By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: UK Election 2024: भारत से कितना अलग है ब्रिटेन का आम चुनाव, कैसे चुना जाता है पीएम और कितनी हैं सीटें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > UK Election 2024: भारत से कितना अलग है ब्रिटेन का आम चुनाव, कैसे चुना जाता है पीएम और कितनी हैं सीटें
विदेशताज़ा खबरें

UK Election 2024: भारत से कितना अलग है ब्रिटेन का आम चुनाव, कैसे चुना जाता है पीएम और कितनी हैं सीटें

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/03 at 12:33 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

UK Election 2024: ब्रिटेन की 650 सीटों पर आम चुनाव ( House of Commons) होना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सत्ता में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ब्रिटेन में 4 जुलाई को वोटिंग होगी। ओपेनियन पोल के मुताबिक, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर हार का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, वह पीएम बने रहेंगे या कीर स्टर्मर देश की कमान संभालेंगे, इसका फैसला 5 जुलाई को हो जाएगा।

Contents
4 जुलाई को होगा मतदानUK Election 2024: कब होगी वोटिंग और कब आएगा परिणाम?सुनक ने समय से पहले की चुनाव की घोषणाभारत से कितना अलग है ब्रिटेन का चुनाव?

4 जुलाई को होगा मतदान

ब्रिटेन के करोड़ों मतदाता 4 जुलाई यानी गुरुवार को हाउस ऑफ कॉमन्स के 650 सांसदों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। खास बात यह है कि 650 में से करीब 50 सीटों पर भारतीय वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इन 50 सीटों में से 15 सीटें जैसे लेस्टर, बर्मिंघम, कॉन्वेंट्री, साउथ हॉल और हैरॉस में तो भारतीय मूल के उम्मीदवार ही पिछले दो चुनाव से जीत रहे हैं। (UK Election 2024) इन सीटों पर इस बार सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को लेकर भारतीय वोटरों में गुस्सा है, तो वहीं विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवारों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अभी इन 15 सीटों में से 12 सीटें कंजर्वेटिव के पास हैं।

image 5

UK Election 2024: कब होगी वोटिंग और कब आएगा परिणाम?

ब्रिटेन में 4 जुलाई को स्‍थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा, जो रात 10 बजे तक चलेगा। मतदान खत्‍म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी और 5 जुलाई को सुबह 5 बजे तक परिणाम आ जाएगा।

ब्रिटेन के आम चुनाव में कोई भी व्‍यक्ति जो 4 जुलाई के दिन 18 साल या उससे अधिक का है और ब्रिटिश नागरिक है या यूके पते के साथ गणराज्य आयरलैंड नागरिक है तो वह मतदान कर सकता है। इसके अलावा, एक योग्य राष्ट्रमंडल नागरिक भी वोट डाल सकते हैं। (UK Election 2024) विदेश में रहने वाले ब्रिटिश नागरिक जिनके निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है और वे पहले वहां के निवासी या मतदाता सूची में शामिल थे, वो भी वोट डाल सकते हैं।

- Advertisement -

सुनक ने समय से पहले की चुनाव की घोषणा

प्रधानमंत्री सुनक ने 22 मई को अपने निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट 4 जुलाई चुनाव कराने की घोषणा की थी। बता दें कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री के तौर पर चुनाव में पहली बार वोटर्स के सामने जाएंगे। साल 2022 में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी ने चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का कौन होगा, इसका एलान नहीं किया था। (UK Election 2024) 44 वर्षीय ऋषि सुनक ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री हैं। सुनक ने अक्टूबर, 2022 में पदभार संभाला था।

ब्रिटेन में जनवरी 2025 में आम चुनाव होने की संभावना थी। ऋषि सुनक के पास चुनाव कराने का एलान करने के लिए दिसंबर तक का वक्त था, लेकिन सुनक ने सात महीने पहले ही इसका एलान कर दिया। चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर के बीच कड़ा मुकाबला है। (UK Election 2024) स्टर्मर इंग्लैंड में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पूर्व डायरेक्टर और अप्रैल 2020 से लेबर पार्टी के नेता हैं।

पार्टी ने नाम लिया और सांसदों ने मुहर लगा दी... भारत की तरह आसान नहीं होता  ब्रिटिश PM का चुनाव, जानिए कितनी जटिल है प्रक्रिया | PM Election in Britain  how to PM selection process in India and Britain is different | TV9  Bharatvarsh

भारत से कितना अलग है ब्रिटेन का चुनाव?

देश में हाल में लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान देशभर की सड़कों पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम के पोस्टर व बैनर लगे थे। सभी पार्टियों के नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार करने में लगे थे। रैली, रोड शो और जनसभाएं हो रही थीं, जबकि ब्रिटेन में माहौल इसके विपरीत होता है। (UK Election 2024) वहां, इस तरह का चुनावी माहौल और चुनावी रंग देखने को नहीं मिलता और न ही सड़कों-दीवारों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग नजर आते हैं। वहां सप्ताह भर धीमी गति से प्रचार होता रहता है, लेकिन सप्ताहांत यानी शनिवार-रविवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगते हैं। वहीं, ब्रिटेन में वोट बैलेट बॉक्स में डाले जाते हैं, जबकि भारत में ईवीएम के जरिए मतदान होता है।

You Might Also Like

US Israel Iran Conflict: ‘दुनिया के मुसलमानों एक हो…’,ईरान-इजरायल-US जंग के बीच खलीफा गर्दोगन ने क्यों खेला इस्लामिक कार्ड?

US Iran War: होर्मुज में सुरंगे बिछाई तो खैर नहीं…, ईरान को ट्रंप ने दी ‘घातक’ चेतावनी, 10 जहाजों को नष्ट करने का दावा

Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी

US Nuclear Command Aircraft: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तैनात किएE-6B‘डूम्सडे’,परमाणु युद्ध की आहट!

Israel-Iran War 2026: खामेनेई की मौत के बाद जागा ‘सीक्रेट कोड’! दुनिया भर में एक्टिव हो गए हैं ईरानी स्लीपर सेल्स?

TAGGED: #UK Election 2024

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan: ‘मेरी आंखों में आंखें डालकर…’, पाकिस्तान की संसद में ‘रोमांटिक’ हुआ माहौल; महिला सांसद ने स्पीकर से कर दी ये डिमांड
Next Article Untitled design 2 Priyanka Chopra Vacation: बेटी मालती और पति निक संग Priyanka Chopra का वेकेशन, समंदर किनारे बिकिनी में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 10 at 4.11.43 PM 1 2
Akshay Kumar Vidya Balam Movie: भूल भूलैया के बाद फिर एक साथ नजर आएगी अक्षय कुमार और Vidya Balan की जोड़ी
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 10 at 4.11.43 PM 1 1
US Israel Iran Conflict: ‘दुनिया के मुसलमानों एक हो…’,ईरान-इजरायल-US जंग के बीच खलीफा गर्दोगन ने क्यों खेला इस्लामिक कार्ड?
विदेश 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 10 at 4.11.43 PM 1
US Iran War: होर्मुज में सुरंगे बिछाई तो खैर नहीं…, ईरान को ट्रंप ने दी ‘घातक’ चेतावनी, 10 जहाजों को नष्ट करने का दावा
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1 1
Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी
विदेश 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1
US Nuclear Command Aircraft: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तैनात किएE-6B‘डूम्सडे’,परमाणु युद्ध की आहट!
विदेश 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1
Israel-Iran War 2026: खामेनेई की मौत के बाद जागा ‘सीक्रेट कोड’! दुनिया भर में एक्टिव हो गए हैं ईरानी स्लीपर सेल्स?
विदेश 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?