Vivian Dsena Baby Boy: एक्टर और बिग बॉस फेम विवियन डीसेना ने अचानक से सभी को ये न्यूज देकर चौका दिया कि उनकी पत्नी एक बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले किसी को भी इस खबर की भनक भी नहीं थी कि Vivian Dsena की पत्नी प्रेग्नेंट है। Vivian Dsena पहले से ही दो बेटियों के पिता है। अब जाकर वो एक बेटे के भी पिता बन चुके हैं। जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है।
Also Read –Salman Khan New Movie: सलमान खान ने दिल राजू संग अपनी नई फिल्म की अनॉउंस, जाने कब शुरू होगी शूटिंग
Vivian Dsena Baby Boy: विवियन डीसेना बने एक बेटे के पिता
बिग बॉस फेम विवियन डीसेना जोकि अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। उन्होंने पहली शादी अपनी टीवी सीरियल प्यार की एक कहानी की एक्ट्रेस संग की थी। जिसके बाद दोनों के बीच आपसी मतभेद से कुछ दिनों बाद ही दोनों का तलाक हो गया। तो वहीं बाद में उन्होंने नूरान अली से गुपचुप शादी कर ली जोकि एक रिपोर्टर हैं। (Vivian Dsena Baby Boy) और उनसे शादी के साथ ही उन्होंने अपना धर्म ही बदल दिया। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी मिली है। विवियन और नूरान अली की दो बेटियाँ हैं। (Vivian Dsena Baby Boy) जोकि बिग बॉस में उनसे मिलने के लिए आई थी। तो वहीं अब जाकर Vivian Dsena की पत्नी नूरान अली ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसके बारे में Vivian Dsena ने जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, “कुछ समय के लिए गुमनामी में चला गया था… और इसका एक कारण था। कुछ कहानियाँ घोषित नहीं की जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है। चुप्पी ने ही सब कुछ कह दिया… साम्राज्य और भी बड़ा हो गया है… और इस बार… यह एक राजकुमार है।”
- Advertisement -
तो वहीं विवियन डीसेना के बेटे के जन्म के बाद उनको उनके दोस्तों ने बधाई संदेश दिया है। जिसमें रूबीना दिलैक, रजत दलाल और अली गोनी शामिल है।
