By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर अमेरिका में रोष, व्हाइट हाउस से यूएस कैपिटल तक निकाला गया मार्च
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर अमेरिका में रोष, व्हाइट हाउस से यूएस कैपिटल तक निकाला गया मार्च
ताज़ा खबरेंविदेश

US News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर अमेरिका में रोष, व्हाइट हाउस से यूएस कैपिटल तक निकाला गया मार्च

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/12/10 at 1:36 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 48
SHARE

US News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों ने व्हाइट हाउस से यूएस कैपिटल तक मार्च निकाला। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हमें न्याय चाहिए और हिंदुओं की रक्षा हो जैसे नारे लगाते हुए बाइडन प्रशासन और आगामी ट्रंप प्रशासन से बांग्लादेश की सरकार से हिंदुओं की रक्षा के लिए कदम उठाने को कहने का अनुरोध किया। साथ ही यह भी मांग की कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Contents
US News: इन संगठनों ने निकाला मार्चमंदिरों को जलाया जा रहाबांग्लादेशी हिंदुओं के साथ अकल्पनीय त्रासदियां

US News: इन संगठनों ने निकाला मार्च

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में सोमवार को मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के आयोजकों स्टॉपहिंदूजेनोसाइड.ओआरजी (StopHinduGenocide.org), बांग्लादेशी प्रवासी संगठनों और हिंदूएक्शन ने मांग की कि अमेरिकी कंपनियां बांग्लादेश से कपड़े खरीदना बंद कर दें। (US News) बता दें, ढाका अमेरिका को कपड़े निर्यात करने पर बहुत अधिक निर्भर है।

image 48

हिंदूएक्शन के उत्सव चक्रवर्ती ने कहा, ‘यह मार्च न्याय की मांग मात्र नहीं है, यह जवाबदेही की मांग है। (US News) आज, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय और भारतीय उपमहाद्वीप के बड़े हिंदू प्रवासी बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के समर्थन में आ गए हैं क्योंकि बांग्लादेश में हिंसा जारी है। खासतौर से चटगांव और रंगपुर क्षेत्र में।’

मंदिरों को जलाया जा रहा

उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उनके मंदिरों को जलाया और नष्ट किया जा रहा है। उनके घरों को लूटा जा रहा है। (US News) चिन्मय दास, जो चटगांव क्षेत्र के हिंदू नेताओं में से एक हैं, को जेल में डाल दिया गया है और उन्हें यातनाएं दी जा रही हैं। दुनिया भर में समुदाय इस बारे में बेहद चिंतित है। इसलिए, लोग यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि व्हाइट हाउस और अमेरिका में लोग बांग्लादेश में क्या हो रहा है, इसके बारे में जानते हों।

- Advertisement -

बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ अकल्पनीय त्रासदियां

वर्जीनिया के नरसिम्हा कोप्पुला ने कहा, ‘हम बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए न्याय की मांग करने के लिए यहां व्हाइट हाउस के सामने एकत्र हुए हैं।’ (US News) वहीं, हिंदूएक्शन के श्रीकांत अकुनुरी ने कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ अकल्पनीय त्रासदियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हम इस्कॉन नेता चिन्मय दास को भी रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

image 49

अटलांटिक सिटी के एक बांग्लादेशी सामुदायिक संगठन के प्रमुख प्रसेनजीत दत्ता ने इस्कॉन नेता चिन्मय दास की रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा है कि बाइडन प्रशासन कुछ कर क्यों नहीं रहा है। (US News) हम व्हाइट हाउस से कुछ कदम उठाने की मांग करते हैं।

ग्लोबल हिंदू टेंपल नेटवर्क के अध्यक्ष मोहिंदर गुलाटी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार इस अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को दूसरे देशों में शांति सेना भेजने से रोका जाना चाहिए। हमने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन, यूएन महिला और यूनिसेफ को भी लिखा है कि बांग्लादेश के जो भी अंतरराष्ट्रीय दायित्व हैं, उन्हें उन दायित्वों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’

You Might Also Like

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी

Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’

TAGGED: #Bangladesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 46 Narendra Modi: बीमा सखी योजना की शुरुआत, PM मोदी बोले- सालों तक महिलाओं के पास बैंक खाते नहीं थे, पढ़िए भाषण की प्रमुख बातें
Next Article image 50 Israel News: अंतरराष्ट्रीय-घरेलू स्तर पर बुरे फंसे नेतन्याहू, जंग के बीच पहली बार भ्रष्टाचार मामले में देंगे गवाही
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1
Iran Hormuz Missile Attack: Hormuz में खून-खराबे पर भारत का फूटा गुस्सा! नाविक की मौत के बाद ईरानी दूतावास को किया तलब
राष्ट्रीय समाचार 32 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 2
Gujarat Ambaji Temple Theft: संभल में अवैध मजार और ईदगाह पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 1
Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
मनोरंजन 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स
मनोरंजन 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
विदेश 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?