाकिर नाइक को फंडिंग?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Zakir Naik News: कोई इनकम नहीं फिर भी बैंक में करोड़ों रुपये, मुंबई-पुणे में जमीनें, फ्लैट, बिल्डिंग, कहां से होती है जाकिर नाइक को फंडिंग?
ताज़ा खबरेंविदेश

Zakir Naik News: कोई इनकम नहीं फिर भी बैंक में करोड़ों रुपये, मुंबई-पुणे में जमीनें, फ्लैट, बिल्डिंग, कहां से होती है जाकिर नाइक को फंडिंग?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/05/17 at 11:56 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

Zakir Naik News: मनी लॉन्ड्रिंग और यूएपीए के तहत कई मामलों में आरोपी और घोषित भगोड़ा जाकिर नाइक एक बार फिर चर्चाओं में है. उसने मंदिर और चर्च को लेकर कहा है कि इनके लिए काम नहीं करना चाहिए. (Zakir Naik News) मंदिर या चर्च बनाने के लिए काम करना पाप करने के जैसा है. हुदा टीवी पर उसका यह वीडिया प्रसारित हुआ है.

Contents
Zakir Naik News: 193 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नामयूएई से जाकिर नाइक ने भेजे 49.20 करोड़ रुपयेअपने भाषणों से युवाओं को भड़काता है जाकिर नाइक?कैसे चर्चा में आया जाकिर नाइक?

साल 2016 से जाकिर नाइक फरार है और इस वक्त मलेशिया में रह रहा है. (Zakir Naik News) वह खुद को इस्लामिक स्कॉलर बताता है. वैसे तो आधिकारिक तौर उसकी ऐसा कोई सोर्स नहीं है, जिससे उसकी कमाई होती हो. हालांकि, प्रवर्तन निदेशायल ने 193.06 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उसका नाम दर्ज किया है.

Zakir Naik News: 193 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम

2019 में ईडी ने उसके खिलाफ चार्जशीट जारी की थी. इसमें उस पर आरोप लगाया गया कि जाकिर नाइक ने भारत के एक बैंक में 49 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इसके अलावा, ईडी उसकी 50.46 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है.

image 133

ईडी ने टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में जाकिर नाइक के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. ईडी का दावा था कि 12 टेरर फंडिंग मामलों में 212 करोड़ की पहचान की गई. इस फंड से 52 प्रॉपर्टी खरीदी गई थीं. (Zakir Naik News) जब्त की गई जाकिर नाइक की 50.46 करोड़ की संपत्ति में म्यूचुअल फंड्स, चेन्नई में इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल, 10 फ्लैट, तीन गोडाउन, दो बिल्डिंग और पुणे और मुंबई की जमीनें शामिल हैं.

- Advertisement -
image 132

यूएई से जाकिर नाइक ने भेजे 49.20 करोड़ रुपये

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को भी करोड़ों रुपये का फंड मिला. ईडी ने बताया कि आईआरएफ को साल 2003-04 और 2016 से 2017 के बीच विभिन्न संदिग्ध और अज्ञात सोर्स से 64 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. इस फंड का इस्तेमाल ज्यादातर शांति सम्मेलन में किया गया. इसके अलावा, 2012 से 2016 के बीच भारत में जाकिर नाइक के बैंक अकाउंट में 49.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए. यह अमाउंट संयुक्त अराब अमीरात में उसके बैंक अकाउंट से भेजे गए थे. एजेंसी ने बताया कि इस इस पैसे से नाइक ने मुंबई और पुण में प्रॉपर्टी खरीदी. (Zakir Naik News) उसने अपने रिश्तेदारों के नाम पर यह राशि इकट्ठा की थी. इसके अलावा, उसके नाम पर बेहिसाब संदिग्ध कैश ट्रांजेक्शन भी शामिल है.

अपने भाषणों से युवाओं को भड़काता है जाकिर नाइक?

