By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US-Iran War: दूसरे दिन भी US की घातक बमबारी! पलटवार में ईरान ने बहरीन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों दागी मिसाइलें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US-Iran War: दूसरे दिन भी US की घातक बमबारी! पलटवार में ईरान ने बहरीन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों दागी मिसाइलें
विदेश

US-Iran War: दूसरे दिन भी US की घातक बमबारी! पलटवार में ईरान ने बहरीन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों दागी मिसाइलें

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/09 at 10:42 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 4
SHARE

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार दूसरे दिन और अधिक गंभीर स्थिति में पहुंच गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों और सामरिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है और पूरे मध्य पूर्व में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

Contents
US-Iran War: अमेरिका ने दूसरे दिन 90 से अधिक ठिकानों पर किए हमलेहमले में इन जगहों को बनाया गया निशानाईरान के कई शहरों में जोरदार विस्फोटईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकाने बने निशानाईरान के अनुसार निशाना बनाए गए ठिकानों में शामिल हैं:अहवाज में भी अमेरिकी हमले की खबरदक्षिण-पूर्वी ईरान तक बढ़ा अमेरिकी अभियान

US-Iran War: अमेरिका ने दूसरे दिन 90 से अधिक ठिकानों पर किए हमले

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिए यह अभियान चलाया गया। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के तटीय क्षेत्रों में 90 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। गुरुवार को सुबह पोस्ट कर U.S. सेंट्रल कमांड ने कहा, “अमेरिकी सेना ने ईरान के ख़िलाफ़ हमलों का एक और दौर पूरा किया।”

Also Read –Toxic Tabaahi Video Song: यश-कियारा की ने मचाई तबाही, टॉक्सिक का पहला गाना बेहद बोल्ड, देखें

हमले में इन जगहों को बनाया गया निशाना

एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी (सर्विलांस) केंद्र, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए पैदा हो रहे खतरे को कम करना है।

- Advertisement -

ईरान के कई शहरों में जोरदार विस्फोट

ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी हमलों के दौरान कई शहरों में धमाके हुए। प्रभावित शहरों में शामिल हैं: बंदर अब्बास, बुशेहर, चाबहार, कोनारक, ईरानशहर, सीरिक, जास्क, अबू मूसा द्वीप, क़ेश्म द्वीप और आककाला हैं। ईरानशहर में एयरपोर्ट परिसर पर हमले की सूचना है, जिसमें एक फायरफाइटर की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए।

Also Read –Pakistan News: पाकिस्तान में BLA के आतंकी हमले में 9 पुलिसकर्मी ढेर, सोशल मीडिया पर 17 मौतों का दावा, भारत पर लगाया लांछन

चाबहार में दो बंदरगाह, समुद्री ट्रैफिक कंट्रोल टावर और एक गोदाम को नुकसान पहुंचा। हमले के दौरान उड़कर आए मलबे से इमाम अली अस्पताल भी प्रभावित हुआ। कई बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से शहर में व्यापक बिजली कटौती हुई। हालांकि बुशेहर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।

ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकाने बने निशाना

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि उसने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है।

ईरान के अनुसार निशाना बनाए गए ठिकानों में शामिल हैं:

कुवैत का कैंप अरिफजान (Camp Arifjan)
अली अल सलेम एयरबेस (Ali Al Salem Air Base)
बहरीन का जुफैर (Juffair) सैन्य अड्डा
शेख ईसा एयरबेस (Sheikh Isa Air Base)

बहरीन और कुवैत की सरकारी मीडिया के अनुसार दोनों देशों में एयर रेड सायरन बजाए गए और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया।

अहवाज में भी अमेरिकी हमले की खबर

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर के पास भी अमेरिकी हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार मेडिकल और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

दक्षिण-पूर्वी ईरान तक बढ़ा अमेरिकी अभियान

विशेषज्ञों के अनुसार यह पहला अवसर है जब अमेरिकी हमले ईरान के दक्षिण-पूर्वी इलाकों तक इतने बड़े पैमाने पर फैल गए हैं। चाबहार, कोनारक और ईरानशहर जैसे शहर भी अब इस संघर्ष की चपेट में आ गए हैं।

बताया जा रहा है कि चाबहार में सैन्य ठिकानों के साथ-साथ कुछ नागरिक क्षेत्रों पर भी बमबारी हुई, जबकि ईरानशहर में अस्पताल के पास भी विस्फोट से नुकसान पहुंचा।

You Might Also Like

Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, टोक्यो समेत कई इलाकों में हिली धरती, 23 लोग घायल

Donald Trump Takeover Strait of Hormuz: ‘होर्मुज हमारा है…’ ट्रंप ने किया कब्ज़े का ऐलान! गुस्से से बौखलाया ईरान…महायुद्ध का बढ़ा खतरा

Prince Harry Meghan Return UK: 6 साल बाद बच्चों संग ब्रिटेन लौटेंगे, क्या बदलेगा?

China viral video: आज मेरे पास गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस, लेकिन दुल्हा नहीं! चीन की दुल्हन बाजार में फफक-फफक कर रो पड़ी महिला । VIDEO

TAGGED: US News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 3 Pakistan News: पाकिस्तान में BLA के आतंकी हमले में 9 पुलिसकर्मी ढेर, सोशल मीडिया पर 17 मौतों का दावा, भारत पर लगाया लांछन
Next Article WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 5 Jana Nayagan Movie Release Date: फिल्म की रिलीज को विवादों से मुक्त रखने की कोशिश, जाने कब आएगी फिल्म
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1 1
Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत
विदेश 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1
Dinesh Lal Yadav Nirahua Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के दाम बढ़ने पर दिया ऐसा बयान, भड़के लोग कहा- एक और पागल आ गया
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1
Mahakali Akshaye Khanna: शुक्राचार्य युद्धघोष, महाकाली फिल्म से अक्षय खन्ना का टीजर किया गया जारी
मनोरंजन 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 4 1
Drishyam 4 Movie: दृश्यम 3 की सफलता के बाद, मेकर्स ने दृश्यम 4 की घोषणा की, जाने कब आएगी फिल्म
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 4
Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, टोक्यो समेत कई इलाकों में हिली धरती, 23 लोग घायल
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 9
Donald Trump Takeover Strait of Hormuz: ‘होर्मुज हमारा है…’ ट्रंप ने किया कब्ज़े का ऐलान! गुस्से से बौखलाया ईरान…महायुद्ध का बढ़ा खतरा
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?