Trisha Krishnan On Jana Nayagan: थलापति विजय की मच अवेटेड फिल्म जन नायगन आखिरकार आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, फिल्म को बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है, थिएटरों के अंदर के कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, जिसमें फैंस फिल्म देखते हुए जमकर हूटिंग करते नजर आ रहें हैं, वहीं कुछ फैंस तो विजय के पोस्टर पर दूध चढ़ाते और आरती करते भी दिख रहें हैं। जन नायगन फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं इन सबके बीच थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचीं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, आइए दिखाते हैं।
Trisha Krishnan On Jana Nayagan: जन नायगन का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन
विजय की फिल्म जन नायगन दर्शकों के बीच तहलका मचा रही है, वहीं ऐसे में तृषा कृष्णन कैसे पीछे रहती, वो भी विजय की फिल्म जन नायगन का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचीं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। तृषा कृष्णन चेन्नई के रोहिणी थिएटर में फिल्म देखने पहुंचीं, इस दौरान उन्होंने व्हाइट टी शर्ट के साथ जींस पहना हुआ था और आंखों पर गॉगल्स भी लगाया था, तृषा कृष्णन बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
तृषा कृष्णन का थिएटर के बाहर का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि उनकी एक झलक को अपने कैमरे में कैद करने के लिए पपराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया है। वहीं जब विजय की फिल्म जन नायगन को लेकर उनसे सवाल किया जाता है तो एक्ट्रेस कहती हैं कि वे फिल्म देखने के लिए बेहद उत्सुक है। तृषा कृष्णन के इस वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहें हैं।
- Advertisement -
Also Read –CJP Protest: से हड़कंप! दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद…राजधानी में हाई अलर्ट
विजय और तृषा के रिलेशनशिप में होने की खबरें
तृषा कृष्णन और थलापति विजय अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं, क्योंकि पिछले कुछ वक्त से जिस तरह से विजय और तृषा के बीच नजदीकियां देखने को मिली है, उससे इनका रिश्ता जगजाहिर हो चुका है, हालांकि इन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। थलापति विजय जब चुनाव जीते थे, तृषा कृष्णन तुरंत उनके घर उन्हें बधाईयां देने पहुंचीं थीं और जब विजय का शपथ ग्रहण समारोह था, तब भी तृषा वहां पहुंचीं थीं, जिस वजह से अब इनका रिश्ता पब्लिक की नजरों में आ गया है।
