By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Venezuela blasts International Support: बम धमाकों से हिल गया ‘वेनेजुएला’… ‘अमेरिका अटैक’ के बाद रूस, चीन, ईरान…. कौन देगा मादुरो का साथ?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Venezuela blasts International Support: बम धमाकों से हिल गया ‘वेनेजुएला’… ‘अमेरिका अटैक’ के बाद रूस, चीन, ईरान…. कौन देगा मादुरो का साथ?
विदेश

Venezuela blasts International Support: बम धमाकों से हिल गया ‘वेनेजुएला’… ‘अमेरिका अटैक’ के बाद रूस, चीन, ईरान…. कौन देगा मादुरो का साथ?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/03 at 4:10 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 01 03 at 11.52.36 AM
SHARE

Venezuela blasts International Support: लैटिन अमेरिका में शनिवार की सुबह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। वेनेजुएला की राजधानी काराकास नींद में थी, तभी एक के बाद एक जोरदार धमाकों ने पूरे शहर को दहला दिया। लंबे समय से जिस अमेरिकी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही थी, वह अब हकीकत बन गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख के बाद वेनेजुएला की राजधामी समेत चार शहरों में सिलसिलेवार जोरादर धमाके हुए, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया।

Contents
रूस का साथ, लेकिन सीमाएं साफचीन का संतुलित रुखकोलंबिया खुलकर मादुरो के साथईरान और क्यूबा की सीमित भूमिकागिरफ्तारियों से बढ़ा तनाव

शहर के कई इलाकों में तेज विस्फोटों की आवाज गूंजी। (Venezuela blasts International Support) दक्षिणी काराकास, जहां एक बड़ा सैन्य अड्डा मौजूद है, वहां अचानक बिजली गुल हो गई। अंधेरे और धमाकों के बीच लोगों में दहशत फैल गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पूरे देश में इमरजेंसी लागू कर दी है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और राजधानी में सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

Also Read –Sangeet Som on Shahrukh Khan: “सनातनियों से पंगा ठीक नहीं”, KKR से बांग्लादेशी खिलाड़ी की छुट्टी पर संगीत सोम का शाहरुख को खरी-खरी

इन धमाकों के बीच कोलंबिया देश वेनेजुएला के समर्थन में सामने आया है। (Venezuela blasts International Support) आइए जानते हैं कि इन धमाकों के बाद कौन सा देश किसके साथ हो सकता।

- Advertisement -

रूस का साथ, लेकिन सीमाएं साफ

रूस लंबे समय से वेनेजुएला का करीबी सहयोगी रहा है। उसने आर्थिक मदद, सैन्य उपकरण और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मादुरो सरकार का समर्थन किया है। लेकिन मौजूदा हालात में रूस खुद यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी प्रतिबंधों में उलझा है। (Venezuela blasts International Support) विशेषज्ञों का मानना है कि रूस इस वक्त अमेरिका से सीधे टकराव का जोखिम नहीं उठाएगा। अक्टूबर में मादुरो ने मदद मांगी थी, लेकिन फिलहाल समर्थन सिर्फ बयानबाजी और फोन कॉल तक सीमित नजर आ रहा है।

चीन का संतुलित रुख

चीन अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना तो कर रहा है, लेकिन खुलकर मैदान में उतरने से बच रहा है। वेनेजुएला चीन के लिए तेल के लिहाज से अहम है, लेकिन बीजिंग अमेरिका के साथ सीधी जंग नहीं चाहता। जानकारों के अनुसार चीन इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक मंचों पर उठाएगा, मगर सैन्य मदद की संभावना बेहद कम है।

कोलंबिया खुलकर मादुरो के साथ

इस संकट में कोलंबिया वेनेजुएला के समर्थन में सामने आया है। कोलंबियाई राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमेरिका मिसाइलों से हमला कर रहा है। (Venezuela blasts International Support) कोलंबिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग करने का ऐलान किया है। UNSC का अस्थायी सदस्य होने के नाते कोलंबिया की भूमिका इस वक्त अहम मानी जा रही है।

Also Read –Oil bath in winter: सर्दियों में दिन में 4 बार करें तेल स्नान, झट से भाग जायेंगे मौसमी बीमारियां! शरीर होगा मजबूत

ईरान और क्यूबा की सीमित भूमिका

ईरान और वेनेजुएला के रिश्ते वैचारिक रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन फिलहाल ईरान खुद अंदरूनी संकटों से जूझ रहा है। ऐसे में उसकी मदद बयानबाजी से आगे जाती दिख नहीं रही।

वहीं क्यूबा वेनेजुएला पर काफी हद तक निर्भर है और दोनों के रिश्ते गहरे हैं, लेकिन क्यूबा की कमजोर आर्थिक हालत उसे किसी बड़े संघर्ष में उतरने से रोक सकती है।

इस बीच यह सवाल उठ रहा है कि अगर अमेरिका पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ता है, तो वेनेजुएला को बचाने कौन और कितनी दूर तक जाएगा। (Venezuela blasts International Support) फिलहाल दुनिया की नजरें काराकास पर टिकी हैं और आने वाले दिन लैटिन अमेरिका के भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।

गिरफ्तारियों से बढ़ा तनाव

बता दें कि इन धमाकों से पहले वेनेजुएला ने पांच अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। यही कदम अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव की बड़ी वजह बना। (Venezuela blasts International Support) वॉशिंगटन ने इसके बाद सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे। बीते हफ्तों में अमेरिका ने कैरेबियाई क्षेत्र में भारी सैन्य तैनाती की। न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन, जासूसी विमान और करीब 15 हजार सैनिक इस इलाके में तैनात किए गए। ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिकी हमलों में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि वेनेजुएला के तट के पास एक तेल टैंकर भी जब्त किया गया।

You Might Also Like

Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट

US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?

Saudi Arabia Cancels JF 17 Deal: इस ताकतवर मुस्लिम देश का बड़ा यू-टर्न! अमेरिका के आगे टेके घुटने, रद्द की पाकिस्तान से डील

Trump Denies Epstein Links: ‘…नहीं चाहता था मैं राष्ट्रपति बनूं’, एपस्टीन के साथ ‘रिश्तों’ पर डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी

TAGGED: #Venezuela blasts International Support

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.16.37 PM 3 Arjun Bijlani Wife Neha Swami: कौन हैं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा, जानिए क्या करती हैं
Next Article WhatsApp Image 2026 01 03 at 11.52.36 AM US declare Venezuela no-fly zone: ट्रंप करेंगे मादुरो का तख्तापलट? अमेरिका ने घोषित किया ‘नो फ्लाई जोन’, बड़े युद्ध की आहट
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 2 दिन ago
नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 5 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 2
Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?
विदेश 5 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?