जाकिर नाइक वैसे तो खुद को पीस लीडर, इस्लामिक धर्मगुरु और उपदेशक बताता है. हालांकि, उसके भाषणों से शांति नहीं बल्कि हिंसा बढ़ती है. साल 2016 में ईडी और नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी, NIA ने उसे वांटेड घोषित कर दिया था, जिसके बाद वह मलेशिया भाग गया. जाकिर नाइक ने साल 1990 में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन शुरू किया था, जिसे लेकर आरोप हैं कि वह इसके जरिए फंडिंग इकट्ठा करके कट्टरपंथ को बढ़ावा देता है. साल 2016 में उसके फाउंडेशन पर यूएपीए के तहत बैन लगा दिया गया. (Zakir Naik News) उसने पीस टीवी नाम से एक चैनल भी शुरू किया, जिसका प्रसारण दुबई से होता था. इस पर वह ऐसे भाषण देता था, जिससे युवा भड़ककर कट्टरपंथ के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित होते थे. यह चैनल भारत और बांग्लादेश समेत कई देशों में प्रतिबंधित है.

कैसे चर्चा में आया जाकिर नाइक?

जुलाई, 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम ब्लास्ट हुआ था. इस हमले के आरोपियों में से एक ने बताया कि वो जाकिर नाइक की वीडियो से प्रभावित था. इसके कुछ महीनों के बाद जाकिर नाइक देश से भाग गया. इसके अलावा, अप्रैल, 2019 में श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए बम धमाकों के भी तार जाकिर नाइक से जुड़े हैं. हमले की जिम्मेदारी लेने वाले नेशनल तौहीथ जमाथ के मुखिया जेहरान हाशिम ने जाकिर नाइक की तारीफ की थी. उसने श्रीलंकाई मुसलमानों से पूछा कि वो उसके लिए क्या कर सकते हैं.

You Might Also Like

US Iran War: होर्मुज में सुरंगे बिछाई तो खैर नहीं…, ईरान को ट्रंप ने दी ‘घातक’ चेतावनी, 10 जहाजों को नष्ट करने का दावा

Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी

US Nuclear Command Aircraft: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तैनात किएE-6B‘डूम्सडे’,परमाणु युद्ध की आहट!

Israel-Iran War 2026: खामेनेई की मौत के बाद जागा ‘सीक्रेट कोड’! दुनिया भर में एक्टिव हो गए हैं ईरानी स्लीपर सेल्स?

Saudi Arabia Indian Embassy: सऊदी में मिसाइल हमले के बाद भारतीय दूतावास ने तोड़ी ‘चुप्पी’! भारतीय की मौत का बताया सच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Katrina Kaif Post: बर्थडे के दिन पति पर कैटरीना कैफ ने लुटाया प्यार, शेयर की विक्की कौशल की कैंडिड फोटोज
Next Article Heeramandi: की ‘आलमजेब’ के सपोर्ट में आए ‘लज्जो’ से लेकर ‘बिब्बो जान’, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 10 at 4.11.43 PM 1
US Iran War: होर्मुज में सुरंगे बिछाई तो खैर नहीं…, ईरान को ट्रंप ने दी ‘घातक’ चेतावनी, 10 जहाजों को नष्ट करने का दावा
विदेश 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1 1
Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1
US Nuclear Command Aircraft: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तैनात किएE-6B‘डूम्सडे’,परमाणु युद्ध की आहट!
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1
Israel-Iran War 2026: खामेनेई की मौत के बाद जागा ‘सीक्रेट कोड’! दुनिया भर में एक्टिव हो गए हैं ईरानी स्लीपर सेल्स?
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 08 at 10.25.32 PM 1
Saudi Arabia Indian Embassy: सऊदी में मिसाइल हमले के बाद भारतीय दूतावास ने तोड़ी ‘चुप्पी’! भारतीय की मौत का बताया सच
विदेश 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 08 at 10.25.32 PM
Arshdeep Singh Viral Reels: पाजी, जस्टिस मिल गया’, वर्ल्ड कप जीतते ही अर्शदीप ने संजू सैमसन के साथ काटा गदर, गंभीर को लेकर सरेआम कह दी ये बात
स्पोर्ट्स 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?