By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US Election: ट्रंप या हैरिस, दोनों को बहुमत नहीं मिला तो ‘कंटिंजेंट’ चुनाव से होगा फैसला; जानें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US Election: ट्रंप या हैरिस, दोनों को बहुमत नहीं मिला तो ‘कंटिंजेंट’ चुनाव से होगा फैसला; जानें
ताज़ा खबरेंविदेश

US Election: ट्रंप या हैरिस, दोनों को बहुमत नहीं मिला तो ‘कंटिंजेंट’ चुनाव से होगा फैसला; जानें

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/06 at 12:59 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image 23
SHARE

US Election: अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना जारी है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला कमला हैरिस के बीच है। इस चुनाव में जीतने के लिए उम्मीदवार को कुल 538 इलेक्टोरल वोट में से 270 का बहुमत चाहिए होता है। फिलहाल, ट्रंप 247 इलेक्टोरल वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। अगर किसी भी उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल वोट नहीं मिलते है उस स्थिति में अमेरिका में कंटिंजेंट इलेक्शन (आकस्मिक चुनाव) कराए जाते हैं। आकस्मिक चुनाव अमेरिका में करीब दो साल पहले हुए थे।

Contents
US Election: पहले जानते हैं कि इलेक्टोरल वोट क्या है?यदि इलेक्टर्स के वोट बराबर हो जाएं तो क्या होगा?क्या है ‘कंटिंजेंट’ चुनाव?कैसे होता है कंटिंजेंट’ चुनाव?

US Election: पहले जानते हैं कि इलेक्टोरल वोट क्या है?

इलेक्टोरल कॉलेज के द्वारा अमेरिका के लोग अपने-अपने राज्य के निर्वाचकों (US Election) के लिए मतदान करते हैं। इसके जरिए लोग अप्रत्यक्ष रूप से अपने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।

इसे हम भारत के रूप में ऐसे समझें कि लोगों ने अपनी विधानसभा या लोकसभा सीट पर विधायक या सांसद का चुनाव किया और बाद में यही विधायक या सांसद मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री चुन लें। (US Election) हालांकि, अमेरिकी परिप्रेक्ष्य में चुनावी प्रक्रिया थोड़ी जटिल है।

image 22

इस तरह से अमेरिकी लोग राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनने के लिए इलेक्टोरल कॉलेज के लिए वोट करते हैं। बाद में यही इलेक्टर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनते हैं। पूरे अमेरिका में ऐसे कुल 538 इलेक्टर हैं। ये 538 इलेक्टर कहां से और कैसे हुए इसकी भी एक व्यापक रूपरेखा है। (US Election) दरअसल, अमेरिका में 50 राज्य हैं जिनकी आबादी के आधार पर 535 इलेक्टर तय हैं और अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन, डीसी (डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया) से तीन और भी इलेक्टर होते हैं।

- Advertisement -

डीसी से अलग इन 535 इलेक्टोरल वोट को समझें तो अमेरिकी संसद की कुल सीटों संख्या 535 है जिनमें से 435 हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (एचओआर) और 100 सीनेट के सदस्य हैं। (US Election) भारत के उदाहरण से समझें तो हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सदस्य निचले सदन लोकसभा के सांसद जबकि उच्च सदन सीनेट के सदस्य या सीनेटर राज्यसभा सांसद हुए। नियमों के मुताबिक, हर राज्य में कम से कम एक या अधिक से अधिक आबादी के अनुसार एचओआर होंगे, जबकि सीनेटर हर राज्य से दो ही होंगे। यानी चुनाव में हर राज्य से कम से कम तीन इलेक्टोरल वोट तो होंगे ही।

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों को कुल 538 में से 270 इलेक्टोरल वोट का बहुमत हासिल करना होता है।

image 23

यदि इलेक्टर्स के वोट बराबर हो जाएं तो क्या होगा?

अगर किसी भी प्रत्याशी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो प्रतिनिधि सभा राष्ट्रपति का चुनाव ‘कंटिंजेंट इलेक्शन’ (आकस्मिक चुनाव) के जरिए करती है। (US Election) इसमें प्रतिनिधि सभा के सदस्य तीन शीर्ष उम्मीदवारों के आधार पर राष्ट्रपति के लिए वोट करते हैं। लेकिन अमेरिका के पूरे इतिहास में ऐसा केवल तीन बार हुआ है और पिछली बार ऐसा हुए करीब 200 साल हो गए हैं।

क्या है ‘कंटिंजेंट’ चुनाव?

