Trump Denies Epstein Links: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन प्रकरण को लेकर एक बार फिर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। ‘एयर फोर्स वन’ पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान ट्रंप ने दोहराया कि इस मामले से उनका कोई संबंध नहीं रहा है और वे पूरी तरह निर्दोष हैं। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक प्रेरित हैं।
Trump Denies Epstein Links: जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, “मुझे इस मामले में पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है। मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है। (Trump Denies Epstein Links) मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच एजेंसियों ने उन्हें दोषमुक्त पाया है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। (Trump Denies Epstein Links) राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि यह मुद्दा बार-बार राजनीतिक कारणों से उठाया जाता है।
Also Read –Salman Khan Father Video: सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत आईसीयू में भर्ती, देखें वीडियो
इस दौरान ट्रंप ने एक और दावा किया। उन्होंने कहा कि जेफरी एपस्टीन उनके राजनीतिक करियर का समर्थक नहीं था, बल्कि वह उनकी चुनावी जीत के खिलाफ काम कर रहा था। (Trump Denies Epstein Links) ट्रंप के अनुसार, एपस्टीन किसी लेखक के साथ मिलकर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था जिससे वे चुनाव न जीत सकें। उन्होंने कहा, “सच यह है कि वह मेरी जीत के खिलाफ लड़ रहा था।”
- Advertisement -
जानें पूरा मामला
गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन पर यौन तस्करी और नाबालिग लड़कियों के शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे थे। वर्ष 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके कई हाई-प्रोफाइल संपर्कों को लेकर अमेरिकी राजनीति और मीडिया में समय-समय पर बहस होती रही है। ट्रंप की हालिया टिप्पणी को उन चर्चाओं को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें उनका नाम एपस्टीन से जोड़ा जाता रहा है।
Also Read –Chandauli: सभी विभाग तैयारी के साथ बैठकों में आएं, कार्य समय से पूर्ण करें — जिलाधिकारी
इसी बीच, पिछले महीने अमेरिका के न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़े लाखों पृष्ठों के दस्तावेज सार्वजनिक किए। ये दस्तावेज एक विशेष पारदर्शिता कानून के तहत जारी किए गए, जिसका उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि सरकार को एपस्टीन की गतिविधियों और उसके प्रभावशाली लोगों से संबंधों के बारे में क्या जानकारी थी। बताया गया कि 30 लाख से अधिक पन्नों को सार्वजनिक किया गया है। यह कदम लंबे समय से चल रहे सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बाद उठाया गया।