अमेरिका संविधान के 12वें संशोधन के अनुसार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए मत। (US Election) यदि कोई भी उम्मीदवार 270 का बहुमत नहीं जीतता है तो क्या होगा? इन परिस्थितियों में, 12वां संशोधन यह भी कहता है कि अमेरिकी संसद का निचला सदन यानी ‘प्रतिनिधि सभा’ राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। वहीं संसद का ऊपरी सदन यानी सीनेट उपराष्ट्रपति का चुनाव करेगी। इन चुनावों को आकस्मिक चुनाव के रूप में जाना जाता है। अमेरिका में केवल तीन बार आकस्मिक चुनाव हुए हैं। (US Election) पहली बार 1801 में राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन को चुनने के लिए। फिर 1825 में राष्ट्रपति जॉन क्विंसी एडम्स को चुनने के लिए। अंत में 1837 में उपराष्ट्रपति रिचर्ड मेंटर जॉनसन को चुनने के लिए।

कैसे होता है कंटिंजेंट’ चुनाव?

आकस्मिक चुनाव में सदन उन तीन उम्मीदवारों में से ही चुनेगा, जिन्हें सबसे अधिक इलेक्टोरल वोट मिले हैं। इस चुनाव में ट्रंप और कमला हैरिस के बाद निर्दलीय या छोटे दलों से तीन प्रमुख उम्मीदवार हैं। हर राज्य आकस्मिक चुनाव में राष्ट्रपति के लिए एक ही वोट डालता है जबकि इलेक्टोरल वोट में आबादी मायने रखती है। इसलिए दो या उससे अधिक प्रतिनिधियों (निचले सदन के सदस्य) वाले राज्यों के प्रतिनिधियों को अपने राज्य के डेलिगेट्स के भीतर एक आंतरिक मतदान करने की आवश्यकता होगी। इससे यह तय किया जा सकेगा कि किस उम्मीदवार को राज्य का एकलौता वोट मिलेगा। राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आवश्यक है कि 50 राज्यों के डेलिगेट्स से बहुमत के 26 या उससे अधिक वोट मिलें। सदन को इसके लिए तुरंत और मतपत्र द्वारा मतदान करना चाहिए।

आकस्मिक चुनाव में सीनेट उपराष्ट्रपति का चुनाव करती है, जिसमें सबसे अधिक इलेक्टोरल वोट हासिल करने वाले दो उम्मीदवारों में से एक को चुना जाता है। प्रत्येक सीनेटर (ऊपरी सदन का सदस्य) एक वोट डालता है और पूरे सीनेट (कुल 100) के बहुमत के वोट 51 या उससे अधिक चुनाव में जीतने के लिए आवश्यक हैं। कोलंबिया जिला, जो एक राज्य नहीं है, आकस्मिक चुनाव में भाग नहीं लेगा भले ही यह तीन इलेक्टोरल वोट डालता है।

You Might Also Like

Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी

US Nuclear Command Aircraft: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तैनात किएE-6B‘डूम्सडे’,परमाणु युद्ध की आहट!

Israel-Iran War 2026: खामेनेई की मौत के बाद जागा ‘सीक्रेट कोड’! दुनिया भर में एक्टिव हो गए हैं ईरानी स्लीपर सेल्स?

Saudi Arabia Indian Embassy: सऊदी में मिसाइल हमले के बाद भारतीय दूतावास ने तोड़ी ‘चुप्पी’! भारतीय की मौत का बताया सच

Donald Trump: World War 3 की आहट! रूस ने बढ़ाया ईरान की तरफ हाथ, तो अमेरिका ने दे डाली ये बड़ी धमकी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 21 Jaishankar: भारत के लिए ट्रंप बेहतर या हैरिस? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान
Next Article image 25 I Want To Talk OTT release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अभिषेक बच्चन की फिल्म
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1 1
Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी
विदेश 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1
US Nuclear Command Aircraft: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तैनात किएE-6B‘डूम्सडे’,परमाणु युद्ध की आहट!
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1
Israel-Iran War 2026: खामेनेई की मौत के बाद जागा ‘सीक्रेट कोड’! दुनिया भर में एक्टिव हो गए हैं ईरानी स्लीपर सेल्स?
विदेश 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 08 at 10.25.32 PM 1
Saudi Arabia Indian Embassy: सऊदी में मिसाइल हमले के बाद भारतीय दूतावास ने तोड़ी ‘चुप्पी’! भारतीय की मौत का बताया सच
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 08 at 10.25.32 PM
Arshdeep Singh Viral Reels: पाजी, जस्टिस मिल गया’, वर्ल्ड कप जीतते ही अर्शदीप ने संजू सैमसन के साथ काटा गदर, गंभीर को लेकर सरेआम कह दी ये बात
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 08 at 12.47.59 PM 4
UK 07 Rider Suicide: UK07 राइडर ने की आत्महत्या की कोशिश, जानिए कैसे? हालात नाजुक
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?